Wednesday, June 18, 2025
Home Blog Page 558

कलियुगी भाई ने 13 वर्षीय बहन को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

0

यूएस नगर, जनपद के रुद्रपुर इलाके में एक कलियुगी भाई ने रिश्तों को तार-तार कर 13 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह बार-बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत गांव में डेयरी में कार्यरत युवक की नीयत अपनी ही 13 वर्षीय बहन पर खराब हो गयी। उसके माता-पिता बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश स्थित फार्म पर काम करते हैं। 21 जून को वह अपनी मां से मिलने गया और अपनी नाबालिग बहन को बाइक पर बैठा कर साथ ले आया। रास्ते में उसने बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया।

आरोपित ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद वह उसे अपने साथ डेयरी पर ले आया। दरिंदा यहीं नहीं रुका। उसके बाद जंगल में ले जाकर बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बार-बार दुष्कर्म का शिकार होने के बाद बहन बदहवास रहने लगी।

बच्ची को बदहवास देख कर उसकी भाभी ने जब उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने भाई की घिनौनी करतूत बताई। पति की करतूत सुन भाभी के पैरों से तले जमीन खिसक गई। उसने अपने मायके में पूरी घटना की जानकारी दे दी। जिस पर आरोपित के साले की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया।

 

ग्रामीण महिला को भगाकर ले जाने वाले समुदाय विशेष के युवक की हुई गिरफ्तारी

अल्मोडा, द्वाराहाट की ग्रामीण महिला को बरगला कर भगा ले जाने वाले समुदाय विशेष के हेयर ड्रेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि गरीबी का लाभ उठा उसे प्रलोभन दे महिला का धर्मांतरण भी करा दिया गया। इस बात की तस्दीक तब हुई जब महिला को बुर्के के साथ आरोपित के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने धर्मांतरण एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। उत्तराखंड में धर्मांतरण एक्ट लागू होने के बाद यह सातवां जबकि इस कानून को सख्त बनाए जाने के बाद कुमाऊं का दूसरा मामला है जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ है। इधर पहले कांग्रेस फिर हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली पहुंच घटना को शर्मनाक करार दिया।

स्विफ्ट कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार अन्य लोग गंभीर घायल

0

देहरादून (विकासनगर), चकराता घूमने आए पर्यटकों की स्विफ्ट कार खाई में गिर गयी, यह दुर्घटना लोखंडी से आगे देववन के पास हुई जहां कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून की मृत्यु हो गई। इसके अलावा कार सवार आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना के बाद राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम को मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार हादसे में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी चकराता की मोर्चरी में रखा है।

खास खबर : 74 सीसीटीवी कैमरे और तीन ड्रोन की निगरानी में रहेगा श्री नीलकंठ कांवड़ मेला

0

‘जल पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की FLOOD कंपनी रहेगी कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत तैनात’

कोटद्वार, श्रावण मास कांवड़ मेला का शुभारम्भ तीन जुलाई से होने जा रहा है। कांवड़ मेला यात्रा को लेकर जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत श्री नीलकण्ठ महादेव मन्दिर में उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालुगण दर्शन एवं जलाभिषेक करने आते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि में श्री नीलकण्ठ महादेव के दर्शन हेतु अधिक भीड़ की सम्भावना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला यात्रा में ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस बल की थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के परमार्थ निकेतन में ब्रीफिंग ली गईं। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुये उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु समर्पित भाव व सहयोगात्मक व्यवहार से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ सजग व सतर्क रहकर डयूटी करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने व यातायात प्लान के हिसाब से वाहनों को उनकी दिशा में भेजने, कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कांवड़ मेला यात्रा के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 01 सुपर जोन, 07 जोन व 23 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सुपर जोन में अपर
पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी तथा सेक्टरों में एसएचओ, एसएसआई, एसओ, उपनिरीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, श्री नीलकण्ठ मन्दिर में दर्शन एवं मेला सुरक्षा ड्यूटी हेतु जनपद पौड़ी व बाहरी जनपदों से पुलिस बल नियुक्त किया गया है, जिसमें एसडीआरएफ की दो टीम, जल पुलिस/गोताखोर टीम, दो क्यूआरटी टीम, पीएसी FLOOD टीम के साथ-साथ आतंकी घटनाओं की रोकथाम हेतु एक टीम Anti Terrorist Squard को मेला क्षेत्र में चौबीस घण्टे के लिए नजर रखने के लिए
रखा गया है। साथ ही तीसरी आंख के रुप में 74 सीसीटीवी कैमरे व 03 ड्रोनों से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में होने वाली अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। 15 से 17 जुलाई तक मेला क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। श्री नीलकंठ पैदल मार्ग पर जंगली जानवरों के खतरे के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिये पैदल यात्रा मार्ग आवागमन हेतु सांय 6 से प्रातः 5 बजे तक पूर्णतः बन्द रहेगा।

प्रदेशभर में मानसून का क्रम जारी, कुमाऊं मंडल में भारी वर्षा की चेतावनी

0

देहरादून, प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का क्रम जारी है। शनिवार रविवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश जनपदों में भारी वर्षा हुई। देहरादून और मसूरी में भी दोपहर बाद हल्की से मध्यम वर्षा रिकार्ड की गई। देर शाम को चमोली जनपद के मुख्यालय गोपेश्वर और उत्तरकाशी में भी तेज वर्षा हुई। मानसून के दस्तक देने से नदियों के जल स्तर में भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कुछ दिन पूर्व तक यमुना व टोंस नदियां खतरे के स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन रविवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून के आंकड़ों के अनुसार डाकपत्थर बैराज में यमुना नदी का जलस्तर 455.03 मीटर पर पहुंचा है, जबकि खतरे का स्तर 455.37 मीटर है।

टोंस नदी का जलस्तर खतरे के स्तर के करीब है। इच्छाड़ी डैम में टोंस नदी का जलस्तर 644.70 मीटर पर है, जबकि टोंस नदी का खतरे का जलस्तर 644.75 मीटर पर है। उत्तरकाशी में जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया था। जिसे सुचारू कर दिया गया। इस स्थान पर तीर्थयात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे थे। लेकिन घोड़े-खच्चर का संचालन पूरी तरह से अवरुद्ध था। रविवार की सुबह तीर्थ यात्रियों को किसी तरह भूस्खलन जोन पार कराया गया। मार्ग बेहद खतरनाक हो गया था। तीर्थ पुरोहितों ने शासन प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल इन बोल्डरों और चट्टान को हटाए जाने और यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाने की मांग की थी।

नैनीताल में शनिवार रातभर तेज बारिश हुई। रविवार को बारिश में कमी आई। वहीं सात नंबर सहित अन्य घनी आबादी वाले इलाकों में घरों में बारिश का पानी घुस गया। नैनी झील का जलस्तर सामान्य से पांच फिट पार हो गया है। जिले में फिलहाल सात सड़कों पर यातायात बंद है। वहीं कुमाऊं मंडल के अधिकांश इलाकों में पिछले दो दिनों से भारी से बहुत भारी वर्षा हो रही है। शनिवार को सबसे अधिक वर्षा बनवसा में 171.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। खटीमा में 106.4 व नैनीताल में 53.6 मिलीमीटर वर्ष हुई।गढ़वाल मंडल में जौलीग्रांट में सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक 69.3 मिलीमीटर व मसूरी में 23.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। दोपहर बाद दून के मालदेवता क्षेत्र में तेज वर्षा से गर्मी एवं उमस से राहत मिली। एक घंटे की वर्षा से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र सरखेत गांव के पास से बहने वाली बांदल नदी में एकाएक पानी बढ़ गया है। रायपुर, सहस्रधारा रोड, जाखन, एफआरआइ, गढ़ीकैंट आदि क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। उधर, दोपहर बाद से मसूरी में तेज वर्षा हुई।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.5 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बागेश्वर जिले में शनिवार रात से रुक रुककर वर्षा हो रही है। हिमालयी गांवों का जन जीवन प्रभावित हो गया है। सरयू नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। सिल्ट आने से पेयजल संकट बना है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि एक सड़क सूपी रिखाडी बंद है। जिस पर यातायात रुका हुआ है। सड़क को खोलने के लिए लोडर मशीन लगाई गई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिला प्रशासन अलर्ट है। अतिवृष्टि से ढिकुरा गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया है। घटना में लोग बालबाल बच गए हैं। एक गोवंश चाेटिल हो गया है। पटवारी ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है।

जानकारी के मुताबिक गरुड़ तहसील के गागरीगोल क्षेत्र के ढिकुरा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र खड़क राम का मकान अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गया है। सुबह की घटना होने से परिवार पति-पत्नी और दो बच्चे बालबाल बच गए। जबकि उनकी गाय चोटिल हो गई है। पीड़ित ने बताया कि घर के अंदर घटना के समय कोई नहीं था। घर के भीतर रखा राशन, बिस्तर, कपडे, बर्तन आदि सामान मलबे में दब गया है। उन्होंने शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए चेतावनी जारी कर गई। दो दिनों तक समूचे कुमाऊं मंडल में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी व पौड़ी जनपदों में कही-कहीं गर्जन के साथ वर्षा हाेने व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा का दौर प्रदेश में पांच जुलाई तक जारी रखने की संभावना है।

उत्तराखंड के 24 डॉक्टरों को दिया गया चिकित्सा सेवा सम्मान-2023

0

देहरादून, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने डाक्टरों से अपील की है कि वह अपने जीवनकाल का कुछ समय पहाड़ में भी दें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी है और ऐसे में यदि हर डाक्टर कुछ समय पर्वतीय क्षेत्रों में भी दे तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नेशनल डाक्टर्स डे पर 24 डाक्टरों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम का आयोजन विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन ने किया था |
सहारनपुर चौक के निकट होटल ऐल्यसी में आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रही ऋतु खंडूड़ी ने सभी डाक्टरों को डाक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डाक्टर का दर्जा ईश्वर के बाद सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा की चिकित्सकों का योगदान हमारे समाज के लिए अविस्मरणीय है। वे हमारी सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा देते हैं और हमारे स्वास्थ्य और कल्याण की देखभाल करने के लिए निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उनका कार्य अत्यंत गर्व का विषय है, क्योंकि वे रोगियों के अच्छे स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए अपनी सबसे अच्छी क्षमता, ज्ञान और संकल्प से काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा का यह पेशा डाक्टरों ने अपनी मर्जी से चुना है तो उन्हें गरीब और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की सुध भी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि हर डाक्टर दो, पांच या दस साल पहाड़ों में भी सेवा दें। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र में सेवा दे रहे युवा डाक्टरों की सराहना की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि यह दिवस चिकित्सकों के लिए ही नहीं है, बल्कि इसमें शामिल सभी चिकित्सा कर्मियों के लिए है, जैसे कि नर्सिंग स्टाफ, अपॉइंटमेंट लेने वाले कर्मचारी, पैरामेडिकल कर्मचारी और सभी वैज्ञानिक और ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारी जो स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदान में समर्पित हैं। सभी इन सेवा प्रदाताओं ने अपनी प्रतिभा, सामर्थ्य और समर्पण के माध्यम से जीवनों को बचाने और मजबूत बनाने के लिए अदम्य प्रयास किए हैं।
रामटेक पीठाधीश्वर के स्वामी अजय भैया ने कहा कि अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने उन्होंने एक गौरया और कौअे की कहानी सुनाकर उदाहरण दिया कि इतिहास उन्हीं लोगों को याद रखता है जो समाज में सकारात्मक कार्य करते हैं।

विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन के संरक्षक एसडी जोशी ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संगठन स्वास्थ्य क्षेत्र में विगत 10 वर्ष से अधिक समय से काम कर रहा है। यह संगठन सीमांत गांवों में लंबे समय से निःशुल्क मेडिकल हैल्थ कैंप का आयोजन करता आ रहा है और साथ में दवाएं और विभिन्न जरूरी जांचे भी निशुल्क उपलब्ध कराता है।

संगठन के संरक्षक मनोज इस्टवाल ने कहा कि संगठन जनहित के कार्यों में जुटा रहेगा। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में संगठन की गतिविधियों का दायरा बढ़ाया जाएगा। मंच का संचालन संगठन के सचिव राकेश बिजलवाण ने किया।

समारोह में हंस कल्चरल सोसाइटी के कलाकारों ने सरस्वती वंदना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अरुण चमोली, संरक्षक विनोद रावत, जय प्रकाश अमोला, कोषाध्यक्ष अमित अमोली, रमन जायसवाल, जगमोहन मौर्य, गुणांनद जख़मोला, शिवराज राणा, मुकेश कुकरेती, अरुण पांडेय, दीपक जुगराण, एस सती, हिमानी रावत, अक्षय रावत, मोहन पुरोहित, सोनू के साथ ही महंत रवि शास्त्री आदि मौजूद रहे।

इन 24 डाक्टरों को किया गया सम्मानित :
डॉ. एसडी सकलानी
डॉ. एम के चक्रवर्ती
डॉ. गोविंद पुजारी
डॉ. रुचिका गर्ग
डॉ. विवेक श्रीवास्तव
डॉ. मोहित कुमार
डॉ. आलोक जैन
डॉ. पीयूष त्रिपाठी
डॉ. संजीव कटारिया
डॉ. के आर साउन
डॉ. परमार्थ जोशी
डॉ. लोकेश शलूजा
डॉ. एच के यादव
डॉ. उदय बलूनी
डॉ. प्रियंका गेरोला
डॉ. चिराग बहुगुणा
डॉ. सोनाली शाही
डॉ. रचित गर्ग
डॉ. मारिशा पंवार
डॉ. ऐश्वर्या हटवाल
डॉ. अंकित पाराशर
डॉ. अक्षत मित्तल
डॉ. दिगपाल दत्त
डॉ. मोहित कुमार

बद्रीनाथ हाईवे में लामबगड़ नाले का जलस्तर बढ़ने से हाईवे बंद, हजारों यात्री फंसे

0

गोपेश्वर, मानसून की बारिश ने उत्‍तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त किया हुआ है। बारिश के कारण रास्‍तों पर मलबा आ रहा है, जिससे चारधाम यात्रा बार-बार बाधित हो रही है। चमोली जिले में शनिवार रात से बारिश जारी है। बद्रीनाथ हाईवे कंचनगंगा व लामबगड़ नाले में बंद है। रात से चमोली जिले में हो रही बारिश से हाईवे पर कंचनगंगा में मलबा आया है। वहीं लामबगड़ नाले का जलस्तर बढ़ने से हाईवे पर आवाजाही बंद है। बताया गया कि रविवार तड़के से लगभग 2000 यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में नौ संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की लाइफ लाइन प्रभावित हुई है। लोग पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं । उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओरछा बैंड के पास भूधंसाव के कारण जोखिम भरा हो गया है।

मार्ग पर छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन तो हो रहा है, लेकिन कभी भी मार्ग भूधंसाव की जद में आकर पूरी तरह से बाधित हो सकता है। इसलिए मार्ग की मरम्मत करने के लिए एनएचआइडीसीएल में मार्ग पर निश्चित अवधि के लिए यातायात बंद रखने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया है। अपर जिला अधिकारी तीरथ पाल सिंह ने इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी है। अपर जिलाधिकारी तीरथ पाल सिंह ने कहा कि चार से 10 जुलाई के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड के पास मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे और रात 10 से लेकर सुबह 4 बजे तक मार्ग पर पूरी तरह से यातायात बंद रहेगा, जबकि शाम 4 से लेकर रात 10 बजे तक और सुबह 4 से लेकर 10 बजे तक मार्ग पर यातायात सुचारु रहेगा।

महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डा0 नरेश चौधरी को किया सम्मानित

0

हरिद्वार (कुलभूषण)  महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सम्पूर्ण कोरानाकाल में
उत्कृष्ठ समर्पित कार्यों के लिए डा0 नरेश चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के रचना शरीर विभागध्यक्ष/इंडियन रेडक्रास सचिव प्रोफेसर (डा0) नरेश चौधरी को अपने मूल दायित्वों के साथ सम्पूर्ण वैश्विक महामारी कोविड-19 अवधि में चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अटूट साहस और निस्वार्थ समर्पण भावना से की गयी सामाजिक सेवा एवं उत्कृष्ठ कार्यो के एक सच्चे समर्पित कोरोना वॉरियर्स के रूप में विशेष रूप से सम्मानित किया। महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डा0 नरेश चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि उत्कृष्ठ कार्य करने वाले को जब उच्च स्तर पर सम्मान मिलता है तो वह और अधिक उर्जा से उत्साहित होकर भविष्य में भी उत्कृष्ठ और समर्पित सामाजिक सेवा करने के लिए हमेशा तत्परता से अग्रणीय रहता है,

तथा समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर अधिक कर्मठता से चुनौतीपूर्ण उत्कृष्ठ कार्य कर जनसमाज की सराहना का पात्र बनकर प्रिय हो जाता है। डा0 नरेश चौधरी ने सम्मानित होने पर कहा कि समय-समय पर किये जाने वाले सम्मान से मुझे और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की जो प्रेरणा एवं शक्ति मिलती है, वह अतुलनीय है। डा0 नरेश चौधरी ने सभी अपने शुभचिन्तकों को आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ जब भी अतिरिक्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्य करने का मौका मिलता है, तो उन सभी कार्यो को कर्मठतापूर्ण सम्पन्न करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होती हैै। और उससे जो आत्मसन्तुष्टि प्राप्त होती है, वह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। ज्ञात हो पूर्व में भी डा0 नरेश चौधरी को राष्ट्रपति पुरस्कार वैक्सीनेशन में प्रधानमन्त्री से प्रशस्ति पत्र, नीति आयोग, मुख्यमन्त्री सम्मान पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, विभिन्न केन्द्रीय एवं वरिष्ठ राजकीय केबिनेट मन्त्रियों, जनप्रतिनिधियों, उच्च अधिकारियों, साधु सन्तों एवं विभिन्न सामाजिक तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से समय-समय पर सराहनीय उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

 

संकेतक 7 एवं 16 में उत्तराखण्ड राज्य प्रथम स्थान पर हैMay be an image of 7 people, people smiling, people studying and text

