पीएम मोदी 30 दिसंबर को फिर उत्तराखंड आएंगे, एमबी इंटर कॉलेज में होगी जनसभा

0
424

नैनीताल, प्रधानमंत्री मोदी की हल्द्वानी में होने वाली जनसभा अब अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के बजाय एमबी इंटर कॉलेज में होगी। प्रशासन की ओर से जनसभा के लिये पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। हल्द्वानी में पीएम मोदी की यह पहली ऐतिहासिक जनसभा होगी। इससे पहले 30 दिसंबर को जनसभा गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में प्रस्तावित थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाधिकारी डी.एस. गर्ब्याल, वरष्ठि पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पंकज भट्ट एवं अन्य अधिकारियों की ओर से बुधवार को प्रस्तावित स्थल का दौरा किया गया।

प्रधानमंत्री की जनसभा के मद्देनजर एमबी कालेज में लगी नुमाइस को भी प्रशासन की ओर से हटाने के नर्दिेश दे दिये गये हैं। एम बी कालेज ग्राउंड शहर के बीचोंबीच मौजूद है। इसलिये जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिये अलग से यातायात प्लान तैयार किया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रस्तावित स्थल का दौरा करेंगे और स्थल का जायजा लेंगे। आगामी चुनावों की दृष्टि से प्रधानमंत्री की इस सभा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा ने जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री जनसभा में महत्वपूर्ण समझी जाने वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।