Friday, June 20, 2025
Home Blog Page 980

यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु एक्सपर्ट कमेटी के गठन के दिये निर्देश

0

पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन एवं एस०डी० आर० एफ० को संयुक्त रूप से यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके लिये एक्सपर्ट कमेटी गठित किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हो रही मृत्यु के वास्तविक कारणों की भी सही स्थिति जनता के समक्ष रखी जाए। ताकि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु आवश्यक एहतियात बरतें। उन्होंने इसके लिये बुजुर्ग एवं अस्वस्थ लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बुजुर्ग लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही यात्रा पर आए, इसकी व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। इस सम्बन्ध में चारधाम यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के प्रति नकारात्मक संदेश से बचाव के साथ ही यात्रा के सम्बन्ध में की गई सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिये पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन एवं एस.डी. आर. एफ. के अधिकारी समन्वय से कार्य करते हुए। नियमित रूप से मीडिया को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्रीमती राधिका झा, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, महानिदेशक सूचना एवं परिवहन आयुक्त श्री रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सी. रविशंकर, महानिदेशक स्वास्थ्य के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

उनका हर पल जनता की सेवा के लिये समर्पितः मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पंतनगर से स्टेट प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आए तथा वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा परेड ग्राउण्ड पहुंचे।
परेड ग्रांउण्ड में हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा भव्य रूप से किया गया स्वागत भी ऐतिहासिक रहा। परेड ग्राउण्ड से मुख्यमंत्री खुले वाहन में सवार होकर भारी जन समूह के साथ बलबीर रोड़ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस पूरे रास्ते सर्वे चौक, ई.सी रोड़, आराघर चौक आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिये मौजूद रहे। इस रोड शो में मुख्यमंत्री के जयकार के साथ भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनता साथ चलती रही। इस खुले वाहन में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक एवं भाजपा अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, विधायक श्री खजान दास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा तथा अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री के साथ रहे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल, डा0 धन सिंह रावत, चंदन राम दास, श्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, श्री नरेश बंसल, मनोनीत राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव में सहयोग के लिये सभी का व्यक्तिगत रूप से आभार जताते हुए प्रदेशवासियों के साथ ही विशेष रूप से चंपावत की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा जनता के विश्वास एवं भरोसे पर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत उपचुनाव की बड़ी जीत ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी दी है। उनका हर पल प्रदेश की जनता की सेवा के लिये समर्पित है। राज्य वासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का उनका सतत् प्रयास रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता ने प्रदेश में एक दल की दुबारा सरकार न बनाने के मिथक को तोड़ा है। इसके लिये भी वे प्रदेश की जनता के आभारी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सबकी भावनायें जुड़ी थी। यह हम सबका सामूहिक चुनाव था, जिसमें सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि सैनिक पुत्र होने तथा साधारण परिवेश में पला बढ़ा होने के नाते वे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से परिचित है। हर क्षेत्र का पूरे मनोयोग एवं समर्पित भाव से जन अपेक्षाओं के अनुरूप समग्र विकास ही उनका लक्ष्य रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड 2025 तक देश के अग्रणी एवं श्रेष्ठ राज्य के रूप में पहचान बनाये, यह उनका प्रयास रहेगा। अपने अथक प्रयासों और परिश्रम के साथ सबके सहयोग से हम इस दिशा में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने के बाद प्रदेश के चार धामों में भारी संख्या में तीर्थयात्री एवं पर्यटक आ रहे है। सबकी यात्रा सुखद, सुगम एवं सुरक्षित हो इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। किसी भी तरह की असुविधां श्रद्धालुओं को न हो इसके लिए अधिकारियों को कारगर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव सर्वविदित है। उनके कुशल नेतृत्व में देश का मान सम्मान देश व दुनिया में बढ़ा है। आज देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन ने उन्हें इतना सौभाग्यशाली बनाया कि आज वह समस्त उत्तराखण्ड के स्नेह व आशीर्वाद का पात्र बने है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने कोरोना महामारी में देशवासियों को कोरोना टीकाकरण के साथ ही निःशुल्क खाद्यान उपलब्ध कराने का कार्य किया जिससे 80 करोड़ लोगों को राहत मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय राज्य के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के सपनों को पूर्ण करने में भी प्रेरणादायी बनेगा। उन्होंने कहा कि चंपावत विधानसभा का यह उपचुनाव उत्तराखण्ड निर्माण के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की आशाओं को पूर्ण करने, प्रदेश की सम्मानित जनता के हर स्वप्न को सच करने व प्रगति का स्वर्णिम अध्याय लिखे जाने के लक्ष्य को पूर्ण करने की प्रेरणा प्रदान करने वाला भी बनेगा।

 

मुख्यमंत्री ने बतायी पर्यावरण संरक्षण के लिये सामूहिक प्रयासों की जरूरत।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। पर्यावरण संरक्षण को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखण्ड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है।

प्राचीन भारतीय शहर अत्यधिक विकसित थे: सिंधु घाटी सभ्यता पर अमेरिकी विशेषज्ञ प्रोफेसर जोनाथन मार्क केनोयर

0

देहरादून, विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय, मैडिसन (यूएसए) में मानव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ जोनाथन मार्क केनोयर ने यूकोस्ट, विज्ञान धाम स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में “प्राचीन सिंधु शहरों में जीवन: कला, शिल्प एवं भोजन” विषय पर सचित्र व्याख्यान दिया। उन्होंने भारत एवं पाकिस्तान के उन विभिन्न साइट्स पर प्रकाश डाला जो सिंधु घाटी सभ्यता के उत्खनन अध्ययनों में मिले हैं। उन्होंने कहा कि हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के उत्खनन अध्ययनों के इस सौवें वर्ष में यह कहा जा सकता है और इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि यह सभ्यता लगभग 700 वर्षों तक बहुत विकसित और फली-फूली थी। सिंधु घाटी सभ्यता का क्षेत्रफल मेसोपोटामिया और चीन की तुलना में दुगना था। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि उनकी व्यापार प्रणाली अत्यधिक विकसित थी। हैरानी की बात यह है कि अभी तक वहां शासकों का कोई चित्रण या लड़ाई या युद्ध, हत्याओं का कोई निशान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आर्यन इन्वेजन थ्योरी पर कोई ठोस सबूत नहीं हैं। विभिन्न उत्खनन स्थलों में पाए गए समुद्री शेल्स या भोजन, आभूषण, आभूषण, कपड़ा और मिट्टी के बर्तनों के प्राप्त साक्ष्यों ने साबित कर दिया है कि सिंधु लोगों की मान्यताएं तथा सामाजिक व्यवस्था बहुत समृद्ध थी। उन्होंने 2800 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व के बीच सिंधु घाटी सभ्यता के क्षेत्रीयकरण एवं एकीकरण चरणों की व्याख्या की, जिसमें शहरीकरण और सामाजिक व्यवस्था विकसित हुई।

उन्होंने दफनाने, नगर नियोजन, जल संचयन, कर एवं वास्तु की वहां पाई गयी विभिन्न प्रथाओं व पद्धतियों का वर्णन किया। सिंधु लोगों की धार्मिक व्यवस्था के तहत, उन्होंने दो बाघों के पकडे देवताओं की मूर्तियों, स्वस्तिक, डमरू, पेड़ के नीचे लड़ते हुए बैल, योग की स्थिति तथा सींग वाले देवताओं को दर्शाया, जो खुदाई में मिले हैं। एक अनुमान के अनुसार, धोलावीरा (100 हेक्टेयर), राखीगढ़ी (350 हेक्टेयर), मोहनजोदड़ो (300 हेक्टेयर) और हड़प्पा (250 हेक्टेयर) जैसे विभिन्न स्थलों का क्षेत्रफल पर्याप्त था। अपने व्याख्यान के अंत में प्रोफेसर जोनाथन ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए। इससे पूर्व डॉ. डी.पी. उनियाल ने अतिथियों, वक्ता और प्रतिभागियों का स्वागत किया। साइंस सिटी देहरादून परियोजना के सलाहकार श्री जी.एस. रौतेला ने प्रोफेसर जोनाथन का परिचय दिया और व्याख्यान की प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कैलाश एन. भारद्वाज, प्रभारी, आरएससी देहरादून ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर यूकॉस्ट स्टाफ, गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वैज्ञानिक, बीएफआईटी, डॉल्फिन पीजी कॉलेज, डीएवी कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज रायपुर के शिक्षक एवं छात्र तथा पत्रकारों सहित दो सौ से अधिक प्रतिभागी उपस्थित थे।

वैज्ञानिकों ने तैयार की बायोडिग्रेडेबल शीट : पंत विवि के वैज्ञानिकों ने धान की भूसी से की तैयार

0

हल्द्वानी, पर्यावरण के लिए वैश्विक समस्या बन चुकी पॉलीथिन के विकल्प के रूप में जीबी पंत कृषि विवि ने बायोडिग्रेडेबल शीट तैयार की है | इसका विकल्प तलाश रहे विवि के वैज्ञानिकों ने पांच वर्ष की कड़ी मेहनत से राइस वेस्ट (धान की भूसी) से हूबहू पॉलीथिन जैसी दिखने वाली बायोडिग्रेडेबल शीट बनाने में सफलता हासिल कर ली है। इसकी खासियत यह है कि यह मिट्टी के संपर्क में आते ही तीन से छह महीने में स्वत: नष्ट हो जाएगी और खेती को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
जीबी पंत कृषि विवि स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में प्रोसेस एंड फूड इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक प्रो. पी के ओमरे व उनकी शोध छात्रा शीबा मलिक ने धान की भूसी को रिफाइंड कर पॉली लेक्टिक ऐसिड बेस्ड शीट तैयार की है जिसका उपयोग विभिन्न उत्पाद रखने में किया जा सकता है। शोधार्थी शीबा ने बताया कि भारत एक प्रमुख चावल उत्पादक देश है।

धान की मिलिंग के दौरान करीब 24 मिलियन टन चावल की भूसी का उत्पादन होता है। इसका बॉयलर, बिजली उत्पादन आदि के लिए ईंधन के रूप में एक छोटी राशि का उपयोग किया जाता है। ज्यादातर भूसी या तो जला दी जाती है, या खुले मैदान में कचरे के रूप में फेंक दी जाती है।
इसके कम वाणिज्यिक मूल्य और उच्च उपलब्धता के कारण, इसे फिलर के रूप में बायोकंपोजिट पैकेजिंग मैटीरियल में इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसे सेल्यूलोज का सबसे उपलब्ध स्रोत माना जाता है। उन्होंने चावल की भूसी से सेल्यूलोज निकाला और पॉलीलैक्टिक एसिड में चावल की भूसी निकाले गए सेल्यूलोज को शामिल करके बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग शीट बनाई है, जो आने वाले समय में पॉलीथिन पैकेजिंग की जगह ले सकती है। इस शीट में उन्होंने चाय के बीज का तेल भी डाला है जिसमें अच्छे एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी गुण होते हैं। यह शेल्फ लाइफ को बनाए रखने के साथ खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हैं। उनकी विकसित पैकेजिंग शीट में पॉलीथिन की तुलना में बेहतर यांत्रिक शक्ति है। उनके द्वारा विकसित पैकेजिंग शीट गैर बायोडिग्रेडेबल पॉलीथिन पैकेजिंग के बजाय एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
ऐसे बनाई बायोडिग्रेडेबल शीट
सबसे पहले सेल्यूलोज को केमिकल ट्रीटमेंट दिया ताकि वह पॉलीलैक्टिक एसिड में समान रूप से घुल जाए। पैकेजिंग शीट बनाने के लिए पॉलीलैक्टिक एसिड को क्लोरोफॉर्म में घोला जाता है, जब तक कि वह पूरी तरह से घुल नहीं जाता। इसके बाद चावल की भूसी से निकाला गया सेल्यूलोज और चाय के बीज के तेल को निश्चित अनुपात में मिलाकर 50 डिग्री तापमान पर मैग्नेटिक स्टिरर के साथ एक समान घोल बनाया जाता है। इस घोल को पेट्री डिश में डाला जाता है और रात भर कमरे के तापमान पर सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है। शीट को पेट्री डिश से निकालने से पहले उसको ओवन में 40 डिग्री तापमान पर सुखाया जाता है और उसके बाद शीट को निकाल लिया जाता है।

 

श्रीनगर गढ़वाल से दून के लिए सप्‍ताह में छह दिन हेली सेवा, लगेगा प्रति व्यक्ति 3965 रुपये किराया

देहरादून, हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी यह है कि अब श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून के लिए प्रतिदिन हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध हो रही है। अब पौड़ी जनपद के श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून के लिए सप्‍ताह में छह दिन हेलीकाप्‍टर सेवा उपलब्‍ध है। श्रीनगर गढ़वाल से सीधे देहरादून का प्रति व्यक्ति किराया 3965 रुपये हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन पवनहंस की हेली सेवा उपलब्ध है। इसमें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वाया टिहरी और मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को श्रीनगर से सीधे देहरादून के जौलीग्रांट हेलीपैड के लिए हेली सेवा उपलब्ध है। श्रीनगर से सीधे देहरादून का प्रति व्यक्ति किराया 3965 रुपये और वाया टिहरी प्रति व्यक्ति किराया 3776 रुपये है। देहरादून के लिए श्रीनगर से सीधी हेली सर्विस दोपहर साढ़े 12 बजे और वाया टिहरी दोपहर डेढ़ बजे उपलब्ध होगी। बताया जा रहा है कि अभी तक हफ्ते में तीन दिन ही सेवा मिल रही थी। स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल पर पवनहंस कंपनी ने श्रीनगर के लिए हेली सेवा का विस्तार करते हुए इसे प्रतिदिन कर दिया है।

 

गुरुद्वारा नानकमत्ता पहुंचे सीएम धामी, नवाया शीश, चखा गुरू का लंगर

 

सितारगंज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंच कर शीश नवाया। यहां मुख्यमंत्री धामी अरदास में शामिल हुए।

धामी ने राज्य व देश की सुख समृद्धि, शांति की कामना की। गुरुद्वारा नानकमत्ता प्रबन्धक कमेटी द्वारा उन्हें गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब का स्मृति चिन्ह, तलवार व सरोपा भेंट किया गया।
इसके पश्चात धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंचकर डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने यहां लंगर-पानी भी चखा |

 

राजस्व उप निरीक्षक संघ के चुनाव : सतपाल निर्विरोध अध्यक्ष, गौरव सचिव मनोनीत

सितारगंज, राजस्व उप निरीक्षक संघ की त्रिवार्षिक बैठक शनिवार को हुई। इसमें राजस्व उपनिरीक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन का चुनाव किया गया। सतपाल बाबू को निर्विरोध अध्यक्ष और गौरव चौहान को सचिव चुना गया।

खुशाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक सिंह गैड़ा की उपाध्यक्ष, पंकज बिष्ट को संगठन मंत्री और पिंटू कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद संगठन की समस्याओं पर चर्चा की गई। राजस्व उपनिरीक्षकों ने कहा कि अतिरिक्त क्षेत्र के कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा।
संचालन अनंत कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर शेखर आर्य, सुरजीत सिंह, दीपक चौहान, विजय कुमार, जगदीश फर्त्याल, आशा बिष्ट, मंजू बिष्ट, मोईनुद्दीन, धन सिंह, गरीब सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

 

धौलाखण्डी को मिली प्रोन्नति, बने सहायक वन संरक्षक

सितारगंज, उत्तराखंड़ शासन ने रेंजरों को प्रोन्नति दी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज में तैनात रेंजर प्रदीप कुमार धौलाखण्डी को भी प्रोन्नति देकर सहायक वन संरक्षक बनाया है, प्रदीप कुमार धौलाखण्डी वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं। उनको प्रोन्नति मिलने पर साथी कर्मचारियों ने खशी जताई है।

 

‘नदिया तुम धीरे बहो गीत’ के साथ धाद स्मृतिवन में देश के जलान्दोलन के नाम से रोपित किया पौधा

देहरादून, “पानी जहां दौड़ता है, वहां इसे चलना सिखाना है। जहां चलने लगे, वहां इसे रेंगना सिखाना है। जहां रेंगने लगे, वहां इसे ठहराना है। जहां ठहर जाए, वहां इसे धरती के पेट में बैठाना है।” मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित डॉ राजेंद्र सिंह की इन पंक्तियों के साथ जलान्दोलन के पक्ष में धाद स्मृति वन में पौधारोपण किया गया. राजेंद्र सिंह के अस्वस्थ होने के चलते उनकी अनुपस्थिति में उनके साथियों इन्डियन हिमालयन रिवर बेसिन काउन्सिल की अध्यक्ष डॉ. इंदिरा खुराना पर्यावरण कार्यकर्ता सुरेश भाई,सर्वोदय कार्यकर्त्ता रमेश,संजय राणा, अल्मोड़ा की डॉ. वसुधा पन्त, हल्द्वानी से एन के भट्ट ने धाद के साथियों के साथ देश में चल रहे जलान्दोलन के पक्ष में पौधा रोपित किया। इस अवसर पर स्मृति वन में संवाद का आयोजन किया गया । संवाद का शुभारम्भ करते हुए डॉ इंदिरा खुराना ने देश में जल के पक्ष में चल रही विभिन्न गतिविधयों को साझा किया उन्होंने कहा की रिवर बेसिन काउन्सिल 12 पर्वतीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के साथ 11 मैदानी राज्यों तक इसके कार्यक्षेत्र है इसके निमित्त हिमालयी क्षेत्र में लम्बी यात्राएँ करते हुए नदियों की आवाज़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर नीति निर्धारण करने वाली संस्थाओं के सामने लाने के लिए काम कर रही है ।

सर्वोदयी कार्यकर्त्ता सुरेश भाई ने स्मृतिवन के प्रयोग को नमामि गंगे का विस्तार कहा जिसमे नदियों के तट पर हरियाली फैलाने के लिए काम किया जा रहा है उन्होने बतया की रक्षा सूत्र अभियान में उन्होंने प्रदेश के 12 लाख वृक्षों को बचा पाए हैं लेकिन आज जब ऑल वैदर रोड के साथ बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा रहे है तब इसके वर्तमान मॉडल पर पुनर्विचार की जरूरत है । इस जी आर आर के प्रो विनय मोहन बौड़ाई ने बताया कि जल का सवाल आज का है जिसको बनाया नहीं जा सकता बस संरक्षित किया जा सकता है लेकिन हमारी विकास यात्रा ने धरती के पोर्टेबल वाटर लेवल को 3 प्रतिशत से घटाकर 2.5 % ला कर रख दिया है. इसलिए इस दिशा में समाज और सरकार के स्तर पर बड़ी पहल की जरुरत है। सर्वोदयी कार्यकर्त्ता रमेश जी ने नदिया तुम धीरे बहो गीत के साथ सभा को जलान्दोलन के गीतों को साझा किया। धाद स्मृति वन का परिचय देते हुए संस्था के सचिव तन्मय ममगाईं ने बताया कि स्मृतिवन हरेला की 2010 से प्रारम्भ समाजिक यात्रा का एक पड़ाव है जिसको 2020 से धाद की पहल पर उत्तराखंड शासन द्वारा उपलब्ध करवाई गयी भूमि पर सामाजिक सहयोग से विकसित किया जा रहा है जो उत्तराखंड के समाज उत्पादन और व्यंजन के निमित्त विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ सक्रिय है।

संस्था के अध्यक्ष लोकेश नवानी ने कहा की पथरीली भूमि पर विकसित किये जा रहे इस वन की अवधारणा में जहाँ एक तरफ देश के भाषाई सर्वेक्षण करने वाले जॉर्ज ग्रियर्सन के निमित्त पौधा लगाया गया है वहीँ प्रख्यात पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा के निमित्त पौधा लगाने के साथ प्रदेश के सामाजिक सांस्कृतिक शक्ल देने वाले अन्य विभूतियों के नाम भी पौधे लगाये गये है। सभा को प्रह्लाद अधिकारी संजय राणा डॉ वसुधा पंत ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डॉ जयंत नवानी, अश्विनी त्यागी ,डॉ सरस्वती सिंह, संजय भार्गव, आशीष गर्ग, आनंद कुमार सिंह, वीरेंदर खंडूरी, सुशील पुरोहित, सुरेश अमोली, इंदुभूषण सकलानी, अनु व्रत, नवनि, बृजमोहन उनियाल, कल्पना बहुगुणा, मंजू काला, राजीव पांथरी, शांति प्रकाश जिज्ञासु विमला रावत व विमला कठैत के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

सरमोली के 25 ग्राम पंचायतों को चरस मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी, भांग को नष्ट करने के लिये बनाई गई रणनीति

 

पिथौरागढ़ (मुनस्यारी), वन पंचायतों की भूमि में स्वत: उगने वाले भांग को नष्ट करने के लिए वन पंचायत सरपंचो के साथ रणनीति बनाई गई। जिला पंचायत के सरमोली वार्ड के 25 ग्राम पंचायतों को चरस मुक्त बनाने के लिए जारी अभियान के क्रम में वन विभाग को भी इसका सांझीदार बना दिया गया है।
विकासखंड के सभागार में आज जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया की उपस्थिति में 25 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि वन पंचायत की भूमि में हर साल खुद ही उगने वाले भांग को सरपंच अपने नेतृत्व में अभियान चलाकर नष्ट करेंगें।
वन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है,कि वे समय- समय पर वन पंचायतों का निरीक्षण करेंगे।
बैठक में वन पंचायत के सरपंचों को यह जिम्मेदारी देते हुए कहा कि अगर किसी भी वन पंचायत में भांग के पौध मिले तो वन पंचायतों के खिलाफ विधिक कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि नागरिक, राजस्व पुलिस के साथ ही वन विभाग को भी इस क्षेत्र को भांग मुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि जो वन पंचायत भांग मुक्त के लिए उत्कृष्ट कार्य करेगी, तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
वन विभाग के वन दरोगा त्रिलोक सिंह राणा ने कहा कि विभाग की ओर से 25 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पत्र देकर इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इसके लिए अतिरिक्त वन कर्मियों को लगाने की आवश्यकता होगी तो तैनात किया जाएगा।
बैठक में वन पंचायत के सरपंच खुशाल हरकोटिया, हरीश सयाना, कैलाश मर्तोलिया, भगवान सिंह, नारायण सिंह मर्तोलिया ने विचार व्यक्त किए।

आईआरसीटीसी लजीज, स्वादिष्ट भोजन मुहैया करायेगा यात्रियों को, रेलवे दो चरणों में लागू करेगा यह व्यवस्था

0

देहरादून, अब ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खानपान के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी,
यात्रियों को अब आईआरसीटीसी लजीज, स्वादिष्ट भोजन मुहैया कराएगा। यात्री ट्रेनों में सफर के दौरान ही आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐन फूड ऑन ट्रैक से लजीज खाने की बुकिंग कर सकेंगे। आईआरसीटीसी यात्रियों को ट्रेन में सीट पर भोजन मुहैया कराएगा। पहले चरण में यह सुविधा नई दिल्ली हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को मिलेगी, जबकि अगले चरण में देहरादून, लखनऊ, कोलकाता, पटना जैसे स्टेशनों पर सुविधा मिलेगी।

आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार झा के मुताबिक, आईआरसीटीसी के मोबाइल एप से भोजन बुक करके डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली वेज बिरयानी, वेज डिमसम, पनीर डिमसम, वोक टॉस नूडल्स, दाल मखनी जैसे खाने-पीने की चीजें मंगाई जा सकेंगी। यात्री यात्रा समय से कम से कम दो घंटे पहले 1323 पर फोन कर अगले स्टेशन पर भोजन मंगा सकते हैं। बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से अब यात्रियों को खानपान के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी, आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट ईकैटरिंग डॉट आईआरसीटीसी डॉट सीओ डॉट इन या फूड-ऑन ट्रैक एप पर जाकर लजीज खानपान मंगा सकेंगे। फिलहाल रेलवे बोर्ड की ओर से लंबी दूरी की ट्रेनों में खानपान की सुविधा मुहैया कराई जा रही, लेकिन तमाम ऐसी ट्रेनें हैं, जिसमें यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।

