Tuesday, April 21, 2026
HomeTrending Nowकुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर यात्रियों का...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू

देहरादून।   चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है। इसके तहत गंगोत्री यमुनोत्री, बद्रीनाथ केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण कुठाल गेट पर उत्तराखंड संभागीय परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है।कुठाल गेट पर हो रहे पंजीकरण के साथ ही ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड के माध्यम से यात्रियों की गणना की जाएगी और सभी वाहनों की फिटनेस और रजिस्ट्रेशन के बाद ही आगे यात्रा पर भेजा जाएगा। सभी यात्रा मार्गो पर सरकार द्वारा चेक पोस्ट लगाए गए है।जहां पर उत्तराखंड संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वाहनों की जांच पड़ताल के बाद ही आगे की यात्रा के लिए भेज रहे हैं। 16 अप्रैल से यात्रियों का आना शुरू हो था और इस बार रिकॉर्ड यात्रियों के आने की संभावना है। शासन प्रशासन में सभी तैयारियां पूरी की हुई है और सभी तीर्थ स्थलों पर पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखंड परिवहन विभाग के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए सरकार द्वारा यात्रियों को सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। मसूरी देहरादून मार्ग पर कुठाल गेट के निकट संभागीय परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।कागजात पूरे होने के बाद ही आगे के लिए रवाना किया जा रहा है। प्रधान सहायिका सरिता बहुगुणा ने बताया कि अब तक 95 वाहनों से 2197 यात्रियों को चारधाम यात्रा के लिए भेजा जा चुका है और ग्रीन कार्ड ट्रिप कार्ड के बाद ही यात्रियों को चारधाम यात्रा पर भेजा जा रहा है। जिन यात्रियों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए हैं उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments