Thursday, April 18, 2024
HomeTrending Nowपिथौरागढ़ : सार्थक पहल..! खर्कदोली के 100 जरूरतमंद बच्चों को दी गयी...

पिथौरागढ़ : सार्थक पहल..! खर्कदोली के 100 जरूरतमंद बच्चों को दी गयी पाठ्य सामग्री

पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड़ में कोरोना संक्रमण अब धीरे-धीरे घटने लगा है, सरकार ने कई क्षेत्रों में ढ़ील भी दी है | कोरोना काल के दौरान सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता से सेवा कार्य में लगे हैं पिथौरागढ़ के जुगल किशोर..! अपने सकारात्मक कार्यो से पहाड़ों पर लोगों की मदद के लिये हमेशा आगे रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पाण्डे की सार्थक पहल पर खर्कदोली के 100 जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री दी गई। उक्त पाठ्य सामग्री खर्कदोली के समाजसेवी कुंडल महर को सौंपी गई। जरूरतमंद बच्चों के लिये यह पाठ्य सामग्री सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विपिन जोशी द्वारा प्रदान की गई। समाजसेवी कुंडल महर ने जरूरतमंद बच्चों के लिये पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिये डॉ. विपिन जोशी व जुगल किशोर पाण्डे का आभार जताया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments