एसबीआई के सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी ने किया वृक्षारोपण

0
494

‘एक हजार फलदार वृक्ष लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश’

देहरादून (मसूरी), मेरा पहाड़ मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वृक्षा रोपण कार्यक्रम में एसबीआई बैंक के सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी के माध्यम से क्यारकूली भट्टा मसूरी में एक हजार फलदार एवं चारा पत्ती के वृक्ष लगाए गए। और प्रकृति के सरंक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस वृक्षा रोपण कार्यक्रम में अभी एक हजार वृक्ष प्रतापनगर टिहरी में और दो हजार वृक्ष जनपद उत्तरकाशी के नौगांव में लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह, डीजीएम एसबीआई,कवि जी,चीफ मैनेजर एच.आर.,कोंशल्या देवी ग्राम प्रधान,रमेश जोशी सचिव, राकेश रावत सहित कई लोग उपस्थिति रहे।