Sunday, June 21, 2026
HomeTrending Nowमहिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी को कदापि भी बर्दाश्त नहीं होगी :...

महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी को कदापि भी बर्दाश्त नहीं होगी : बचना शर्मा

देहरादून (विकासनगर), जनपद के चकराता की ग्राम सभा लाखामंडल की लड़कियों द्वारा एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदर्शन किया, जिसमें सभी ने क्षेत्र महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाले संस्था एवं महिला के खिलाफ भारी रोष व्यक्त किया गया, इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस तरह का लांछन व गलत टिप्पणी को कदापि भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l क्षेत्र की भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका बचना शर्मा ने कहा कि जौनसार बावर में सबसे ज्यादा मान सम्मान महिलाओं को दिया जाता है, जबकि बड़ी से बड़ी घटनाएं होने के बावजूद भी गांव क्षेत्र की कोई भी महिला किसी भी फैसले को लेकर अपने विपक्ष के घर जाकर उस फैसले को सतह ही निपटारा हो जाता है वहीं किसी भी धार्मिक अनुष्ठान व शादी विवाह में जौनसार बाबर की धयानटूडियां और रेईटूडिया को सबसे ज्यादा मान सम्मान दिया जाता है, इस प्रकार के लांछन लगाने वाली संस्था एवं महिला बिना कुछ जाने पहचाने किसी पर लांछन लगाना न्याय एवं समाज के विरुद्ध घटना को माना जाता है, यह महिला ना तो जौनसार मूल की है और ना ही जौनसार बावर की संस्कृति से अवगत है, बचना शर्मा का कहना है कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में अगर महिलाओं का सबसे अधिक मान- सम्मान किया जाता है तो वह जौनसार बाबर की देवस्थली जगह है l गांव क्षेत्र की सभी महिलाओं का कहना है कि इस संस्था व महिला के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है, अगर ऐसा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा l इस आक्रोश प्रदर्शन में सम्मिलित महिलाओं में फूलों देवी, लक्ष्मी गोद, सरोज शर्मा भाजपा नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता बचना शर्मा, मोनिका भट्ट, ग्राम प्रधान सोनिया, क्षेत्र पंचायत उषा वर्मा, सरिता बहुगुणा, प्रेमा शर्मा, सुमन अस्वाल, सोना शर्मा, इंदिरा शर्मा, कविता बहुगुणा, रोमा गॉड, अंकिता गॉड, स्वाति गॉड, तारी देवी, सुर्जनी देवी, कृष्ण बहुगुणा, मीनो शर्मा, अंकिता बहुगुणा, अजिता, बीना भट्ट आदि मौजूद रहीं l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments