Tuesday, May 7, 2024
HomeStatesUttarakhandधूमधाम से मणिकर्निका घाट पर गंगा में लोगों ने लगायी आस्था की...

धूमधाम से मणिकर्निका घाट पर गंगा में लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी

(डॉ. रामचंद्र उनियाल)

उत्तरकाशी, गंगा तटों पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए जन सैलाब के साथ दूर दराज से आयी देवडोलियों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा स्नान किया, यहां के मणिकर्निका घाट पर देवडोलियों और जनता ने स्नानकर सभी मंदिरों के दर्शन किए, मंदिरों में भी जन सैलाव देखने को मिला, अपने आराध्य काशी विश्वनाथ के दर्शनार्थ लोग लाइन में प्रतीक्षा करते नजर आये |

गंगा स्नान के बाद बाड़ाहाट के आराध्य कण्डार देवता गंगोत्री मंदिर की गंगाजी की छड़ी के संरक्षण में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, सचिव गंगोत्री मंदिर सुरेश सेमवाल ने स्नान हेतु पंहुंची सैंकड़ों देवडोलियों का स्वागत किया, मनकर्निका घाट पर नहाते हुए स्नान हेतु आयी एक महिला कर पैर फिसला पर कुछ आगे बहती हुई महिला को घाट पर ड्यूटी में उपस्थित एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों तत्काल सुरक्षित बचाया, इस युवती के नदी में गिरने से कुछ देर तक उपस्थित श्रद्धालुओं में अफरा तफरी का माहौल बना रहा, मकर संक्राति पर गंगा में स्नान दौरान मनुष्यों ओर देवताओं को एक ही घाट पर स्नान करता हुआ देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. पारंपरिक धुनों पर नृत्य करते लोग स्नान के बाद देव डोलियों के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शनों के लिए भी पहुंचे, इस दौरान कई विदेशी भी इस पल को करीब से देखने के लिए मौजूद रहे |

 

मकर संक्रान्ति / उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में मंत्री गणेश जोशी ने लोगों को खिचड़ी खिलाई

देहरादून, रविवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मकर संक्रान्ति / उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खुद लोगों को खिचड़ी प्रसाद स्वरूप वितरित किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी को मकर संक्राति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ हमेशा हमें कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है, मंत्री जोशी ने कहा यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है उन्होंने कहा भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी,ज्योति कोटिया, संध्या थापा, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, आरएस परिहार, पार्षद मंजीत रावत, सतेंद्र नाथ, प्रदीप रावत, अनुज रोहिला, निरंजन डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मकर संक्रान्ति उत्सव, खाई मिलकर खिचड़ी

देहरादून, भारतीय मजदूर संघ ने जीएमएस रोड स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर के हाल में मनाया मकर संक्रान्ति उत्सव और अंत में सभी ने प्रशाद के रूप में खिचड़ी खाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ मुख्य अतिथि जोगिंद्र सिंह पुण्डीर, अध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा (भाजपा), मुख्य वक्ता राजेन्द्र पंत, प्रांतीय प्रमुख समरसता (आरएएसएस), लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, क्षेत्रीय प्रमुख समरसता (आरएएसएस), सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, जिला संरक्षक पीएस ममगाईं, प्रदेश उपाध्यक्ष भा.म.स.अवनीशकांत, राम किशन खंडूरी कार्यालय मंत्री, जिलाध्यक्ष अजयकांत शर्मा, जिला मंत्री पीएस धमान्दा ने किया।

समारोह में मुख्य वक्ता राजेन्द्र पंत ने भारतीय मजदूर संघ की कार्यप्रणाली और मकर संक्रान्ति पर्व के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी दी तथा लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने आरएसएस के संस्थापक बालाजी साहेव देवरस, गुरू गोलवलकर की कार्यशैली पर प्रकाश डाला तथा मुख्य अतिथि जोगिंद्र सिंह पुण्डीर ने सभी को मकर संक्रान्ति पर्व पर सभी को विदाई दी। राष्ट्रीय

आंगनवाड़ी संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा गुप्ता व आशा कार्यकत्री संगठन की प्रान्तीय महामंत्री ललितेश विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना काल के बाद यह पहला ऐसा आयोजन है जिसमें बीएमएस की अधिकांश इकाईयों के पदाधिकारी एकठ्ठा हुए तथा अपील है कि संगठन हित में ऐसे आयोजन व बैठकें जल्दी जल्दी होती रहना चाहिए।

जिलाध्यक्ष अजयकांत शर्मा ने समारोह में सम्मिलित हुए सभी इकाइयों के उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया तथा मंच संचालन जिला मंत्री पीएस धमान्दा ने किया।
समारोह में पूर्व जिला मंत्री पंकज शर्मा, स्वजल अरविन्द दयाल, जीएमवीएन वासुदेव थपलियाल, विपिन बडोनी, एमईएस कर्मचारी संघ के महामंत्री राजकुमार, ओएनजीसी यूनियन के महामंत्री धर्मपाल, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, पार्षद अंकित अग्रवाल, अंजू बिष्ट, पार्षद गीता कठैत, भाग प्रमुख आरएसएस उदयवीर जी, कर्नल चौबे जी, जगमोहन राणा जी, रणबीर रावत जी, पवन शर्मा, आरपी बहुगुणा, इंजीनियर सुनील घिल्डियाल, विकाश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments