नौकरी का झांसा देकर प्लेसमेंट कंपनी ने 30 लाख ठगे

0
794

देहरादून। अल्जीरिया में नौकरी का झांसा देकर दून निवासी युवक से दिल्ली की प्लेसमेंट कंपनी ने तीस हजार रुपये ठग लिए। एसओ क्लेमनटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि संतोष कुमार भट्ट निवासी टर्नर रोड ने तहरीर दी। बताया कि उसका रिश्ते का भाई कुवैत में रहता था। उसने अपना बायोडाटा विदेश में नौकरी के लिए भेजा। कुछ दिन बाद दिल्ली की जय मां ओवरसीज कंपनी से फोन आया। आरोप है कि उन्होंने अल्जीरिया में स्टोर कीपर की नौकरी का झांसा देकर पीड़ित से तीस हजार रुपये लिए और फर्जी वीजा थमा दिया। एसओ क्लेमनटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।