हरिद्वार (कुलभूषण) एसएमजेएन पीजी कॉलेज, हरिद्वार के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाने के लिए आज कालेज के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था “सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए राज्य संकेतक ढांचे को राष्ट्रीय संकेतक ढांचे के साथ संरेखित करना” ।
सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के  क्षेत्र में प्रोफेसर  प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा किए गये उनके उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में
रखते  हुए, भारत सरकार ने प्रत्येक वर्ष 29 जून को उनकी जयंती पर,
राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले दिवस की विशेष श्रेणी में “सांख्यिकी दिवस” ​​​​के रूप में मनाना सुनिश्चित किया है। इस दिवस का उद्देश्य सामाजिक
आर्थिक योजना और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका और महत्व के बारे में प्रोफेसर महालनोबिस से प्रेरणा लेने के लिए
विशेष रूप से युवा पीढ़ी में  सार्वजनिक जागरूकता पैदा करना है।
इस वर्ष सांख्यिकी दिवस की मुख्य थीम “सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय संकेतक ढांचे के
साथराज्य संकेतक ढांचे का संमिश्रण करना ” है।
इस वर्ष ईद का त्यौहार होने के कारण महाविद्यालय में इसे 1 जुलाई को मनाया गया।यह जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने सभी को सांख्यिकी दिवस की बधाई दी एवं सांख्यिकीय टूल्स के सही प्रयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सतत् विकास के लिए सांख्यिकीय टूल्स एवं उसका विश्लेषण प्रमुख है। इनका प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकतें है। उन्होंने अपनी बात को एक कहानी के माध्यम से प्रतिभागियों को स्पष्ट किया।
इस अवसर पर इनरव्हील हरिद्वार की अध्यक्षा विनिता गोनियाल, मोनिका अरोड़ा, रूचिता सक्सेना,कनुप्रिया मिश्रा, मन्जू वत्स, डॉ विनीता कुमार, प्रियंका ,एवं रमन सैनी एडवोकेट मंचासीन रहे।
आज के कार्यक्रम में कीनोट स्पीकर डॉ रूचिता सक्सेना अर्थशास्त्र विभाग ने सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय और राज्य संकेतक ढांचे के विकास में नीति आयोग और सांख्यिकी और योजना कार्यान्वयन मंत्रालय की भूमिका पर चर्चा के द्वारा संगोष्ठी को प्रारम्भ किया । उन्होंने
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए इस बात पर बहुत गर्व महसूस किया कि भारत के एसडीजी सूचकांक में एसडीजी प्राप्त करने के मामले में भारत के सभी राज्यों के बीच, उत्तराखंड 2022 में तीसरे स्थान पर है। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड राज्य एसडीजी 7 के अन्तर्गत
किफायती और स्वच्छ ऊर्जा और एसडीजी 16 के अन्तर्गत शांति न्याय और मजबूत संस्थान में प्रथम स्थान पर काबिज है।
संगोष्ठी एक सकारात्मक नोट पर संपन्न हुई। यह शिक्षा जगत और नागरिक समाज की भागीदारी से एसडीजी और उनके स्थानीयकरण के बारे में जागरूकता पैदा करने में सक्षम हैं। इसमें प्रतिभागी अंतिम त्यागी, डॉ. लता शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, सुश्री रश्मि डोभाल, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, रिकंल गोयल, अनन्या भटनागर, डॉ. अमिता मल्होत्रा ​​ डॉ लता शर्मा, डॉ विजय शर्मा, प्रियंका, डॉ डी एम त्रिपाठी, एडवोकेट रमन सैनी, अर्शिका वर्मा, सिमरन,गौरी अरोड़ा, अंशिका,अर्शिया नकुल आदि छात्र छात्राऐं उपस्थित रहें।

 

छात्र छात्राओं को ई ब्रिक एवं सीड बम बनाने की विधि समझायी गयीMay be an image of 7 people, people standing and tree

हरिद्वार (कुलभूषण) एस एम जे एन पी जी कालेज में आज इनरव्हील क्लब एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ तथा आई क्यू ए सी के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करके हरेला पर्व की विधिवत शुरूआत की गयी।
कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि प्रकृति हमारी माँ है और उसके बिना हमारा अस्तित्व सम्भव नहीं है। यदि हम उसके विरूद्ध जायेंगे और अपने लालच की पूर्ति के लिए उसके ससांधनों का अंधाधुंध दोहन करेंगे तो हम अपने विनाश को निमंत्रण देंगे। अत: हमें अपनी मातृभूमि का श्रंगार पौधारोपण के द्वारा करना चाहिए। उन्होंने छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि इस समय बहुत से फल जैसे आम, जामुन, लीची, आडू़,चीकू, मौसमी, आदि जिनके अन्तर्गत बीज होता है उन के बीज को मिटटी के साथ मिलाकर सीड बम बनाया जा सकता है तथा इस सीड बम को पौधारोपण करने के लिए ऐसे स्थानों पर डाला जा सकता है जो दुर्गम है। तथा इस माध्यम से हम प्रकृति का श्रंगार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतें है। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा विनिता गोनियाल ने
पर्यावरण के साथ सतत् विकास की अवधारणा को अपनाने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में हरेला पर्व का संदेश पर्यावरण के संरक्षण का संदेश है। वृक्षों का मानव जाति के जीवन में बहुत अधिक महत्व है। वृक्षों का अस्तित्व हमारे जीवन और जीवनशैली दोनों से जुड़ा है। प्रकृति ने हमें अनेक प्रकार के वृक्ष और जड़ी बूटियाँ दी हैं, जो हमें प्राण वायु के रूप में आक्सीजन देते हैं। आज के पौधारोपण कार्यक्रम से हम कालेज में हरेला पर्व का शुभारंभ करके एक सार्थक सन्देश दे रहे हैं।
इस अवसर पर श्रीमती रूचिता सक्सेना ने छात्र छात्राओं को ई ब्रिक बनाने की विधि बताते हुए कहा कि इससे तितर बितर फैलीं हुईं पोलीथीन उत्पादों को सुव्यवस्थित तरीके से संकलन में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विनिता गोनियाल, मोनिका अरोड़ा, रूचिता सक्सेना,कनु प्रिया, मन्जू वत्स,डॉ विनिता कुमार, प्रियंका, रमन सैनी एडवोकेट,डॉ लता शर्मा, डॉ मोना शर्मा, डॉ अमिता, डॉ अमिता मल्होत्रा, रश्मि डोभाल, डॉ आशा शर्मा, डॉ विजय शर्मा, अनन्या भटनागर, प्रियंका, एम सी पान्डेय, मधुर अनेजा, रवि यादव, आदि ने इस अवसर पर कालेज में एक एक पौधा रोपित किया।

 

एचईसी कॉलेज एवं सिडकुल मैन्यूफैक्चरर एसोशिएसन उत्तराखण्ड के बीच अनुबन्ध

May be an image of 6 people, people studying and text

हरिद्वार (कुलभूषण) एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर एवं सिडकुल मैन्यूफैक्चरर एसोशिएसन उत्तराखण्ड के मध्य एक अनुबन्ध (एमओयू) संस्थान कैप्पस में किया गया जिसमें एचईसी कालेज के चेयरमैन संदीप चौधरी एवं सिडकुल मैन्यूफैक्चरर एसोशिएसन उत्तराखण्ड के चेयरमैन डा0 हरेन्द्र कुमार गर्ग ने अनुबन्ध-पत्र पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कहा कि यह अनुबन्ध उत्कृष्टता की दिशा में हमारी यात्रा का मील का पत्थर साबित होगा, इस साझेदारी के माध्यम से छात्रों को उद्योग विशिष्ट कार्यशालाओं सेमीनारों और प्रशिक्षण कायक्रमों की एक विस्तृत श्रृखंला का लाभ मिलेगा। यह सहयोग शैक्षणिक संस्थान और उद्योग के पेशेवरों के बीच संबंध को मजबूत करेगा एवं छात्रों के कौशल विकास, इंर्टनशिप, सहकारी शिक्षा कार्यक्रमों और नौकरी प्लेसमेंट के अवसरों को बढायेगा।
डा0 हरेन्द्र गर्ग ने कहा कि इस अभूतपूर्व साझेदारी का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग की बीच की खाई का पाटना एवं एक सहयोगी परिस्थितकी तंत्र का बढावा देना है। यह सहयोग शैक्षणिक संस्थान और उद्योग के पेशेवरों के बीच संबंधो को मजबूत करेगा।
इस अवसर पर सिडकुल कोटद्वार चैप्टर के सीनियर वाईस चेयरमैन श्री रंजीत टिबरीवाल, सिडकुल मैन्यूफैक्चरर एसोशिएसन उत्तराखण्ड की आफिस डायरेक्टर अंशिका शर्मा, एचईसी कॉलेज के डायरेक्टर डा0 प्रशान्त गौरव व डायरेक्टर (ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट) श्री विकास गुप्ता उपस्थित रहे।

विनय शंकरपांडे होगें गढ़वाल मंडल आयुक्त, टिहरी व रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी बदले गये

0

देहरादून/रुद्रप्रयाग-शासन ने आईएएस विनय शंकर पांडे को बडी जिम्मेदारी सौंपते हुये आयुक्त गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी है। जबकि रुद्रप्रयाग व टिहरी के जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
शासन ने टिहरी व रुद्रप्रयाग जिले में डीएम बदल दिए हैं, टिहरी के डीएम सौरभ गहरवार को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मयूर दीक्षित को टिहरी जिले की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही आईएएस विनय शंकर पांडे को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है शासन ने उन्हें गढ़वाल मंडल का आयुक्त बनाया है।

योगी देंगे उत्तराखंड को 665 क्यूसेक पानी, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव पर भी योगी ने जताई सहमति

0

हरिद्वार(ओम रतूड़ी), प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर संयुक्त निरिक्षण के पश्चात टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश को उपलब्ध हो रहे अतिरिक्त पानी में से जनपद हरिद्वार के भगवानपुर आदि क्षेत्रों में सिंचाई हेतु 665 क्यूसेक पानी देने का अनुरोध किया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश को उपलब्ध हो रहे अतिरिक्त 4879 क्यूसेक पानी में से जनपद हरिद्वार के भगवानपुर सहित तीन विकासखण्डों के 74 गांवों की 18280 हेक्टेयर सिंचित भूमि में सिंचाई सुविधा प्रदान करने हेतु 35 किलोमीटर लंबी इकबालपुर नहर प्रणाली एवं कनखल और जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार किए जाने के लिए संयुक्त निरिक्षण के पश्चात 665 क्यूसेक पानी देने का अनुरोध किया।

श्री महाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि टिहरी डैम से उत्तर प्रदेश को 4000 क्यूसेक पानी की आवश्यकता थी लेकिन डैम की ऊंचाई बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश को 4879 क्यूसेक पानी मिल रहा है जोकि 879 क्यूसेक अतिरिक्त है। हमें उस अतिरिक्त पानी में से ही 665 क्यूसेक पानी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री योगी ने प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से पूछा कि इस संबंध में संयुक्त निरिक्षण का क्या हुआ। इस पर श्री महाराज ने बताया कि मार्च महा में संयुक्त निरिक्षण हो चुका है और अब तक इसकी रिपोर्ट आ जानी चाहिए थी। इस बात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मामला पहली बार उनके संज्ञान में आया है उन्हे इसकी जानकारी नहीं थी। श्री महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि चूंकि संयुक्त निरिक्षण हो चुका है इसलिए अब शीघ्र इसके शासनादेश निकलने चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरे मामले को दिखाकर शीघ्र ही वह इस पर कार्यवाही करेंगे और उत्तराखंड राज्य की सीमा में आ रही उत्तर प्रदेश की सड़कों को भी फोरलेन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के सीधे चुनाव करवाने के विषय में भी चर्चा की जिस पर उन्होंने अपनी सहमति व्यक्त की।

इस मौके पर सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह, प्रेम सिंह पवार, विकास श्रीवास्तव और पीके दीक्षित भी मौजूद थे।

 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शनिवार को देहरादून राजभवन में राज्यपाल रि. ले. जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की|
इस भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मा राज्यपाल को पौधा भी भेंट किया|
इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई|

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की नरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात - Pahaad Connectionदेहरादून, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की । उनके देहरादून स्थित आवास पर विशिष्ठजन से संपर्क कार्यक्रम के तहत हुई इस मुलाकात में श्री भट्ट ने उन्हें केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार के कामों से जुड़ी साहित्य सामग्री भेंट की । उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सामर्थ्य और विश्व कीर्ति को लेकर देश आज किस तरह अब तक के स्वर्णिम काल में पहुंच गया है । अब भाजपा संगठन और सरकारों का लक्ष्य है भारत को विकासशील देशों की सूची से विकसित देशों की श्रेणी में शीघ्र पहुंचाना । इस अवसर पर उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे इस प्रयास में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने के लिए श्री नरेंद्र नेगी से अपील की । प्रसिद्ध लोकगायक नेगी ने भी लोक कला व संस्कृति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए ।

 

अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिविल में डीजीपी ने की शिरकत, बहुचर्चित पुस्तक साईबर एनकाउंटर्स’’ पर हुई परिचर्चा

अल्मोड़ा, “अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल” के अंतर्गत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की बहुचर्चित पुस्तक साइबर एनकाउंटर्स पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड श्री अशोक कुमार, के साथ ममता बिष्ट के संचालन में वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के साथ ही पुस्तक के विभिन्न पहलुओं और वर्तमान में इसकी उपयोगिता के संबन्ध में चर्चा की। इस दौरान श्री अशोक कुमार ने साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित लोगों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

पुस्तक के लेखक पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार ने साइबर अपराध से जुड़ी अनेक घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए हमें किस प्रकार सतर्क रहना चाहिए। साइबर अपराध और उससे पार पाने के लिए हमारे सामने क्या चुनौतियां हैं, इसकी भी उन्होंने जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान श्री नीलेश आनंद भरणे, आईजी कुमाँयू रेंज, श्री रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा, श्रीमती ओशिन जोशी, सीओ आँप्स, सीओ रानीखेत श्री तिलक राम वर्मा, श्री राजीव कुमार टम्टा, सीओ संचार अल्मोड़ा, कोतवाल अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार सहित पुलिस कर्मी व अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजक डा. वसुधा पंत, श्री बी0एस0 मनकोटी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड कैमिस्ट एसोशिएसन/ उत्तराखण्ड बैटमिंटन एसोशिएसन के जनरल सेकेट्री, श्री शेखर लखचौरा, अध्यक्ष बार एसोशियन अल्मोड़ा, श्री विनायक पंत, एडवोकेट, डा0 दीपा गुप्ता आदि सहित नगर के युवा व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

सीबीआई जांच का स्वागत और उत्पीड़न के आरोप कांग्रेस का दोहरा मापदंड : चौहान

देहरादून, भाजपा ने स्टिंग प्रकरण में सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों पर हैरानी जताते हुए कहा कि सीबीआई जांच को लेकर उसका दोहरा मापदंड सवालों के घेरे मे शुरू से रहा है, क्योंकि सीबीआई की जांच प्रक्रिया का स्वागत और उत्पीड़न की आवाज उसके भीतर से ही बाहर आ रही है तो कुछ मामलों मे इसी एजेंसी से जाँच की मांग भी की जा रही है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि संवैधानिक जांच ऐजेंसियों को लेकर कांग्रेस अपनी सुविधा के अनुसार दोहरा मापदंड अपनाती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष माहरा स्टिंग प्रकरण को लेकर सीबीआई के सम्मन को उत्पीड़न बता रहे हैं तो चंद रोज़ पहले आरोपी पूर्व सीएम हरीश रावत सम्मन का स्वागत करते हुए जनसहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहे थे । अब दोनो के विरोधाभासी बयानों से तो यही स्पष्ट होता है कि या तो उनके आपस में संवादहीनता के चलते भ्रम बना हुआ है या फिर षड्यंत्र के तहत दोनों जनता को भ्रमित करना चाहते हैं।

श्री चौहान ने तंज कसते हुए कहा, आज अपनी बारी में सीबीआई की विश्वसनीयता पर जो लोग सवाल उठा रहे हैं, वही अंकिता समेत अन्य सभी दुखद प्रकरणों में सीबीआई जांच की मांग कर रहें थे । उन्होंने कहा कि इस तरह की दोहरी नीति नही चलने वाली है, क्योंकि देवभूमि की जनता पहले भी उसकी इस नीति को भली भांति परख चुकी है और अब या सब देख समझ रही हैं । उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि कानून के दायरे मे जाँच एजेंसियां अपना कार्य कर रही है और जाँच एजेंसियों के कार्यों पर सवाल के बजाय सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिसका स्टिंग हुआ और स्टिंग के सूत्रधार उन्ही के दल से है, इसलिए दूसरों को दोषारोपित करना ठीक नही। स्टिंग भी कांग्रेस का अंदरुनी मामला है, लेकिन लूट की छूट जैसे कार्य से प्रदेश को बड़ा नुकसान हुआ। भाजपा भी यही चाहती है कि प्रदेश को लूटने और भ्रष्टाचार के दोषियों को सजा मिले और उसकी भावना जनता के साथ है |

 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

देहरादून, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देहरादून में विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह 2023 में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रतिभाग किया।

देहरादून के सहारनपुर चौक स्थित होटल एलईसी में विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह 2023 में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रतिभा कर विधिवत दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया।
आयोजन समिति ने स्मृति चिन्ह भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मचारियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा की यह एक अद्वितीय अवसर है जब हम हमारे चिकित्सकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित करते हैं और उनकी प्रतिभा, सामर्थ्य और समर्पण को सराहते हैं।
उन्होंने कहा की चिकित्सकों का योगदान हमारे समाज के लिए अविस्मरणीय है। वे हमारी सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा देते हैं और हमारे स्वास्थ्य और कल्याण की देखभाल करने के लिए निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उनका कार्य अत्यंत गर्व का विषय है, क्योंकि वे रोगियों के अच्छे स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए अपनी सबसे अच्छी क्षमता, ज्ञान और संकल्प से काम करते हैं।

खण्डूडी ने कहा की आज हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह दिवस चिकित्सकों के लिए ही नहीं है, बल्कि इसमें शामिल सभी चिकित्सा कर्मियों के लिए है, जैसे कि नर्सिंग स्टाफ, अपॉइंटमेंट लेने वाले कर्मचारी, पैरामेडिकल कर्मचारी और सभी वैज्ञानिक और ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारी जो स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदान में समर्पित हैं। सभी इन सेवा प्रदाताओं ने अपनी प्रतिभा, सामर्थ्य और समर्पण के माध्यम से जीवनों को बचाने और मजबूत बनाने के लिए अदम्य प्रयास किए हैं।

विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन के संरक्षक एसडी जोशी ने बताया की विचार एक नई सोच, एक सामाजिक और गैर लाभकारी संगठन है, जो कि स्वास्थ्य क्षेत्र में विगत 10 वर्ष से अधिक समय से काम कर रहा है। यह संगठन सीमांत गांवों में लंबे समय से निःशुल्क मेडिकल हैल्थ कैंप का आयोजन करता आ रहा है और साथ में दवाएं और विभिन्न जरूरी जांचे भी निशुल्क उपलब्ध कराता है।

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, रामटेक पीठाधीश्वर स्वामी अजय दास, संरक्षक एसडी जोशी, अध्यक्ष अरुण चमोली, सचिव राकेश बिजलबाण, मनोज इस्टवाल , महंत रवि शास्त्री ,विनोद रावतआदि मौजूद रहे।

पुलिस ने चंद घंटों में लापता बालक को किया परिजनों के सुपुर्द

0

कोटद्वार, भाबर क्षेत्र के ग्राम उत्तरी झंडी चौड़ निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस चौकी कण्वघाटी में दी गई सूचना में बताया कि आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका 9 वर्षीय पोता आदित्य कुमार घर से खेलते समय कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आस-पास के क्षेत्रों में खोजबीन कर उक्त बालक को तीन घंटे के अन्दर मावा कोर्ट के जंगल से बरामद कर उसके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया। बालक को पाकर गुमशुदा के परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की जा रही है।