Monday, May 5, 2025
Home Blog Page 643

हल्द्वानी में आयोजित रैली में 10 से 15 हज़ार युवाओं ने किया प्रतिभाग

0

हल्द्वानी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान, हल्द्वानी, में नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया।

युवाओं के भविष्य को सुरक्षित एवं परीक्षा में पारदर्शिता हेतु मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि *समूह ‘ग’ की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई जा रही हो। सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाय। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी सम्मिलित होंगे अर्थात् जेई जैसे तकनीकी पदों में भी साक्षात्कार की व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त कर दी जाएगी।*

*उच्च पदों में जहाँ साक्षात्कार आवश्यक हो, जैसे- पी०सी०एस० या अन्य उच्च पद वहाँ भी साक्षात्कार का प्रतिशत *कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा न रखा जाय।*

*साक्षात्कार में किसी भी अभ्यर्थी को यदि 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक दिए जाते हैं तो साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति या बोर्ड को इसका स्पष्ट कारण बताना होगा।*

हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी में युवाओं द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत से मैं, अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत के दम पर परीक्षा देने वाले नौजवान के हक पर कोई डाका डाले तो उस बच्चे को और उसके माता पिता को कैसा लगता होगा। आपके हिस्से की सफलता का कोई और लाभ न उठा सके इसके लिए हम कड़े से कड़ा कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इन्हीं कदमों के अंर्तगत प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए हमने देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया है। ये कानून नकल माफिया को उसके गिरेबान से पकड़कर , घसीटता हुआ काल कोठरी के अंदर तक ले जायेगा। मेरे युवा साथियों , आप लोग अब निश्चिंत रहें, अब मेरे किसी भी युवा साथी के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

आज हल्द्वानी में हजारों की संख्या में युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। नकल विरोधी कानून पर युवाओं का जोश देखते ही बनता था। हल्द्वानी में आयोजित आभार रैली में लगभग 10 से 15 हज़ार युवा थे।

नक़ल विरोधी कानून लाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने के लिए हल्द्वानी में जनसैलाब उमड़ा।

वहा मौजूद युवा बोले कि युवा मुख्यमंत्री ही समझ सकता है युवाओं का मुद्दा। सीएम पुष्कर सिंह धामी युवाओं के हित में निर्णय लें रहे हैं। समय पर परिक्षाओं का आयोजन बहुत जरुरी है।

बारातियों भरी मैक्स 70 मीटर नीचे खेतों में गिरी, दो की मौत, वाहन में 12 लोग थे सवार

0

चमोली, जनपद के जोशीमठ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे की खबर है, मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ के समीप मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे बरातियों से भरी मैक्स थेंग से करीब ढाई किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में दो बरातियों की मौत हो गई जबकि दस घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। वाहन में 12 लोग सवार थे |
थाना प्रभारी जोशीमठ केसी भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत, बचाव कार्य शुरू किया गया, जानकारी के मुताबिक थैंग गांव के कांडाखोला तोक में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की शादी की बरात मंगलवार सुबह उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। देर शाम कुछ बराती मैक्स से लौट रहे थे कि गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले मैक्स अनियंत्रित होकर थौली गदेरे के समीप करीब 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। राहत, बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को 108, पुलिस व एसडीआरएफ के वाहनों से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया गया। मैक्स में बैठे लोगों की पहचान संगीता देवी (32) पत्नी कुंवर सिंंह ग्राम भलागांव, थैंग गांव निवासी कमल सिंह नेगी (43) पुत्र राम सिंह, मोनिका देवी (28)पत्नी विकेश नेगी, भरत सिंंह (57)पुत्र स्व. फते सिंह, प्रकाश (29)पुत्र जवहार सिंह, कमली देवी (33)पत्नी मुकेश सिंह और भलगांव निवासी सुमित्रा देवी (45) पत्नी पूरण सिंंह, पुष्पा देवी (44)पत्नी कमल भट्ट और रजनी देवी (27 ) पत्नी दिनेश रमा देवी (40)पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह के अलावा रवड़ी देवी (52) पत्नी गौर सिंह, करछी गांव, जितेंद्र राणा (31) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी चांई गांव के रूप में हुई। अस्पताल ले जाए जाने पर इनमें से संगीता और कमल सिंह की मौत हो गई ।

तेज गति की कार मारी कई लोगों को टक्कर, फिर दिखाई दारोगा के बेटे ने दबंगई, पुलिस ने काटा चालान

0

ऋषिकेश, यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी पुलिस के एक दारोगा के बेटे ने तेज गति से चला रहे कार से कई लोगों को टक्कर मगर दी इस दौरान उसने से दो युवतियों सहित तीन दोस्तों के साथ खुलेआम दबंगई भी दिखाई। तेज गति से कार चलाते हुए कई बाइक को भी टक्कर मार दी, स्थानीय निवासियों ने कार का पीछा कर रोक दिया। उसके बाद दारोगा के बेटे ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए पुलिस की धौंस दिखाई। कार में बैठे उसके साथियों ने भी बदतमीजी की। पुलिस ने दारोगा के बेटे और उसके साथियों को फटकार लगाने के बाद एमवी एक्ट में कोर्ट चालान कर छोड़ दिया।

मंगलवार दोपहर एम्स रोड कोयल घाटी की ओर तेज गति से आ रही एक कार कई लोग से टकराते टकराते बची। नजारा देख एक बाइक सवार ने कार चला रहे युवक को सही तरीके से कार चलाने के लिए टोक दिया। बस यही बात कार चालक युवक को ना गवारा गुजरी और उसने युवक को गालियां देनी शुरू कर दी। कोयल घाटी पहुंचने तक कार सवार ने कई बाइकों को भी टक्कर मारी। पीछा करने के बाद लोगों ने कार सवार को रोक लिया। खुद को घिरा देखा तो युवक ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा का बेटा बताते हुए रौब दिखाया। कार के शीशे के पास अपने पिता की खाकी रंग की टोपी भी रखी हुई दिखाई।
यह बात सुनने के बाद लोगों का पारा चढ़ गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार, उप निरीक्षक विनेश कुमार पुलिस टीम लेकर पर मौके पर पहुंचे। पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले गई।

कोतवाली पुलिस ने बुलंदशहर में तैनात युवक के पिता दारोगा से फोन पर बात की। उन्होंने भी अपने पुत्र को जमकर फटकार लगाई। कोतवाल केआर पांडेय ने बताया कि कार को मोटर व्हीकल एक्ट एक्ट के तहत न्यायालय का चालान किया।

अच्छी खबर : होमगार्ड विभाग में अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी

0

देहरादून, राज्य होमगार्ड विभाग के लिए अच्छी खबर है कि शासन ने होमगार्ड विभाग में अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की है। शासन के इस आदेश के बाद विभाग में आवेदन अधिकारियों के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद अब इनका वेतन बढ़कर आएगा।

होमगार्ड विभाग की तरफ से इसके लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी होमगार्डस के वेतन से जुड़ी घोषणा भी की थी। काफी समय से प्रस्तावित विभाग के अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अवैतनिक अधिकारी जिसमें प्लाटून कमांडर सहायक कंपनी कमांडर और कंपनी कमांडर शामिल हैं, इन सभी के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी की गई है।
शासन ने अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय को 1500 प्रति माह बढ़ाया है। इससे अब इनका वेतन 26,500 हो जाएगा। इसके अलावा अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय को ₹1700 प्रतिमाह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 26,700 हो जाएगा। उधर अवैतनिक कंपनी कमांडर का मानदेय ₹2000 प्रति माह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 27,000 रुपए प्रति माह हो गया है। अवैतनिक अधिकारियों को होमगार्ड से अधिक मानदेय के रूप में प्रतिमाह यह धनराशि दी जाती थी जिसमें ₹500 की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस उपाधीक्षकों के हुए ट्रांसफर, स्थानांतरण आदेश जारी

देहरादून, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस उपाधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस संबंध में स्थानांतरण आदेश जारी किया है। स्थानांतरण आदेश में पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पंत को एसटीएफ से जनपद पिथौरागढ़ भेजा गया। जबकि विवेक कुमार को हरिद्वार से एसटीएफ भेजा गया है।
वहीं जूही मनराल को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया। जबकि पंकज गैरोला को हरिद्वार से देहरादून लाया गया।
इसके अलावा अभिनय चौधरी को नैनीताल से देहरादून जनपद लाया गया। उनकी जगह पर संगीता को सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी से नैनीताल भेजा गया है।

 

भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के दौरान पार्टी नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का कांग्रेस ने लगाया आरोप

Big breaking :- कांग्रेस ने क्यों लगाया बीजेपी नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज के  अपमान का आरोप, कहा प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद पर हो मुकदमा दर्ज ...

 

देहरादून,प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 24 फरवरी 2023 प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान के संदर्भ में आयोजित कार्यशाला के दौरान फूलों से तिरंगा बना कर उसे भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा पैरों तले रौंदा गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में ‘‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’’ की कार्यशाला के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किये गये तिरंगे के अपमान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेता सत्ता के मद में इतने चूर हो गये हैं कि अब वे उस तिरंगे का अपमान करने से भी नहीं चूक रहे हैं जिसे देश की आन, बान और शान माना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार को सार्वजनिक रूप से इस कृत्य के लिए देश एवं प्रदेश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि एक ओर एक फिल्म में भगवा वस्त्र पहनने पर पूरे देश में वैमनस्यता का माहौल बनाने का प्रयास किया जाता है वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता खुले आम देश की पहचान फूलों से बने तिरंगे को पैरों तले रौंद कर अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य द्वार पर फूलों से बने तिरंगे की प्रतीकात्मक छवि को पैरों तले रौंदने वाले भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और उनके वरिष्ठ पदाधिकारी है, इन तस्वीरों से भाजपा का छद्म राष्ट्रवाद और तिरंगे के प्रति सम्मान का दोहरा चरित्र उजागर होता है।

कांग्रेस मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के नेताओं तथा पदाधिकारियों से तिरंगे के प्रति सम्मान की आशा करनी बेमानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा इस खबर को दबाने का भी प्रयास किया गया क्योंकि ये वही लोग हैं जिनके मातृ संगठन ने अपने मुख्यालय पर 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया। आज केवल राजनीतिक लाभ मात्र के लिए तिरंगे का सम्मान, घर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन करते हैं, वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चमोली ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद का झूठा चोला ओढ़ कर रखा है जो धीरे-धीरे सबके सामने भाजपा की पोल खोल रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा किये गये इस कृत के लिए पूरे देश से क्षमा मांगने को कहा।
प्रदेश प्रवक्ता श्री शीशपाल बिष्ट ने कहा भारतीय जनता पार्टी जो राष्ट्रवाद की बात करती है परन्तु काम इसके उलट करती है भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में तिरंगे की प्रतीकात्मक छवि को जिस प्रकार भाजपाइयों ने पैरों तले रौंदा उससे देश के आम जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं तथा भाजपा का तिरंगे के प्रति असम्मान परिलक्षित हुआ है यह बहुत ही घृणित एवं अक्षम्य अपराध है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी को इसके लिए तुरंत सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।

 

रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मिट की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पंतनगर से रामनगर तक लिया पूरा जायजा

रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मिट की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव डॉ. एसएस  संधु ने लिया जायजा | Loksaakshya

रुद्रपुर/हल्द्वानी, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को पन्तनगर एयरपोर्ट पहुँचकर 28 से 30 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु पन्तनगर एयरपोर्ट पहुॅचकर बैठक व व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट के कक्ष में जिला उधमसिंहनगर व नैनीताल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए G20 सम्मिट से संबंधित सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव का पल है कि राज्य में G20 समिट की तीन बैठकों का आयोजन होना है। रामनगर में होने वाली राउंड टेबल सम्मेलन में विदेशों से टॉप वैज्ञानिक शामिल होंगे तथा चीफ साइंस टेबल राउंड कॉन्फ्रेंस होंगी।
बैठक में मुख्य सचिव ने निदेशक एयरपोर्ट को एयरपोर्ट का सर्वे करते हुए कार्ययोजना तैयार कर एयरपोर्ट का सौंदर्यीकरण, भव्य व आर्कषक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता अनुसार एयरपोर्ट में मरम्मत, रंग रोगन व प्रसाधन की बेहतर व्यव्यस्था करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टि से हेंगर, लॉन्ज व अन्य स्थलों पर सीसीटीवी स्थापित करने को भी कहा।

मुख्य सचिव ने मण्डलायुक्त को सम्मेलन में आने वाले आंगनतुकों हेतु लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट सहित, डेलीगेट्स की एयरपोर्ट से रामनगर तक की यात्रा के दौरान एम्बुलेंस व रामनगर में डाॅक्टर्स व विशेषज्ञों की टीम भी तैनात रखने के निर्देश दिए। साथ ही आसपास के चिकित्सालयों को भी हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये। इसके अलावा पुलिस प्रशासन को सटीक मूवमेंट , ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा।

जी 20 समिट के दौरान विदेशी डेलीगेट्स को राज्य की संस्कृति की झलक दिखाई जायगी :
मुख्य सचिव ने निदेशक संस्कृति विभाग को राज्य की संस्कृति की झलक से विदेशी डेलीगेट्स को रूबरू कराने के निर्देश दिए। कहा रामनगर में आयोजित होने वाली जी 20 समिट के माध्यम से हम अपने उत्तराखंड राज्य की वादियों के साथ ही संस्कृति (नृत्य,गान, परिवेश) से डेलीगेट्स को रूबरू कराएंगे। इससे राज्य को अपनी एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। इसके लिए निदेशक संस्कृति विभाग को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

पंतनगर से रामनगर तक किया स्थलीय निरीक्षण :
मुख्य सचिव ने पन्तनगर एयरपोर्ट से रूद्रपुर-दोराहा-बाजपुर गडप्पू-रामनगर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एनएच के अभियंताओं को सड़कों की व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही सड़कों पर साइनेज, आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक उपाय , सड़कों पर सही मार्किंग करने, डिवाइडर्स पेंट कराने, दूरी सूचक पत्थरों माइलस्टोनको सही कराने,आवश्यकता अनुसार मरमम्त व निर्माण कार्य कराने एवं रोड को चकाचक बनाने के निर्देश दिये।

जी 20 समिट का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए :
मुख्य सचिव ने जी 20 समिट के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश सम्बन्धित जिलाधिकारी को दिए। कहा कि प्रत्येक20 किलोमीटर की दूरी पर होर्डिंग, बैनर व अन्य आउटडोर एक्टिविटी के माध्यम से समिट का व्यापक प्रचार किया जाए।

इसके पश्चात मुख्य सचिव ने रामनगर पहुँचकर सीआरवीआर, ताज, नमहा होटल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि विदेशी डेलीगेट्स के आवासीय व भोजन इत्यादि की समुचित व्यव्यस्था की जाएगी।

इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव आर के सुधांशु, डॉ बीवी आरसी पुरुषोत्तम, डॉ पंकज पांडेय, मण्डलायुक्त दीपक रावत, आई जी नीलेश आनंद भरणे, विनोद कुमार सुमन, पीसीसीएफ समीर सिंहा, सीसीएफ पी के पात्रो, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, युगल किशोर पन्त, एस एस पी पंकज भट्ट, मंजूनाथ टीसी, यूकाडा के अपर सचिव अनिल गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : प्रदेश में महिला भागीदारी प्रोत्साहन विषय पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

International Womens Day Speech 2022 : 8 march happy women day speech essay  in hindi poster images photos - International Women's Day Speech 2022 :  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दे सकते हैं यह आसान भाषण

देहरादून, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला भागीदारी प्रोत्साहन विषय पर प्रदेश में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में इस वर्ष 01 मार्च से 08 मार्च 2023 तक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं गृह विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तर के साथ साथ जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न विभागों सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
2 मार्च को पूर्वाहन में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास एवं गृह विभाग की संयुक्त भागीदारी रहेगी।जिसमें महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं हेतु ई-पेपर का अनावरण, किशोरियों की आत्मरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण एवं मूवी का लोकार्पण एवं विभिन्न जनपदों में सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी गैर सरकारी महिला एवं पुरुषों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जायेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे सप्ताह महिला सशक्तिकरण- महिला भागीदारी प्रोत्साहन एवं सुरक्षा सप्ताह के आयोजित किये जाने के भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में 01 से 06 मार्च 2023 तक विभिन्न दिवसों पर जनपद/विकासखण्ड स्तर पर जिला प्रशासन, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग श्रम विभाग एवं परिवहन विभागों के आपसी समन्वयन के माध्यम से कार्यक्रम संचालित भी किये जायेंगे।

 

 

पंचम विधानसभा के बजट सत्र को लेकर पुलिस प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ विस अध्यक्ष ने ली बैठक

देहरादून, 13 मार्च से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के बजट सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विधान सभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए।

बैठक में तय किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के कर्मी भी बिना वाहन प्रवेश पत्र के विधानसभा परिसर में वाहन नहीं ले जा सकेंगे। विधायकों की संस्तुति पर एक तथा मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की सत्र के दौरान किसी भी अधिकारी,मंत्री और विधायको को संपर्क अधिकारी(LO) नही दिए जायेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए बैठक में जिलाधिकारी चमोली को महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित भोजन के स्टॉल (स्थानीय व्यंजनों) सहित लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा की स्वयं सहायता समूह को इससे बढ़ावा भी मिलेगा और उनको अपने व्यंजनों को क्रय करने का अवसर भी प्राप्त होगा जिसका भुगतान विधान सभा उत्तराखण्ड किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सत्र के दौरान स्कूल और कॉलेज के बच्चो को सत्र को कार्रवाई देखने के लिए आमंत्रित करने को कहा ।उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलेगा साथ ही उन्हें विधानसभा में कैसे कार्रवाई की जाती उसकी भी जानकारी प्राप्त होगी।
विधानसभा सत्र की कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग एवं वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और आ०ईटी०डी०ए द्वारा की जाएगी|
सत्र के दौरान अग्निशमन दल के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं| चिकित्सा विभाग आवश्यक चिकित्सा दल, दवाइयां एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा| निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल एवं सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं|

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को सत्र शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से चलाए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की| उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवस्थाओं में व्यवधान ना हो इसके लिए अधिकारी चौक चौबंद व्यवस्था बनाकर रखें एवं किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका ना दें|
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को आपसी समन्वय के साथ सत्र को सुचारू रूप से चलाना है जिससे कि सत्र के दौरान जनमानस एवं उत्तराखंड के विकास से संबंधित विषयों पर सदन में चिंतन मंथन हो सके| इस दौरान अधिकारियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष को सत्र शांतिपूर्वक चलाए जाने के लिए अपने पूर्ण सहयोग की बात कही|

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतुड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, महानिदेशक सूचना एवम् जनसंपर्क विभाग बंशीधर तिवारी, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, एडीजी लॉ एंड आर्डर वि मुरुगेशन, एडीजी इंटेलिजेंस एपी अंशुमन, आईजी गढ़वाल के एस नगन्याल, एसपी चमोली पीएस डोभाल, अपर सचिव आईटी विजय कुमार सहित शासन एवम् प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

भर्तियों में गड़बड़ी की जांच: सीएम धामी ने लिया बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के महानिबंधक को लिखा पत्र

0

देहरादून, राज्य की धामी सरकार ने बड़ा फैसला किया है सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली की जांच हाईकोर्ट के जज से कराए जाने का फैसला लिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हाईकोर्ट के महानिबंधक को पत्र भी लिखा है |
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पत्र में लिखा है कि बेरोजगार संघ एवं अन्य संगठनों द्वारा परीक्षाओं में धांधली की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग के दृष्टिगत उपरोक्त समस्त परीक्षाओं की विवेचना नामित मा० न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के निकट पर्यवेक्षण में कराये जाने का शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है।

 

सोशल मीडिया में बतमीजी करने पर भड़के पत्रकार, सीओ सदर को सौंपा ज्ञापन

(मोहन कुमार मोंटी)

पौड़ी, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद खंडूड़ी को नगर पालिका परिषद पौड़ी की एक सभासद के द्वारा सोशल मीडिया में देख लेने की धमकी देने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने व गाली देने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पौड़ी मुख्यालय की पत्रकारों में भारी आक्रोश व रोष बना हुआ है। आज मण्डल मुख्यालय के पत्रकारों ने सीओ पौड़ी से मुलाकात करते हुए कहा की सभासद के द्वारा पत्रकार प्रमोद खंडूरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज करने और सरेआम मारपीट करने तक की धमकी दी गई है, पत्रकारों ने सीओ सदर से उक्त सभासद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद खंडूरी ने बताया कि उनके द्वारा पिछले दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से वार्ड नंबर 9 व 10 में नगर पालिका द्वारा जलाए जा रहे कूड़े के संबंध में बताया गया था। जिस पर सभासद अनीता काला द्वारा फोन कर उन्हें धमकी दी गई और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिसके बाद आज पौड़ी मुख्यालय के पत्रकारों ने मिलकर सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा को उक्त सभासद के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन दिया है और उन्हें उम्मीद है कि जल्दी पुलिस द्वारा मामले की जांच कर सभासद के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले सीओ सदर प्रेम लाल ने बताया कि पत्रकारों उन्हें इस सम्बंध में एक ज्ञापन दिया है जिस पर जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न : अनिल शर्मा अध्यक्ष एवं राजबीर बिष्ट सचिव बने

 

देहरादून, जिला बार एसोसिएशन के कल हुए मतदान में आज हुई मतगणना के परिणाम शाम को घोषित हुए जिसमें अध्यक्ष : अनिल कुमार शर्मा – 1237, राजीव शर्मा – 951 एवं आलोक घिडियाल – 284 मत मिले। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर श्री अनिल कुमार शर्मा विजय हुए। वहीं
सचिव पद पर -अजय बिष्ट -343, अनिल पंडित – 423, आशुतोष गुलाटी – 07, दीपक कुमार – 167, मंजीत सिंह रौथाण – 33, प्रकाश टी पाल – 539, राजबीर बिष्ट – 617, राकेश कुमार -12, रनदीप सिंह ग्रेवाल- 192, रविंदर सिंह चौहान – 88, शम्भू प्रसाद ममगाईं – 47 इस प्रकार सचिव पद पर राजबीर सिंह बिष्ट विजय हुए। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती अल्पना जदली – 393, भानु प्रताप सिसोदिया – 839, मानवेन्द्र सिंह रावत- 296, परितोष बडोनी – 270, विजय कुमार नौटियाल – 166, एवं विनोद कुमार सागर – 488 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिसोदिया विजय हुए।
सह सचिव : अनिल सिंह बिष्ट – 1012, कपिल अरोड़ा -1046, कुलदीप कुमार – 117, संजय कुमार सिंहमार -271 वोट मिले। सह सचिव पद पर कपिल अरोड़ा विजय हुए।

ऑडिटर : जितेंद्र सिंह भंडारी – 460, ललित भंडारी – 1091, प्रभाकर कुमार – 316, राजीव कुमार रोहिल्ला – 574 मत मिले। ऑडिटर पर पर ललित भंडारी विजय हुए।

पुस्तकालय अध्यक्ष : सुभाष परमार – 1027, आर० एस० भारती -1376 मत मिलने से आर०एस० भारती विजय घोषित हुए।

10+ कार्यकारणी सदस्य : राहुल अमोली -1140, राम सूरत ठाकुर – 758, श्रीमती सुनीता रानी – 540 मत मिले। 10+ कार्यकारणी सदस्य पद पड़ राहुल अमोली जी विजय हुए।

7+ कार्यकारणी सदस्य : दीपक त्यागी निर्विरोध चुने/विजय हुए।

5+ कार्यकारणी सदस्य : अनिल कुमार – 948, अरुण कुमार – 270, आशीष भर्त्तवाल – 927, हज़ारा बानो – 273 मत मिले जिससे 5+ कार्यकारणी सदस्य पद पर अनिल कुमार विजय हुए।

3+ कार्यकारणी सदस्य : अजय कुमार – 1546, बलबीर चौहान – 887 इससे 3+ कार्यकारणी सदस्य पद पर अजय कुमार विजय हुए। तथा 3+ कार्यकारीणी सदस्य (महिला) आराधना चतुर्वेदी निर्विरोध चुनी/विजय हुई।

इन सभी विजेताओं को वधाई देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज पाण्डे ने अपेक्षा की, कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेगी और बार की गरिमा बढ़ातें हुए नये आयाम स्थापित करेगी। वधाई देने वालों में एडवोकेट एल आर डंगवाल, नितिन सिंघल, अहमद कमाल, गिरधारी जैन, शरद दहिया, अभिषेक रावत, परमेन्द्र कुमार, प्रवीन शर्मा, सतीश कुमार, कुंवर राजू, सहित सुनील गुप्ता आदि तमाम अधिवक्ता सम्मिलित हैं।

 

15वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप के पदक प्राप्त खिलाड़ियों पुलिस महानिदेशक ने प्रेरित किया

15वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप के पदक प्राप्त खिलाड़ियों पुलिस  महानिदेशक ने प्रेरित किया - Involvement

देहरादून, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 15वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। 20-26 फरवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित हुई 15वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स मुकाबले में श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर और श्रीमती कमलेश उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने सिल्वर मैडल तथा महिला एकल मुकाबले में श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर नें कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया।

होली से पहले अवैध शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने की तैयारी में आबकारी विभाग ने बनाई कई टीमें

0

(शहजाद अली)

हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में होली के त्यौहार के करीब अवैध शराब माफिया सक्रिय हो जाते हैं और बड़े पैमाने पर अवैध शराब का काला कारोबार करते हैं इसी को देखते हुए आबकारी विभाग अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है आबकारी विभाग होली से पहले अवैध शराब को लेकर बड़ा अभियान चलाने जा रहा है जिसके चलते अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कर सके इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा कई टीमें बनाई गई है साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी

जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा का कहना है कि आबकारी विभाग होली से पहले बड़े पैमाने पर अभियान चलाने जा रहा है जिसके तहत अवैध शराब के अड्डों को नष्ट किया जा सके आबकारी विभाग लगातार इसपर कार्यवाही पहले से भी कर रहा है जिससे होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो आबकारी विभाग द्वारा लक्सर रुड़की और हरिद्वार के लिए कई टीमें बनाई जा रही है हमारा विशेष फोकस पथरी नाले के आसपास का क्षेत्र है जहां पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जाता है इसके साथ ही जिले के कई क्षेत्रों में हमारी नजर बनी हुई है इसके साथ ही धार्मिक स्थानों के आसपास अवैध शराब ना बेची जाए यह भी विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है, वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में होली के त्यौहार के वक्त भारी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार किया जाता है, कई बार कच्ची शराब के कारण लोगों ने अपनी जान भी गवाही है इसी को देखते हुए आबकारी विभाग होली से पहले बड़े अभियान की तैयारी कर रहा है जिससे अवैध शराब के काले कारोबार पर रोक लगाई जा सके | अब देखना होगा आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध शराब के काले कारोबार पर लगाम लगती है या नहीं |

दिव्य और भव्य बनेगा कोरिडोर, सुब्रमण्यम स्वामी ने किया विरोध तो अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने दिखाया आईना

0

हरिद्वार, हर की पौड़ी को कॉरिडोर बनाने की सरकार की घोषणा के बाद मंत्रिमंडल में भी इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है, कॉरिडोर का विस्तार किस तरह से किया जाएगा साथ ही सरकार संत समाज धार्मिक संस्थाओं और व्यापारियों से वार्ता कर कॉरिडोर को बनाने की बात कर रही है, वहीं कोरिडोर बनाने का विरोध भी शुरू हो गया है | पूर्व कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कॉरिडोर बनाने की कोई जरूरत नहीं है उत्तराखंड में अच्छी सड़कें बनाई जाए और पहाड़ों को बचाना सबसे बड़ी जरूरत है, दूसरी तरफ अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी ने सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर कहा की बाहर का व्यक्ति आकर विकास के कार्य होने पर अड़ंगा डालेगा तो अखाड़े इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे |

हर की पौड़ी को कॉरिडोर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि कॉरिडोर बनाने की डीपीआर तैयार की जा रही है सभी के सहयोग से दिव्य और भव्य हरिद्वार बनाने का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा | हमारे मंत्रिमंडल में इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है कॉरिडोर बनाने के लिए साधु संत धार्मिक संस्थाएं और व्यापारियों के सुझाव लिए जायेंगे जिससे कॉरिडोर को भव्य रूप से बनाया जा सके |
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा हर की पौड़ी को कॉरिडोर बनाने का विरोध किया जा रहा है सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि हरिद्वार में हर की पौड़ी को कॉरिडोर बनाने की कोई जरूरत नहीं है उत्तराखंड में अच्छी सड़कों का निर्माण किया जाना चाहिए, पहाड़ों को तोड़ा ना जाए और पहाड़ों सुंदरता खराब न हो इस तरह से कार्य को करना चाहिए ना कि हर की पौड़ी को कॉरिडोर बनाया जाए |

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि हरिद्वार के विकास के लिए शासन प्रशासन द्वारा कहा गया है इसमें संतों की राय ली जाएगी, साधु संत अपनी राय शासन प्रशासन को देंगे | जहां भी हरिद्वार के विकास की बात आएगी और बाहर का व्यक्ति आकर इसका विरोध करेगा तो अखाड़े इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, कोरिडर में आवश्यकता के अनुसार निर्माण कार्य होने चाहिए क्योंकि लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं, इसके साथ ही व्यापारी और स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो तो इसका अखाड़े समर्थन करेंगे | इनका कहना है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हमारे अखाड़े के दो मंदिरों की जमीन गई थी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से वार्ता कर तीन गुना मुआवजा दिया था, साधु संतों ने इसका स्वागत किया था महाकाल कॉरिडोर बनने से वहां की जनता प्रभावित नहीं हुई विकास के कार्य होते रहने चाहिए इसका विरोध नहीं करना चाहिए |

 

एमएसएमई इकाइयों के लिए 5जी प्रौद्योगिकी टेस्ट बेड की मुफ्त सुविधा

0

नयी दिल्ली । दूरसंचार विभाग ने सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप्स और सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को 5जी टेस्ट बेड के मुफ्त उपयोग की पेशकश की है।
दूरसंचार मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार उन्हें यह मुफ्त सुविधा अगले वर्ष जनवरी तक के लिए मिलेगी।
बयान में कहा गया है कि सभी 5जी हितधारक जिनमें उद्योग, शिक्षा, सेवा प्रदाता, अनुसंधान एवं विकास संस्थान, सरकारी निकाय, उपकरण निर्माता नाम-मात्र के खर्च पर इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
मंत्रालय का कहना है कि टेस्ट बेड के उपयोग को प्रोत्साहित करने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन के अनुरूप स्वदेशी प्रौद्योगिकियों/उत्पादों के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस सुविधा की घोषणा की जा रही है। कई स्टार्ट-अप और कंपनियां पहले से ही अपने उत्पादों और सेवाओं के परीक्षण के लिए टेस्ट बेड का उपयोग कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि मार्च, 2018 में देश की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए और 5जी परिनियोजन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए, दूरसंचार विभाग ने ‘स्वदेशी 5जी टेस्ट बेड’ स्थापित करने के लिए विभिन्न संस्थानाओं के साथ सहयोग में कुल 224 करोड़ रुपये की लागत की परियोजना शुरू की थी। इसमें आठ सहयोगी संस्थान शामिल हैं जिनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईएस-सी बेंगलुरु, सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (समीर) और वायरलेस टेक्नोलॉजी में उत्कृष्टता केंद्र (सीईडब्ल्यूआईटी) शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस टेस्ट बेड को 17 माई 2022 को राष्ट्र को समर्पित किया था।
टेस्ट बेड के बनने से कई 5जी प्रौद्योगिकियों/आईपी का विकास हुआ है जो उद्योगों के लिए उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्टों के 63 पद होंगे क्रियाशील

0

देहरादून, 28 फरवरी 2023

पिछले आठ वर्षों से भंग चल रही स्टेट फार्मासिस्ट काउंसिल का शीघ्र गठन किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को काउंसिल की गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा उत्तराखंड फार्मासिस्ट नियमावली को शीघ्र जारी करने के लिये भी अधिकारियों को कहा गया है। विभाग में चार धाम यात्रा एवं वीआईपी ड्यूटी के अंतर्गत पूल में रखे गये फार्मासिस्टों के 63 पदों को शीघ्र क्रियाशील किया जायेगा।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें एसोसिएशन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. रावत ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से भंग चल रही स्टेट फार्मासिस्ट काउंसिल का शीघ्र गठन किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि कांउसिल के गठन के उपंरात प्रदेश में फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 का कढ़ाई से पालन किया जायेगा। शासन स्तर पर लम्बित उत्तराखंड फार्मासिस्ट नियमावली को जारी करने के लिये विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दे दिये गये हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संगठन की मांग पर चार धाम यात्रा एवं वीआईपी ड्यूटी के अंतर्गत पूल में रखे गये फार्मासिस्ट एवं चीफ फार्मासिस्ट के 63 पदों को शीघ्र क्रियाशील किया जायेगा। बैठक में फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष फार्मासिस्ट का नाम परर्वित करते हुये फार्मेसी अधिकारी करने, चिकित्सा शिक्षा विभाग में फार्मासिस्टों के रिक्त 119 पदों के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग से विकल्प के आधार पर भरने, बड़े चिकित्सालयों में कार्य के आधार पर फार्मासिस्टों के पद बढ़ाने, फार्मासिस्ट संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पोस्टर्माटम भत्ता दिये जाने सहित एक दर्जन मांग रखी। जिस पर विभागीय मंत्री ने अपनी सहमति जताते हुये स्वास्थ्य महानिदेशक को सभी मांगों पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिये।
बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह, निदेशक डा. भारती राणा, अपर निदेशक डा. मीतू शाह, उप सचिव के.के. शुक्ला, सहायक निदेशक डा. जे.एस. चुफाल, डिप्लोमा फार्मासिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष जी.बी. नौटियाल, प्रदेश महामंत्री आर.एस.ऐरी, संरक्षक पी.एस. पंवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष के.आर. आर्य, मंडलीय सचिव गढ़वाल आर.एस. रावत, प्रदेश संप्रेक्षक उर्मिला द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अपना जमा पैसा नहीं निकाल पाएंगे ग्राहक, आरबीआई ने 5 बैंकों पर 6 महीने तक लगाई रोक

0

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए 5 सहकारी बैंकों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों में पैसे निकासी पर रोक भी शामिल है। इन बैंकों पर प्रतिबंध 6 महीनों तक जारी रहेंगे। बैंक के ग्राहक जहां बैंक में जमा अपना पैसा नहीं निकाल पाएंगे, वहीं ये बैंक आरबीआई की पूर्व अनुमति के बिना न तो किसी को नया कर्ज दे सकेंगे और न ही ऋण ले सकेंगे। इसके अलावा अपनी किसी संपत्ति का ट्रांसफर या निपटान भी नहीं कर सकेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि ये प्रतिबंध समीक्षाधीन है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक आगे भी बैंकों के कामकाज की समीक्षा कर ही प्रतिबंध हटाने या बढ़ाने का निर्णय लेगा। अगर बैंकों की वित्तीय स्थिति में आरबीआई को सुधार नजर आएगा तो बैन हटा लिया जाएगा। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि इन बैंकों का लाइसेंस निरस्त नहीं किया गया है।

जिन पांच बैंकों पर भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया है, उनमें सहकारी बैंक लखनऊ (यूपी), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित औरंगाबाद (महाराष्ट्र), शिमशा सहकारी बैंक नियमिथा मद्दुर, (कर्नाटक) उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा, (आंध्र प्रदेश) और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज (महाराष्ट्र) शामिल है। सहकारी बैंक लखनऊ (यूपी), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित औरंगाबाद (महाराष्ट्र), और शिमशा सहकारा बैंक नियमिथा मद्दुर, (कर्नाटक) के ग्राहक वर्तमान लिच्डििटी की कमी के कारण अपने अकाउंट से पैसा नहीं निकाल सकेंगे।

इसी तरह उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा, (आंध्र प्रदेश) और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज (महाराष्ट्र) के ग्राहक अब बैंक में जमा अपने पैसे से केवल 5,000 रुपये तक ही निकाल सकते हैं।