 

हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में 258 धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकरयूपी में धार्मिक स्थलों से हटेगा लाउड स्पीकर, HC के निर्देश पर योगी सरकार  का आदेश - loudspeaker at religious places in up will be banned by high  court order - AajTak

देहरादूध, उत्तराखंड पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान शुरू किया है। एक जून से शुरू हुये इस अभियान में हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने उत्तराखंड में तीन दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। डीजीपी के अनुसार, हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर उतारने के आदेश दिए थे। इसके लिए एक जून से अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर पूरे देश में सवाल उठने शुरू हुए थे। न्यायालयों में तमाम लोगों ने पीआईएल आदि दाखिल कर इन्हें उतरवाने की मांग की थी। ध्वनि प्रदूषण को आधार बनाकर नैनीताल हाईकोर्ट ने भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस ने भी अभियान शुरू किया। कुछ स्थानों पर लोग खुद भी लाउडस्पीकर उतार रहे हैं।

 

धर्म गुरुओं ने भी पहले लाउडस्पीकर को लेकर बातें की थीं। इस मसले में पुलिस से लोगों ने बात की है। ज्यादातर ने अपने-अपने धर्मों के लोगों से लाउडस्पीकर हटाने की अपील की है। वहीं, डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि यदि कोई लाउडस्पीकर नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पुलिस से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। दूसरी ओर, देहरादून के डीएम डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की अनुमति के लिए जो नियम हैं, अगर उसके उल्लंघन की शिकायत या मामला संज्ञान में आता है तो जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद प्रवीण, 6 साल के मासूम हाथों में पिता की तस्वीर लिये था गुमसुम

0

टिहरीः शहीद का पार्थिव शरीर एक झलक पाने के लिए लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा। इनके सबके बीच जैसे ही शहीद के बेटे पर सबकी निगाहे पड़ी तो मंजर देख कोई भी अपने आंसू नहीं रोक सका। जवान के छः साल के मासूम के हाथों में पिता की तस्वीर और अपने पिता को ढूंढ़ता मासूम, मंजर देख लोगों के दिल पसीज गया। तो वहीं जवान की पत्नी जब देह ले जा रहे वाहन में बैठ सवार हुई तो सबको गर्व हुआ। जवान की पत्नी ने खुद को संभालते हुए जो कहा उसे सुन पूरा गांव प्रवीण सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा, बलिदानी प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव पुंडोली पहुंच गया। इस दौरान पूरा गांव प्रवीण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। वहीं स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान अपने बलिदानी पिता की तस्‍वीर पकड़े छह साल के वंश को देख हर किसी का दिल पसीज गया। बलिदानी जवान को नम आंखों के बीच सैन्य सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। सेना के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ प्रवीण सिंह को उनके पैतृक घाट शिवपुरी में अंतिम विदाई दी। जम्मू से वायु सेना के विशेष विमान से शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर बलिदानी प्रवीण सिंह को सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया गया। बलिदानी प्रवीण की पत्नी अमिता गुसाईं ने कहा कि हमारे परिवार को प्रवीण पर गर्व है। प्रवीण ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इस दौरान अमिता गुसाईं बेसुध होकर प्रवीण की पार्थिव देह को ले जा रहे सेना के वाहन में बैठ गई । कुछ दूर जाने पर किसी तरह सेना के जवानों और अन्य स्वजन ने उन्हें समझा बुझाकर घर भेजा, शहीद प्रवीण सिंह की पत्नी अमिता गुसाईं और छह साल का बेटा वंश देहरादून में रहते हैं, जबकि पिता प्रताप सिंह और मां दीपा देवी गांव में ही रहते हैं। बलिदानी जवान प्रवीण का बड़ा भाई प्रदीप जर्मनी में नौकरी करता है। विगत 15 मई को बलिदानी प्रवीण छुट्टी लेकर गांव आए थे और 23 मई को वापस चले गए थे। इस दौरान वह महेंद्र देवता की पूजा में शामिल हुए थे। वह गांव में शादी समारोह में भी शामिल हुए थे। उन्‍होंने जल्‍द गांव आने का वादा भी किया। वहीं बलिदानी जवान प्रवीण सिंह को श्रद्धांजलि देने और शोक में शनिवार को घनसाली बाजार पूरी तरह से बंद रहा।

 

गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, गांव में पसरा मातम

टिहरी(घनसाली), देश की रक्षा करते 15वीं गढ़वाल राइफल के एक और वीर सैनिक प्रवीन सिंह ने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाश में चल रहे अभियान के दौरान हुए विस्फोट में प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को शहीद का पार्थिव शहीर गांव पहुंचे ही पूरा इलाका गमगीन हो गया। बृहस्पतिवार तड़के सेना को शोपियां जिले के पतितुहलान और छोटीपुरा के बीच आतंकियों के छिपे होने सूचना मिली थी। आतंकियों की धरपकड़ के लिए राष्ट्रीय राइफल की टुकड़ी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेना की टुकड़ी सेधाऊ बाजार पहुंची तो वहां अचानक धमाका हो गया। धमाके में गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीन सिंह (32) पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पुंडोली पट्टी, नैलचामी भिलंगना के साथ कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सैनिकों को श्रीनगर ले जाया गया और वहां से उन्हें एयर एंबुलेंस से सैन्य अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रवीन सिंह शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर शाम को विशेष विमान से दून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया। पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।
गांव के लाल को तिरंगे में लिपटा देख हर आंख भर आई। बेटे की शहादत की सूचना मिलने के बाद ही गांव में मातम पसर गया था। शहीद के माता-पिता और पत्नी गहरे सदमे में हैं। शहीद प्रवीन सिंह 23 मई को ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। अब प्रवीण का तिरंगे में लौटा देख मां दीपा देवी, पिता प्रताप सिंह और पत्नी अमिता सदमे में हैं, गांव में भी मातम पसर हुआ है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा।
पुंडोली गांव निवासी प्रवीन वर्ष 2011 में 15वीं गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। इन दिनों वे राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे।

“विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” पर जोशी चिल्ड्रन्स एकेडमी में बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से दिया जागरूकता सन्देश

0

देहरादून,”विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जोशी चिल्ड्रन्स एकेडमी मोथरोवाला में विद्यालय के बच्चों द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नीलाम्बर जोशी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये कहा कि आज तंबाकू के सेवन से कई बीमारियां हो रही और इसके सेवन से आज का युवा कुंठित होकर सामाजिक रूप अलग थलग हो रहा है, श्री जोशी सभी बच्चों को तंबाकू के दुष्परिणाम से भी अवगत कराया |

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने छात्र छात्राओं को तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने की प्रतिज्ञा दिलवायी। विद्यालय के छात्रों द्वारा एक सूक्ष्म नुककड नाटक का भी मचंन किया गया साथ ही बच्चों द्वारा पोस्टर के माध्यम से तम्बाकू से मनुष्य के स्वास्थ्य पर व पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को बहुत प्रभावी ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया तथा तम्बाकू सेवन से बचाव को एक सुन्दर संदेश भी दिया गया ।

जोशी चिल्ड्रन्स एकेडमी के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने छात्र छात्राओं को तम्बाकू से स्वास्थ्य पर होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया | उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा लेने से ही नहीं अपितु इस सन्देश को अपने जीवन में पालन करने पर ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य सफल होगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे ।

राज्य आंदोलनकारियों का 10 % क्षैतिज आरक्षण की बहाली को लेकर धरना/उपवास चौथे दिन भी जारी

0

देहरादून, शहीद स्मारक में पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच के तत्वावधान में राज्य आंदोलनकारियों को देय 10 % क्षैतिज आरक्षण की बहाली को लेकर जारी धरना/उपवास चौथे दिन भी जारी रहा।
आज उपवास पर पंकज रावत,विकास नगर से राम किशन,देव नौटियाल, चिन्यालीसौड़ से पंकज रावत, हल्द्वानी से मनोज जोशी, उमेश जोशी कोटद्वार से क्रांति कुकरेती देहरादून से अम्बुज शर्मा,विकास रावत, लैंसडाउन से सुशील बौंठियाल बैठे।
आज शहीद स्मारक में आंदोलन को समर्थन देने सेवारत आंदोलनकारी कर्मियों में डॉ महावीर सजवाण उद्योग विभाग तथा आबकारी विभाग के श्री शिव प्रसाद भी पहुंचे। डॉ सजवाण ने आंदोलन को आंदोलनकारियों की अपरिहार्यता बताते हुये सरकार से अपील की कि आंदोलनकारियों की न्यायोचित माँग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करे।
आज के आंदोलन को समर्थन देने आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, सुशील विरमानी, नित्यानंद बंगवाल,प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद पन्त, उत्तरकाशी से सुनील राणा,महिला मंच से द्वारिका बिष्ट, शिव देइ बुटोला, शांति बुटोला, विनोद असवाल, धर्मानन्द भट्ट,अर्जुन सिंह, , प्रभात डंडरियाल, आदि थे।

TALENTS OF STUDENTS HONOURED AT THE ANNUAL CULTURAL FEST OF SGRR

0

(Trilok Sharma)

Dehradun, The Annual Cultural Fest of Shri Guru Ram Rai Institute of Medical & Health Sciences ‘CHIASMA’ meaning ‘fusion’ was organized in fabulous colours. In the week long programme, students displayed their multiple talents in the various competitions organized. The winner participants were honoured with prizes. The students danced on the melodious rhythm of the beautiful songs till late in the evening.

On Friday, the programme was started by lamp lighting jointly by Principal, Shri Guru Ram Rai Institute of Medical & Health Sciences, Dr. Yashbir Dewan, viec Principals Dr. Utkarsh Sharma, Dr. Puneet Ohri and Dr. Utkarsh Sharma. The Cultural Fest of SGRIM&HS has been organized since 2007 at the Medical College with unmatched zeal and enthusiasm. This gives them pleasant break from academic routine as well as provides them a unique platform to exhibit their extra curricular talents.

Such multi tasking programmes develop strong bonds among the students to work, study and excel as a team. It also helps the faculty to understand them a better manner. This year, the Cultural Fest ‘CHIASMA’ was organized from 28 th May to 3 rd June. In the ‘Antakshari’ competition, MBBS 2018 BATCH emerged as victorious. In Face Painting, Sarti of MBBS 2018 Batch was the winner. In Pot Painting Aanchal Thakur , of MBBS 2020 Batch got the first position. In Doodle Painting, Drishti Saini of MBBS 2019 Batch was the winner.

In both Sketching as well as Mehndi Making, Chanika of MBBS 2020 Batch was the winner. In Hindi debate on the topic, ‘Is India’s diversity it’s weakness’, Yatender Kaneria of MBBS 2018 Batch was the winner. In English debate on the topic ‘Mixopathy’ MBBS 2018 Batch was the winner. In Rangoli competition, MBBS 2019 Batch was the winner.

In Treasure Hunt competition, MBBS 2018 Batch performed the best. In Origamy Paper Art competition, Sofia Saba of MBBS 2018 Batch emerged as victorious. In Cooking competition, students of MBBS 2018 Batch cooked the most delicious Indian food and emerged as victorious. In Skit competition, MBBS 2019 Batch was the winner.

The programme was organized by the Cultural Committee of Shri Guru Ram Rai Institute of Medical & Health Sciences with its President Dr. Nidhi Jain and Committee members Dr. Sheenam Azad, Dr. Tariq Masood Dr. Ashutosh Singh, Dr. Vani Sharma, Dr. Shalu Bawa Dr. Shah Alam, Dr. Reshmi Chanda.

बड़ी खबर : अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा की फर्जी वसीयत बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

देहरादून, अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा की फर्जी वसीयत बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेंद्र सिंह मूल रूप से सहारनपुर के मोहिद्दीनपुर, थाना नकुड़ का निवासी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने वसीयत के आधार पर संपत्ति को बेचने की कोशिश भी की थी। इस बेशकीमती संपत्ति को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। तीन साल पहले भी जालसाजी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिंबट की 20 बीघा जमीन है। इस जमीन पर वह अकेले रहते थे। 19 जनवरी 2019 को मधुसूदन की मौत हो गई थी। इसके बाद से संपत्ति पर लगातार भूमाफिया की नजर है। बिंबट की मृत्यु के बाद सितंबर 2019 में भी एक मुकदमा दर्ज कर किया गया था। एक व्यक्ति ने इस संपत्ति का सौदा कर दिया था। वहीं, गत 17 मार्च 2022 को अमृता सिंह की मौसी ताहिरा बिंबट ने पुलिस से शिकायत की थी।
उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके भाई की राजेंद्र सिंह ने फर्जी वसीयत बनाई है। इस आधार पर क्लेमेंटटाउन थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी राजेंद्र सिंह को कारगी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेंद्र सिंह मूल रूप से सहारनपुर के मोहिद्दीनपुर, थाना नकुड़ का निवासी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल
मुखारविंद से भक्तों ने श्री कृष्ण जन्म की कथा का किया श्रवण

देहरादून, ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित दिव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा के तीसरे दिन मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल महाराज ने मां भगवती की कथा का प्रसंग सुनाया।
आज भी अमृत वर्षा में पूज्य व्यास जी के मुखारविंद से भक्तों ने चौथे दिवस की कथा में मां के सुंदर अवतारों का वर्णन किया एवं श्री कृष्ण जन्म की कथा का श्रवण किया जिसमें भक्तजन मां काली के सुंदर सुंदर भजनों को सुनकर भक्तजन झूमने में विवश हो गए, आज के मुख्य यजमान उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच रहा। आज सांय आरती से पूर्व आचार्य श्रित सुंदरियाल जी द्वारा सभी को गले में माता पटका डालकर प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती , ललित जोशी , चन्द्र किरण राणा , मोहन खत्री , पूरण सिंह लिंगवाल , मोहन रावत , सुमित थापा बंटी सुलोचना भट्ट , राधा तिवारी , नीरज लिंगवाला , एवम ट्रस्ट के अध्यक्ष व भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

उत्तराखंड के लाल प्रवीण का पार्थिव शरीर जॉलीग्रांट एयपोर्ट पहुँचा, सैनिक कल्याण मंत्री ने अर्पित किये श्रृद्धा सुमन

देहरादून, जम्मू कश्मीर में हुए आईईडी ब्लास्ट में टिहरी जिले के नायक प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर आज शाम सेना के विमान से जॉलीग्रांट एयपोर्ट पहुंचा। जहां सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी ने वीरभूमि के लाल अमर शहीद के पार्थिव शरीर पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए तथा कांधा दे कर शहीद के गांव को रवाना किया। प्रवीण सिंह की शहादत की सूचना मिलने के बाद से ही शहीद के परिवार सहित पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी के पांडोली गांव निवासी 15 गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीण सिंह गुसाईं (33 वर्ष) शहीद हो गए हैं। प्रवीण के दो बच्चे हैं और पिता पूर्व सैनिक रहे हैं। जवान आतंकियों की टोह लेने के लिए निकले थे, गांव सीडू से करीब एक किलोमीटर दूर हुए धमाके में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। विस्फोट में गंभीर तौर पर घायल जवान प्रवीण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।
दोपहर बाद की अपनी सभी बैठकों एवं कार्यक्रमों को स्थगित कर शहीद को अपनी श्रृद्धाजली अर्पित करने जॉलीग्रांट एअरपोर्ट पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा वीरभूमि के लाल ने भारत माता के प्रति अपने कर्तव्यों का बहादुरी से पालन करते हुए वीरगति प्राप्त की है। मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस वीरात्मा को मोक्ष प्रदान करे और उनके शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस मुश्किल समय में राज्य सरकार शहीद के परिवार जनों के साथ खड़ी है। हम शहीद को वापस तो नहीं ला सकते परंतु सरकार की ओर से निर्धारित हर संभव सहायता एंव सहयोग शहीद के परिजनों को मुहैया कराया जाएगा।
इस दौरान कर्नल प्रकाश कौशिक, कर्नल प्रवीण कुमार शास्त्री, घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह, पार्षद सुशीला रावत, कैप्टन एएस राणा, विनोद कुमार, कैप्टन भगत सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

 

उत्तराखंड़ से डॉ. कल्पना सैनी राज्यसभा के लिये निर्विरोध निर्वाचित

देहरादून, उत्तराखंड़ से राज्यसभा चुनाव की एक सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। उत्तराखंड विधानसभा में सचिव शैलेंद्र सिंघल ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया है। उत्तराखंड से राज्य सभा सीट के लिये डॉ कल्पना सैनी के सामने किसी भी और प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था। बता दें कि शुक्रवार को नाम वापसी के वक्त के खत्म होने के बाद महज औपचारिकताएं रह गई थीं। पहले से ही बीजेपी प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा था। क्योंकि, कम संख्याबल होने के कारण कांग्रेस ने चुनाव में प्रत्याशी ही नहीं उतारा। बीजेपी के पास विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत है। बीजेपी के अपने 47 विधायक हैं, दो निर्दलीय और दो बसपा विधायक भी हैं। कांग्रेस के 19 विधायक हैं।

गौरतलब है कि डॉ. कल्पना उत्तराखंड की केवल दूसरी महिला हैं, जिन्हें राज्यसभा जाने का मौका मिला है। इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर मनोरमा डोबरियाल शर्मा भी राज्यसभा जा चुकी हैं। डॉ. कल्पना सैनी संगठन में काफी वक्त से जुड़ी हुई हैं। यही कारण था कि भाजपा ने उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया था। इसमें कोई दो राय नहीं कि भाजपा ने डॉ कल्पना सैनी के नाम का फैसला कर सभी को चौंका दिया था। क्योंकि लिस्ट में और भी बड़े-बड़े नाम आगे चल रहे थे।

 

आईएएस राधा रतूड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगी राजस्व परिषद के अध्यक्ष का पद

देहरादून, उत्तराखंड़ सरकार ने गुरुवार को शासन द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व मुख्य सचिव और राजस्व परिषद के अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश के सेवानिवृत्त होने के बाद अब राजस्व परिषद के अध्यक्ष के पद पर राधा रतूड़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संदर्भ में सचिव शैलेश बगोली की तरफ से आदेश जारी किया गया है। मौजूदा समय में राधा रतूड़ी प्रदेश में सबसे ताकतवर आईएएस अधिकारियों में शुमार है।
आपको बता दें कि एसीएस मुख्यमंत्री होने के साथ ही राधा रतूड़ी सचिवालय प्रशासन, गृह एवं कारागार और ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उधर ओमप्रकाश के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुए राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर भी अब राधा रतूड़ी को अधिक जिम्मेदारी दे दी गई है।

 

प्राचीन सिद्धपीठ होशियारी माता मंदिर प्रांगण में टीन शेड लगवाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ

 

देहरादून (रायवाला), प्राचीन सिद्धपीठ होशियारी माता मंदिर प्रांगण में टीन शेड लगवाने के कार्य का आज विधिवत शुभारंभ हो गया, मंदिर में विधि विधान से प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान श्री अनिल कुमार पीवाल एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों भक्तों की उपस्थिति में किया गया ।

इस अवसर पर मन्दिर ट्रस्ट के प्रवक्ता एवम कोषाध्यक्ष विरेन्द्र नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर प्रांगण में धार्मिक एवं वैवाहिक कार्यों के लिए टीन शेड की मांग काफी समय से की जा रही थी जिसको देखते हुए मंदिर ट्रस्ट के द्वारा श्री अनिल कुमार पीवाल जी को एक मांग पत्र प्रेषित किया गया । मांग पत्र को देखते हुए श्री अनिल कुमार पीवाल जी ने तत्काल प्रभाव से मंदिर में टीन शेड बनाने की मांग को पूरा किया एवं मंदिर ट्रस्ट एवं भक्तों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में अपने स्तर से जितना भी सहयोग हो पाएगा वह मंदिर ट्रस्ट को प्रदान करेंगे । इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय भक्तों ने भी ग्राम प्रधान का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया ।

इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रबंधक सचिव सुभाष भट्ट , इबकला शर्मा , बंशीधर चमोली, दीपा चमोली , बिना बंगवाल, सतेन्द्र असवाल , पण्डित गोविन्द अधिकारी, अनिल डबराल , ऋषिराम , ममता पंत , मीना पंत, अलका क्षेत्री, जितेंद्र सिंह रावत , रमा देवी , बाबूराम प्रजापति , राजू थापा, जयपाल सिंह सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे ।

 

सीएम धामी की जीत पर भाजपा ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर बनाया जश्न

अल्मोड़ा,चंपावत विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विजय के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर इस विराट जीत पर खुशी जाहिर की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि चंपावत की जनता ने उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत को एक संदेश देने का काम किया है कि अब कांग्रेस के नेता तो छोड़ो वोटर तक नहीं बचे उन्होंने कहा कि इस विशाल जीत के बाद राज्य नई बुलंदियों को छुएगा। आज भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इस विशाल जीत पर पर खुश है और पूरा प्रदेश पुष्कर सिंह धामी को बधाई दे रहा है और डबल इंजन की सरकार पुनः तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है राज्य का चहुमुखी विकास कर सकती है और उन्होंने कहा कि आने वाले कई दशकों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में रहेगी लगातार कार्य करते रहेगी, मिष्ठान वितरण के दौरान जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, गोविंद पिलखवाल, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, नरेंद्र प्रसाद, राजा खान, किरन पंत, प्रेमा मेर, रेखा आर्य,बीना नयाल,मनोज जोशी,राहुल वोहरा, ललित जोशी, अरविंद बिष्ट,धर्मेंद्र बिष्ट, तुषारकान्त साह, मदन बिष्ट, हितेश सलमान अंसारी, दानिश अंसारी, रोहित भोज, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

शहीद स्मारक में क्षैतिज आरक्षण को लेकर धरना जारी

 

देहरादून, शहीद स्मारक देहरादून में पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच के तत्वावधान में राज्य आंदोलनकारियों को देय 10 % क्षैतिज आरक्षण की बहाली को लेकर दूसरे दिन भी धरना, उपवास जारी रहा। गुरुवार को उपवास पर राम किशन, विकास रावत, महिमानंद भटकोटी, पंकज रावत, मनोज जोशी, क्रांति कुकरेती अम्बुज शर्मा बैठे। आंदोलन को समर्थन देने शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और मोहन रावत भी पहुंचे। जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि यह आंदोलनकारी कर्मचारियों के सम्मान और अस्तित्व दोनों की लड़ाई है, इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिये संघर्ष किया जायेगा। मोहन सिंह रावत ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की अहमियत नहीं समझ पा रही है। यह राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत ही अस्तित्व में आया था, सरकार को यह स्मरण रहना चाहिए। आंदोलन को समर्थन देने वालों में विनोद असवाल, अर्जुन सिंह, उमेश चन्द्र रमोला, प्रभात डंडरियाल, देव नौटियाल भी मौजूद रहे।

कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली पिलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

0

हरिद्वार (रुड़की) जनपद में एक युवक ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की खबर है। पुलिस ने उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने पिरान कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि करीब एक माह पूर्व फोन पर उसकी एक युवक से बातचीत हुई थी। किशोरी ने बताया कि वह अपनी बुआ की बेटी के यहां बहादराबाद में आई हुई थी। युवक ने किशोरी को बहदराबाद काली मंदिर के पास बुलाया और वह उससे मिलने वहां गई। आरोपी किशोरी को वहां से अपने साथ पिरान कलियर लेकर आया और वहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
जब किशोरी को होश आया तो उसने अपने आप को गेस्ट हाउस के एक कमरे पाया। किसी तरह से पीड़ित किशोरी वहां से वापस लौटी। युवक ने किशोरी को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा बुलाकर कलियर के एक होटल में ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर वहीं छोड़कर फरार हो गया,
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी वसीम निवासी रहीमपुर के खिलाफ पॉक्सो आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया पीड़ित किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुट गयी |