Wednesday, April 30, 2025
Home Blog Page 98

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का नगर निगम में प्रदर्शन, अव्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

0

देहरादून, नगर निगम की अव्यवस्थाओं और घोटालों से आक्रोशित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून नगर निगम का घेराव किया तथा बड़ा प्रदर्शन किया उग्र नारेबाजी के बीच नगर आयुक्त प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच आए और उनकी बात सुनी तथा ज्ञापन में बताए गए सभी बिंदुओं पर जांच करने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया किंतु ज्ञापन देने के बावजूद रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता देर तक नगर निगम की अव्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी करते रहे रीजनल पार्टी ने मांग की की नगर निगम भारी भरकम हाउस टैक्स तो ले रहा है लेकिन नगर क्षेत्र में शामिल हुए वार्डों की गलियों लाइट की व्यवस्था साफ सफाई और बिजली पानी का बुरा हाल है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वाल ने कहा कि देहरादून नगर निगम की आबादी और नाले-खाले की भूमि पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जे हो रखे हैं। इन कब्जों से संबंधित फाइलें भी गायब है , किंतु इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की महानगर अध्यक्ष शशि रावत ने कहा कि तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम की आबादी तथा नाले खाले को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए। द्रोपती रावत ने नगर आयुक्त से आक्रोश जताते हुए शिकायत की कि नगर निगम में शामिल हुए नए वार्डों की सरकारी भूमि जो पहले ग्राम समाज का हिस्सा थी, इन पर बड़ी मात्रा में अवैध कब्जे हो रहे हैं लेकिन इसको लेकर नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होने सुझाव दिया कि,- “नगर निगम में शामिल नए वार्डों की सरकारी भूमि पर से भी तत्काल कब्जे हटाए जाने की लिए अलग से यूनिट बनाई जाए। नगर निगम में शामिल हुए नए वार्ड प्रतिष्ठानों को टैक्स से मुक्त रखा जाए।”
संगीता नेगी ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों की सड़क अभी भी कच्ची हैं, इनको तत्काल पक्का किया जाए।
नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की सुविधा बेहद खस्ता हाल है इसके लिए तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि नगर निगम के अंतर्गत आने वाली गालियां और सड़के रात के समय भी रोशन रह सकें।
कूड़ा एकत्र करने वाली कंपनियां नथुआ वाला जैसे इलाकों में अन्य क्षेत्रों से अधिक शुल्क ले रही हैं। तत्काल यह शुल्क कम किया जाए। इस मौके पर मौजूद
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सेमवाल ने नगर आयुक्त से उम्मीद जताई कि वह यथाशीघ्र इन सभी समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि यदि उपरोक्त मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी स्थानीय क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सेमवाल, उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, महानगर अध्यक्ष शशि रावत , प्रदेश सहसंयोजक राजेंद्र सिंह गुसाई, अनिल जोशी, सुरेंद्र सिंह चौहान, संगीता नेगी, सीता रावत ,नीता रावत, जगदंबा बिष्ट, कलावती नेगी ,भगवती प्रसाद गोस्वामी,देवेन्द्र सती, सोभित भद्री, प्रिया रावत ,रोशन उनियाल, दिगपाल सिंह बंगारी, हीराबल्लभ जोशी ,अजय बहुगुणा ,दयाराम मनोड़ी, रेखा थपलियाल , अशोक नेगी, गौरी नेगी, देवेश्वरी गौड, सुमित्रा जोशी, सलौनी, राकेश राणा, धीर सिहं बिष्ट, सत्य प्रकाश गौड, माधो सिहं नेगी, लता रावत, संतोषी रावत, निर्मला खुगसाल, बसंती गोस्वामी, शकुंतला झिकंवाण, तुलसी पुरोहित ,बिनिता नेगी, मीना बासखंडी ,माया राणा ,आदि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के तमाम पार्टी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता शामिल थे।

राजीव जैन के घर ईडी का छापा, पडोसी के घर से ईडी ने बैग किया बरामद

0

देहरादून, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता राजीव जैन के देहरादून और दिल्ली स्थित आवासों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को छापा मारा है। ईडी को प्रॉपर्टी खरीद और धन शोधन की शिकायत मिली थी। राजीव जैन का शहर में प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है। ईडी की टीम को राजीव जैन की कोठी के बगल वाले मकान की छत से एक बैग बरामद हुआ है।
दून के सहारनपुर रोड़ के ब्राह्मनवाला स्थित रोचिपुरा में कांग्रेस नेता राजीव जैन के आवास, उनके रिश्तेदार सहित कुछ अन्य घरों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे पड़े हैं। सुबह ही ईडी की टीम ने इन घरों में डेरा जमा दिया। घरों पर सर्च अभियान के साथ-साथ प्रॉपर्टी के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है ईडी को प्रॉपर्टी खरीद व धन शोधन की शिकायत मिली थी। ईडी सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ की टीम साथ लेकर आई है। राजीव जैन को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का करीबी बताया जाता है। राजीव जैन का शहर में प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार। बताया जा रहा है जैन के दो घर दिल्ली में भी हैं, वहां भी ईडी ने छापे मारे हैं l
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम को राजीव जैन की कोठी के बगल वाले मकान की छत से एक बैग बरामद हुआ है। बैग में प्रॉपर्टी के कागजात और लेन देन के दस्तावेज होने की सम्भवना जताई जा रही हैं, ईडी जांच में जुटी है जल्द ही और खुलासा हो सकता है l

मुख्यमंत्री ने 45 नव चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

0

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 45 नव चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमत्री आवास में 45 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें गृह विभाग के अन्तर्गत 11 लैब असिस्टेंट एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत 34 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज आपके जीवन की एक नई शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्य क्षेत्र में पूरी लगन और ईमानदारी से कार्य करेंगे। अगर नियमित दिनचर्या के साथ हम कार्य शुरू करते हैं, हर राह आसान होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में राज्य में सरकारी सेवाओं में 19 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। अनेक पदों पर भर्ती प्रक्रिया गमितान है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय पर पूरी की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य रजतोत्सव वर्ष में प्रवेश कर गया है। राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार द्वारा आगामी 25 वर्षों की राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किये जा रहे हैं। आजादी के अमृतकाल में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का अहम येगदान होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधायक दिलीप रावत, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगोली, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य उपस्थ्ति थे।

प्राथमिक विद्यालय कालीमठ में बच्चों को वितरित किये गये गर्म कपडे एँव पठन सामग्री

0

रुद्रप्रयाग- शैलेश मटियानी पुरुष्कार से सम्मानित शिक्षक वंशीथर गौड़ के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय कालीमठ के बच्चों को गर्म स्वेटर, टोपी मोजे व पठन पाठन की सामग्री वितरित की गयी। जिसका लाभ विद्यालय के 51 विद्यार्थियों को मिला।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वंशीधर गौड़ द्वारा उपलब्ध यह सामग्री प्रदीप पुरोहित के माध्यम से अभिभावकों एँव स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विद्यालय के छात्र छात्राओं को वितरित की गयी। अभिभावकों एँव छैत्रीय जनता ने शिक्षक वंशीधर गौड़ के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि एक आदर्श शिक्षक के रूप में वंशीर गौड़ लगातार विद्यालय व विद्यार्थियों के विकास के लिये समर्पित है। जिरा पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा का कहना है कि दूरस्थ छैत्रों में सेवा दे रहे वंशिधर गौड़ जैसे आदर्श व निष्ठावान शिक्षक सबके लिये प्रेरणा श्रोत है। श्री गौड़ शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा विद्यालय के प्रति सदैव चिंतित रहते है। उन्होने अपने प्रयासों व निजी संसाधनो से विद्यालय में एक मिटिगं हाल का निर्माण भी कराया गया। जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। अभिभावकों का कहना है कि श्री गौड़ जी का विद्यर्थियों के प्रति समर्पण के कारण विद्यालय के छात्र छात्रायें प्रत्येक वर्ष प्रतियोगता परीछाओं में सफल होते है। इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक् दिनेश सिंह धर्माण, विपिन सिंह राणा, दीपक कुमार, अनिल आर्य, आरती, प्रमिला देवी, कुसुम देवी, राजी देवी, मंजू देवी सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

देहरादून के विभिन्न वार्डों में 18 दिसंबर से विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन

0

देहरादून, 18 दिसंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एन.यू.एच.एम.) कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा बताया गया कि एन.यू.एच.एम. कार्यक्रम के तहत एक नवाचार योजना के रूप में 20 विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, देहरादून नगर निगम के मलिन बस्तियों में आयोजित किए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की अधिक आवश्यकता है। इन शिविर में निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा भी अपनी सेवाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा, इन शिविरों का उद्देश्य मलिन बस्तियों में रहने वाली जनसंख्या को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। इसके अलावा, शिविरों में स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

चिकित्सा शिविर के आयोजन पर मिशन निदेशक ने कहा, “विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों के माध्यम से मलिन बस्तियों और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों के लोगों को विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह शिविर उन परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होंगे, जिनके पास नियमित स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है।

मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया इस विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के सफल क्रियान्वयन उपरांत यह शिविर प्रदेश के समस्त नगर निगम क्षेत्रों के मलिन बस्ती में भी आयोजित किए जाएंगे जिससे की वहां रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे।

इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को अधिक समावेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन शिविरों से न केवल जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में भी सुधार होगा।

विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का कार्यक्रम:
इन शिविरों का आयोजन देहरादून नगर निगम के वार्डों में किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद होगी, जो विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार करेंगे। आम जनमानस से अपील है कि निम्नलिखित चिकित्सा शिविरों में आकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

शिविर का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:
शिविर की दिनांक वार्ड
18-12-2024 संजय कॉलोनी
23-12-2024 डीएल रोड
28-12-2024 चुक्खूवाला
2-1-2025 बिंदाल बस्ती
6-1-2025 कुसुम विहार
10-1-2025 दून विहार
14-1-2025 सत्तोवाली घाटी
18-1-2025 मुस्लीम बस्ती
22-1-2025 बिहारी बस्ती
25-1-2025 देहराखास
30-1-2025 नगर निगम कॉलोनी
6-2-2025 राजीवनगर
8-2-2025 सिंगल मंडी
11-2-2025 जैन प्लॉट
14-2-2025 चिढोवाली
17-2-2025 पथरिया पीर
18-2-2025 रांझावाला
20-2-2025 गुजरारा मानसिंह
24-2-2025 सेवला कलां
27-2-2025 नकरौंदा

84.80 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

0

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कांडा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले की 83 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास एवं 1.80 करोड़ की योजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को और गति प्रदान करने के लिए अनेक घोषणाएं भी की।
कांडा महोत्सव को राज्य की अनमोल धरोहर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महोत्सव की हमारी समृद्ध परंपराओं को संजोए रखने तथा उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में अद्वितीय योगदान देने में बड़ी भूमिका रही है। ये महोत्सव हमारे छोटे व्यापारियों, कारीगरों और किसानों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और उनकी बिक्री करने का मंच प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति ही हमारी मूल पहचान है और हम जीवन में किसी भी स्तर पर हों या विश्व में कहीं भी चले जाएं, हमारी पहली पहचान ये है कि हम उत्तराखंड वासी हैं। उत्तराखण्ड की संस्कृति, उत्तराखण्ड के पहनावे और उत्तराखण्ड के खान पान पर हमें सदैव गर्व रहना चाहिए। उन्होने कहा कि ऐसे आयोजनों के कारण ही हमारी लोक संस्कृति और भी अधिक सुदृढ़ होती है। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अद्भुत कार्य करने के लिए उन्होने आयोजकों के प्रयासों को भी सराहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है। वहीं वोकल फॉर लोकल,मेक इन इंडिया,मेड इन इंडिया जैसे पहलुओं के माध्यम से हमारे स्थानीय उद्योगों और स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। इस दिशा में हमारी सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत भी की है। जिसमें स्थानीय उत्पादों को राज्य में ही नहीं अपितु राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में एक लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है। पहाड़ी उत्पादों का पहचान दिलाने के लिए हाउस ऑफ हिमालया ब्रांड बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने एक जनपद दो उत्पाद योजना के माध्यम से स्थानीय आजीविका के अवसरों में बढ़ोत्तरी किए जाने का काम अनवरत रूप किया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पहाड़ों से हो रहे पलायनों को रोका जाए। गांव में पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय निवासियों को होम स्टे के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। उत्तराखंड में होम स्टे पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों आजीविका मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए सरकार ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। रेल लाइन बनने से बागेश्वर के साथ ही चंपावत व पिथौरागढ जनपदों में भी विकास के अनेकों संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के विकास के लिए वह सब कार्य पूर्ण हो रहे हैं, जिनका यहां की जनता को लंबे समय से इंतजार था।
जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं-
कांडा को विकासखंड़ बनाने के लिए जो भी औपचारिकताएं है उसे आगे बढाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बनकोट क्षेत्र को बागेश्वर क्षेत्र में जोड़ने के लिए दोनों क्षेत्रों से एनओसी लेकर विधिक राय लेकर उस पर कार्यवाही की जाएगी। जनपद में सैनिकों के लिए कैंटीन भवन का निर्माण कराया जाएगा। कांडा क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण व राइंका देवतोली भवन का पुर्ननिर्माण कार्य एवं देवतोली क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री ने सरयू घाटी एवं शामा क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराये जाने के साथ ही बिलखेत-गैराड़ मोटर मार्ग का नाम स्व.हीरा सिंह धपोला एवं कर्मी-तोली मोटर मार्ग का नाम स्व. हयात सिंह गढ़िया के नाम से रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांडा में नर्सिंग कॉलेज निर्माण जल्द पूर्ण कराया जाएगा तथा बागेश्वर में नशा मुक्ति केंद्र का कार्य किया जाएगा तथा जिले में सभागार निर्माण हेतु रेडक्रॉस भवन का निर्माण कराने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास एवं लोकार्पण-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले के लिए 8299.64 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास एवं 180.25 लाख की एक योजना का लोकार्पण किया। विधानसभा बागेश्वर अंतर्गत रूनीखेत-गांधीग्राम-अमतौड़ा मोटर मार्ग में डामकरीकरण कार्य 192.30 लाख एवं अकुणाई-अणा-लोहारचौरा मार्ग का सुधारीकरण कार्य 442.08 लाख तथा विधानसभा कपकोट अंतर्गत कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा मोटरमार्ग में सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 2294.03 लाख,कफनी ग्लेशियर मार्ग पर सुंदरढुंगा ग्लेशियर से कफनी ग्लेशियर की ओर क्षतिग्रस्त मार्ग का नव निर्माण 96.98 लाख, बागेश्वर-कपकोट-तेजम मोटर मार्ग व असों बैड़ा पाखड़ दोफाड़ मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य 94.73 लाख तथा चीराबगड़ से पोथिंग मोटर मार्ग कार्य 768.46 लाख, भ्यूं गुलेर मोटर मार्ग 661.62 लाख, भ्यूं गड़ेरा मोटर मार्ग 927.89 लाख, खंडलेख भनार मोटर मार्ग 542.66 लाख, कपकोट-पिंडारी-रिखाड़ी-वाछम मोटर मार्ग 1591.29 लाख व कमेड़ी देवी स्यांकोट मोटर मार्ग 687.60 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं जिस एक योजना का लोकार्पण किया उसमें विधानसभा कपकोट अंतर्गत दूणी सुकंडा मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य 180.25 लाख सम्मिलित है।
क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने मुख्यमंत्री के मेले में प्रतिभाग करने पर क्षेत्रीय जनता की ओर से आभार व धन्यवाद प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विकास कार्याे एवं उपलब्धियों को गिनाया। विधायक ने विधानसभा के विकास कार्याे को और गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगे रखी।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, निवर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत/प्रशासक बसंती देव, ब्लाक प्रमुख/प्रशासक गोविंद सिंह दानू, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, सीडीओ आरसी तिवारी, निवर्तमान,अध्यक्ष कांडा महोत्सव हीरा सिंह कर्मयाल, संरक्षक गुसाईं सिंह धपोला, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

 

समाजसेवी बजाज का संयुक्त नागरिक संगठन ने किया स्वागत

देहरादून, समाजसेवी विशम्बर नाथ बजाज को उत्तराखंड मातापिता तथा वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण नियमावली 2011 के क्रियान्वयन हेतु बनाई गई राज्य समिति में शामिल किए जाने पर संयुक नागरिक संगठन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया | संगठन द्वारा आयोजित एक सादे कार्यक्रम में अपने स्वागत के अवसर बोलते हुये बजाज ने कहा वरिष्ठ नागरिकों के हित में वे शासन से समन्वय बनाकर सभी संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, चंद्रगुप्त विक्रम, कमला पंत, डॉ. अजीत गैरोला, सुशील त्यागी, देवेंद्रपाल मोंटी, प्रकाश नागिया, विवेक, अमरजीत सिंह भाटिया, जीएस जस्सल, डॉक्टर रमागोयल, ठाकुर शेर सिंह, एडवोकेट प्रियंका रानी,आरिफ खान, मुकेश नारायण शर्मा, चंदन सिंह नेगी, दिनेश भंडारी, उपेंद्र बिजलवान, रविंद्र कश्यप, चौधरी चंद्रपाल सिंह, हर्ष वर्धन शर्मा, इशांत बजाज, एल आर कोठियाल, जगदीश बावला, विनूशर्मा, डॉ. मुकुलशर्मा, सुनील बंगा, अवधेश शर्मा, एसपी चौहान, ऋषिका चौहान, परमजीत कक्कड, दर्शन लाल चान्ना,अनामिका जिंदल आदि शामिल थे।

 

 

छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दी गयी यातायात नियमों की जानकारी

टिहरी (शिवांश कुंवर), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में यातायत पुलिस मुनिकीरेती अनिल नेगी व विपिन बिष्ट द्वारा पूर्णानन्द इण्टर कॉलेज मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढवाल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायत नियमों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
ओवर स्पीड, दुपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग, zig zag mcycle चलाने ,नाबालिक द्वारा वाहन न चलाना , हेलमेट का प्रयोग , बिना सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाना, आदि की कानूनी जानकारी देकर जागरुक किया गया। छात्र-छात्राओं को गुड गुड सेमेरिटन , गोल्डन आवर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,उत्तराखण्ड पुलिस ट्रेफिक आई एप का प्रचार-प्रसार करते हुये एप के संबंध में भी जानकारी दी गई,जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं एवं 22 शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वेस्ट वॉरियर्स के प्रोजेक्ट युवा का समापन, आयोजन में 16 संस्थानों और 35 स्कूलों छात्र छात्राओं ने लिया भाग

0

देहरादून, वेस्ट वॉरियर्स संस्था जो ठोस कचरा प्रबंधन के लिए कार्य कर रही संस्था ने रविवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, में प्रोजेक्ट युवा के तहत आयोजित इकोलिंपिक्स और ग्रीन गुरुकुल 2024 के सफल समापन कार्यक्रम आयोजित किया । इस आयोजन में 16 संस्थानों, 35 स्कूलों और 1,400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने 2 महीनों में 4,500 से अधिक जलवायु और अपशिष्ट प्रबंधन क्रियाओं को अंजाम दिया।
समापन समारोह में 300 से अधिक युवा प्रतिभागियों के साथ प्रमुख अतिथियों में डॉ. एस.पी. सुबुद्धि, आईएफएस (निदेशक, राज्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन निदेशालय, उत्तराखंड) और गौरी प्रभात, आईएएस 2023 (एसडीएम कालसी) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
समारोह में ट्रैशन वॉक विशेष आकर्षण रहा, जहां प्रतिभागियों ने कचरे से बने परिधानों को प्रदर्शित किया, जिससे पुनः उपयोग और रचनात्मकता का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, छात्रों ने ग्रीन आर्ट, सामुदायिक सफाई अभियान और जागरूकता अभियानों के माध्यम से 3,000 किलोग्राम से अधिक कचरे को लैंडफिल से हटाकर योगदान दिया।
मयंक शर्मा, निदेशक, वेस्ट वॉरियर्स द्वारा कहा गया कि प्रोजेक्ट युवा ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए सशक्त किया है। 2024 में 4,500 से अधिक जलवायु और अपशिष्ट प्रबंधन क्रियाएं इस परिवर्तनकारी पहल की गवाही हैं। डॉ. एस.पी. सुबुद्धि, आईएफएस द्वारा कहा गया कि, “प्रोजेक्ट युवा युवाओं को पर्यावरणीय नेतृत्व के लिए प्रेरित करने वाला एक सराहनीय प्रयास है। गौरी प्रभात, आईएएस 2023 ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को सही दिशा में इस्तेमाल कर पर्यावरणीय बदलाव लाने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम का उद्देश्य और भविष्य की दिशा :

प्रोजेक्ट युवा का उद्देश्य युवाओं को अपशिष्ट प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के समाधान में सशक्त बनाकर उन्हें परिवर्तनकर्ता बनाना है। समापन समारोह ने न केवल उपलब्धियों का उत्सव मनाया, बल्कि प्रतिभागियों को पर्यावरण के लिए निरंतर काम करने के लिए प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम में वेस्ट वॉरियर्स की टीम के नवीन कुमार सडाना, भास्कर पिचाई, एडिसन स्टीवेन्सन, नीरज भाटिया, युवराज सिंह, मिस ओशनिका भट्ट, सौरभ चौधरी, अवदेश पुंडीर और अन्य सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह के दौरान इकोलिंपिक्स और ग्रीन गुरुकुल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया ।

ग्रीन गुरुकुल 2024

पहला स्थान: दून इंटरनेशनल स्कूल
दूसरा स्थान: केवी ओएनजीसी
तीसरा स्थान: दून गर्ल्स स्कूल

इकोलिंपिक्स 2024

पहला स्थान: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी
दूसरा स्थान: आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी
तीसरा स्थान: श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसडीबीआईटी)

दून में दो दिवसीय “सौर कौथिग” शुरू, सोलर वैन को हरी झण्डी दिखाकर सीएम ने किया रवाना

0

2026 तक 250 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट्स की स्थापना का लक्ष्य

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेंजर्स ग्राउण्ड देहरादून में ‘ उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले दो दिवसीय ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और सोलर वाटर हीटर योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही यूपीसीएल मुख्यालय में बनाई गई सौर ऊर्जा आधारित म्यूरल आर्ट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा जन जागरूकता के लिए चलाई जा रही सोलर वैन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम में आगामी सौ दिनों तक सोलर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न जानकारी लोगों को दी जायेगी। साथ ही विभिन्न स्टॉल पर जाकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे नवोन्मेषी प्रयोगों की जानकारी ली। सौर कौथिग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सौर समृद्ध उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत आयोजित यह मेला ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राज्य के सतत् विकास की दिशा में एक विशिष्ट पहल है।
मेले में सौर ऊर्जा से जुड़ी सभी योजनाओं, उनके लाभों और विभिन्न प्रकार के सौर ऊर्जा उत्पादों के बारे में जानकारी से लोग सौर ऊर्जा अपनाने को लेकर जागरुक होंगे। साथ ही सोर ऊर्जा को अपनाते हुए अपनाकर उत्तराखंड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में भी अपना योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवाश्म आधारित ईंधन के स्रोत सीमित हैं। इनके प्रयोग द्वारा पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है। सौर ऊर्जा के स्रोत असीमित हैं और ये हमारे पर्यावरण को संरक्षित रखने में भी अपना योगदान देते हैं। सौर ऊर्जा की इसी विशेषता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं और अभियानों के माध्यम से देशभर में सौर ऊर्जा के प्रयोग को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 100 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। साथ ही वर्ष 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सौर उर्जा के प्रयोग को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। सौर ऊर्जा की अधिकतम परियोजनाओं को स्थापित करने के उद्देश्य से नई सौर ऊर्जा नीति लागू की गई है। राज्य के सभी शासकीय भवनों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित किये जा रहे हैं। राज्य में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 70 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। पी०एम० सूर्यघर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए अभी तक करीब 11 हजार लाभार्थियों को 90 करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया जा चुका है। घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं हेतु सोलर वाटर हीटर संयत्र की स्थापना पर भी 30 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत सोलर पावर प्लांट की स्थापना के माध्यम से राज्य के स्थायी निवासियों को स्वरोजगार का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 2026 तक कुल 250 मेगावाट की क्षमता वाले सोलर प्लांट्स की स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सोलर वेंडरों की संख्या बढ़ाते हुए आवासीय क्षेत्र के लिए 365 वेंडरों को मान्यता प्रदान की है। राज्य सरकार ने नेट मीटरिंग की व्यवस्था को भी सरल बनाने के साथ ही 10 किलोवॉट तक के सोलर सिस्टम को तकनीकी आकलन से बाहर रखा है, जिससे प्रदेशवासी सौर ऊर्जा को आसानी से अपना सकें। पिछले सात माह में उत्तराखंड में 23 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता सफलता पूर्वक स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सौर कौथिग के इस आयोजन से प्रदेश के सौर ऊर्जा क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी और भारत को कार्बन न्यूट्रल बनाने में उत्तराखण्ड योगदान देगा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, बृजभूषण गैरोला, सविता कपूर, दर्जाधारी विश्वास डाबर, पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी, सचिव डॉ. आर मीनाक्षीसुंदरम, अपर सचिव रंजना राजगुरु, एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार, एमडी यूजेवीएनएल संदीप सिंघल, एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी उपस्थित थे।

शुभंकर की भव्य लॉन्चिंग, योग और मलखंभ भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा

0

– मुख्यमंत्री का आग्रह रंग लाया, पीटी उषा ने प्रतीकों के लॉन्चिंग कार्यक्रम में दी जानकारी
– अद्भुत लाइट एंड साउंड शो में दिखी उत्तराखंड की धमक
– शुभंकर के साथ ही लांच हुए लोगो, जर्सी, टॉर्च, एंथम और टैग लाइन

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर समारोह की भव्यता के बीच योग और मलखंभ जैसे दो पारंपरिक खेल भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बन गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह को भारतीय ओलंपिक संघ ने स्वीकार कर लिया। रविवार को आयोजित भव्य शुभंकर समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ पीटी ऊषा ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर प्रतीक मौली, लोगो, जर्सी, एंथम और टैग लाइन को लॉन्च किया। राष्ट्रीय खेलों के लिए टैग लाइन संकल्प से शिखर तक घोषित की गई है।
रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण उत्तराखंड वासियों की ओर से धन्यवाद प्रकट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का सुंदर लोगो उत्तराखंड के विविध रंगों को पूरे देश के सामने प्रदर्शित करता है। यह एंथम, हमारी एकजुटता को प्रदर्शित करने के साथ खिलाड़ियों को और अधिक परिश्रम करने हेतु प्रेरित करता है। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मोनाल हमारे प्रदेश की विशिष्टता को प्रदर्शित करने के साथ युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्यों को सामने रखकर जी-तोड़ मेहनत करने हेतु भी प्रेरित करता है। और लोगो हमारे राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित है जो उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और विविधता के रंगों को भारत के प्रत्येक कोने तक पहुँचाएगा। राष्ट्रीय खेलों की सुंदर मशाल प्रज्वलित की है वो देश में एकता और सामूहिक प्रयास के प्रतीक के रूप में राज्य भर की यात्रा करेगी और समाज में खेल भावना और खेल संस्कृति विकसित करने में सहायता करेगी।
बतौर मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प, विकल्प रहित होना चाहिए। संकल्प से ही हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु अब पूर्ण रूप से तैयार है। इस आयोजन के लिए राज्य सरकार ने अवस्थापना सुविधाओं में लगभग 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे राज्य में कई नए खेल मैदानों का निर्माण, स्टेडियम और स्विमिंग पूलों का पुनर्निर्माण, वाटर स्पोर्ट्स के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, साइकिलिंग ट्रैक, शूटिंग रेंज को विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में भी छोटे खेल स्टेडियमों का निर्माण कर रही है। जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने हेतु प्रत्येक स्तर पर अभिनव प्रयास किए गए हैं। फिट इंडिया, खेलो इंडिया योजना के साथ मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार, प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। प्रदेश में नई खेल नीति लागू कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण पुनः लागू करने, प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना करने और खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले देश के तमाम खिलाड़ी उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे।
इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि देश के खिलाड़ी आज अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड के खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल विकास में केंद्र सरकार उत्तराखंड को पूरी मदद देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि ओलंपिक का आयोजन भारत में कराया जाए। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया का वीडियो संदेश भी इस मौके पर प्रसारित किया गया।
भारतीय ओलपिंक संघ की अध्यक्ष डा. पीटी ऊषा ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि खेलों के विकास में उत्तराखंड में बेहतर कार्य होगाा।
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बेहद उत्साहित करने वाला है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सुनैना कुमारी, राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगोली, खेल निदेशक प्रशांत आर्य समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। संचालन आरजे काव्य ने किया।

 

आयुर्वेद महाकुंभ ने दी विश्व को नई शक्ति – राज्यपाल

0

Dehradun,  उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( सेवानिवृत्त ) गुरमीत सिंह ने आज यहां देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय आयुर्वेद सम्मेलन में कहा कि आयुर्वेद महाकुंभ ने विश्व को नई शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग और टेलीमेडिसिन जैसी उभरती आधुनिक वैज्ञानिक प्रौद्योगिकीयो का उपयोग आयुर्वेद को और अधिक बढ़ावा देने के लिए किया गया जो पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली और अत्याधुनिक चिकित्सा प्रणाली के संगम को दर्शाता है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि यह कांग्रेस औषधीय पौधों, नवोन्मेषी उपचारों, वेलनेस उत्पादों और उन्नत अनुसंधान से जुड़े आयुर्वेद की समृद्ध विरासत की एक बेहतरीन प्रदर्शनी रही है जिसमें व्यावसायियों, उद्यमियों और चिकित्सकों को आपस में सहयोग करने और आयुर्वेद को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के लिए एक मंच का काम किया है।

राज्यपाल महोदय ने बहुत गर्मजोशी के साथ उपस्थित लोगों और खासकर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ कि आधुनिक विज्ञान और राज्य स्वास्थ्य सेक्टर के लोगों ने इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी की। उन्होंने खासकर उन पहलों को देखकर काफी प्रसन्नता जताई जिनका लक्ष्य युवा पीढ़ी के लिए आयुर्वेद को सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इसके लिए प्रेरित किया जाना चाहिए कि वे गर्व और प्रयोजन के साथ इस प्राचीन परंपरा को और आगे बढ़ाएं। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान संगठनों से बेहतरीन प्रशिक्षण संस्थानों का निर्माण करने और विभिन्न संबंधित विषयों को बढ़ावा देने और आयुर्वेद में उल्लेखनीय शोध में सहायता करने की अपील की। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि इस विधा में 4000 से अधिक शोधपत्रों को तैयार किया गया जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने आयुर्वेद के ज्ञान को प्रचारित-प्रसारित करने, इसका ज्ञान आगे आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करने और इस ज्ञान में मूल्य वर्धन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सम्मेलन भर नहीं रहा बल्कि स्वास्थ्य और वेलनेस के खूबसूरत युग की दिशा में एक रूपांतरकारी यात्रा रही है जिसने जीवन जीने के विजन को एक नई प्रेरणा दी है।

राज्यपाल ने इस सम्मेलन के दौरान आयुर्वेद के क्षेत्र में विभिन्न देशों के साथ किए गए समझौतों ज्ञापनों और की गई नेटवर्किंग पर भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के साथ विचारों का आदान प्रदान स्वास्थ्य की वैश्विक प्रणाली के रूप में आयुर्वेद के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद सम्मेलन और एक्सपो में 12,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें 58 देशों के 352 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि शामिल हैं। सम्मेलन में पूर्ण सत्रों के अतिरिक्त 150 वैज्ञानिक सत्र और 11 एसोसिएट सत्र शामिल रहे। आरोग्य एक्सपो में 1.2 लाख से भी अधिक लोगों ने भाग लिया।