Sunday, June 15, 2025
Home Blog Page 1200

सीएम धामी करेंगे वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाराणसी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करेंगे। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री राज्य में संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।
इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों, योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनाई गई प्रक्रियाओं एवं इस दिशा में आने वाली चुनौतियों के निराकरण के लिये किये जा रहे प्रयास आदि के सम्बन्ध में योजनावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभागीय सचिवों द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित होम स्टे योजना को राज्य की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने वाला बताया है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में विशेष प्रयासों की जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री द्वारा कॉन्क्लेव में राज्य सरकार द्वारा संचालित होम स्टे योजना के क्रियान्वयन आदि की जानकारी भी साझा की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में होम स्टे योजना तथा ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटरों की स्थापना से राज्य के पर्यटन, साहसिक पर्यटन एवं आर्थिकी को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन तथा पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, एस.ए. मुरूगेशन, चन्द्रेश कुमार, मुख्यमंत्री के मुख्य समन्वयक प्रो. दुर्गेश पंत, अपर सचिव आशीष कुमार, आनन्द स्वरूप, अरूणेन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

गंगा रक्षा के लिये फिर से आंदोलन करेंगे स्वामी शिवानंद, 14 दिसंबर से अनशन पर बैठेंगे

0

हरिद्वार, मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद गंगा रक्षा को फिर आंदोलन शुरू करने को तैयार हैं, वे गंगा में खनन खोलने के विरोध में परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद 14 दिसंबर से अनशन करेंगे। इस दौरान वह केवल चार गिलास जल ग्रहण करेंगे, हरिद्वार के मातृसदन में पत्रकारों से बातचीत में परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद शासन-प्रशासन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पुष्कर ङ्क्षसह धामी सरकार माफिया के साथ मिलकर गंगा को बर्बाद करना चाहती है, मातृसदन के विरोध के बाद गंगा और उसकी सहायक नदियों में खनन खोला जा रहा है। खनन को लेकर केंद्र और प्रदेश की ओर से जो नीतियां बनायी जा रही हैं, उनमें पर्यावरण और गंगा रक्षा का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। केवल खनन की नीतियां बनाई जा रही है। गंगा से एक किलोमीटर के दायरे में स्टोन क्रशन लगाने की अनुमति दी गई है। पहले पांच किमी और उससे अधिक का दायरा था। कहा कि पूर्व मांगों के अलावा गंगा में पूर्ण रूप से खनन खोलने, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की संपत्ति की जांच कराने को वह 14 दिसंबर से अनशन शुरू करने जा रहे हैं |
मांगों को लेकर जिम्मेदारों ने गंभीरता नहीं दिखाई तो वह जल त्याग अपने प्राण दे देंगे। बताया कि गंगा रक्षा को लेकर मातृसदन में 23 और 24 दिसंबर को गंगा रक्षा सम्मेलन होगा।

सीएम ने दिया रूद्रपुर में लघु उद्योग व्यापार मण्डल एवं सर्वसमाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित 5वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर सभी वर-वधु को आशीर्वाद

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रूद्रपुर में लघु उद्योग व्यापार मण्डल एवं सर्वसमाज कल्याण समिति द्वारा फुटबॉल मैदान ट्रांजिट कैम्प में आयोजित 5वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर सभी वर-वधु को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने 24 दम्पतियों को बधाई देते हुए कहा कि सबसे बड़ा दान कन्या दान है, विश्व में कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं। उन्होंने सभी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि परिवार में सभी आपसी स्नेह एवं प्रेम से रहें, सभी का  जीवन सुखमय एवं समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम नहीं बल्कि उत्सव है। मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा कराये जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एक समय था जब गरीब की बेटी की शादी के खर्च से रिश्तेदार भी घबराते थे, लेकिन आज समाज के बुद्धिजीवियों एवं समितियों के ऐसे सहयोग एवं सहभागिता से गरीब एवं निःसहाय बेटियों की शादी आसानी से होने के साथ ही लिंगानुपात में भी सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश से मजबूरी के कारण भारत आये और यहॉ के परिवेश में घुल मिलने के साथ ही एक साथ कदम-ताल की, उनके प्रमाण पत्र में लिखा जाने वाला पूर्वी पाकिस्तान शब्द अपमानजनक महसूस करता था, जिसे हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को मूल्य-आदर्शों पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बंगाल के प्रबुद्धजनों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में पिछले पांच माह से एक-एक पल व क्षण राज्य एवं राज्य की 1.25 करोड़ जनता के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि मजबूरी के कारण नजूल भूमि पर बसे व्यक्तियों को मालिकाना हक दिलाने की लम्बे समय से मांग रही है, जिसका समाधान करते हुए नजूल भूमि पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व-बन्धुत्व की भावना वाला देश है। उदार चरित्र वाले व्यक्तियों के लिए पूरी दुनिया अपनी होती है। देश प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 120 करोड़ लोगां को निःशुल्क वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क वैक्सीन लगवाने में सरकार 600 रूपये वहन करती है।   उन्होंने कहा कि समिति द्वारा दिये गये मांग पत्र पर परीक्षण कराते हुए हर संभव कार्य किया जायेगा।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष बीजेपी शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह,कौस्तुभ मिश्रा, सहितभारत भूषण चुघ,विकास शर्मा,संजय ठुकराल, समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता,सचिव मनोज गुप्ता, संरक्षक उत्तम दत्ता,शिवानन्द महाराज उर्फ दूधिया बाबा, आदि मौजूद थे।

कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कमल रजवार अध्यक्ष और गोविन्द पांडेय महासचिव बने

0

देहरादून, उत्तराखंड़ की प्रतिष्ठित संस्था कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में कमल रजवार को फिर तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया, जबकि महासचिव पद पर गोविंद पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर डीके पाण्डे व कोषाध्यक्ष पद पर विजय बिष्ट निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा बिष्ट, उपाध्याय हरि सिंह बिष्ट, वन्दना बिष्ट, सह सचिव प्रेमलता बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव ललित जोशी व बबिता साह लोहानी, संगठन सचिव पद पर हरीश सनवाल, प्रचार-प्रसार सचिव सुनीता भंडारी व लेखा परीक्षक पद पर आरएस बिरोदिया का चुनाव भी निर्विरोध हुआ।

परिषद भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी आरएस परिहार, सह चुनाव अधिकारी दामोदर कांडपाल व प्रदीप पपनै के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। इससे पूर्व महासचिव चन्द्रशेखर जोशी ने कार्यकारणी के कार्यो की दो साल की रिपोर्ट पटल पर रखी। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कांडपाल ने भी परिषद के दो साल की आय व्यय और होली, दीपावली मेले का हिसाब किताब रखा। अध्यक्ष कमल रजवार ने सभी शाखाओं के अध्यक्ष व सचिव व कार्यकारणी का धन्यवाद दिया।

चुनाव कार्यक्रम में केसी जोशी, जेएस मेटला, एसएस ठठोला, उत्तम अधिकारी, भगवान सिंह रावत, हंसा धामी, मन्जू देऊपा, कविता, आरएस बिरोदिया, दीप बुदलाकोटी, नंदन बिष्ट, नीरू बिष्ट, गम्भीर सिंह रावत, डॉ अनिल जोशी, गिरीश जोशी, नरेंद्र सिंह कार्गी उपस्थित थे। अन्त में परिषद के सभी सदस्यों ने जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।

गिरी गाज : पीआरओ पद से बिष्ट की छुट्टी, खड़िया लदे वाहनों का चालान रद करने का था मामला

0

देहरादून, मीडिया में खड़िया लदे वाहनों का चालान रद करने के पीआरओ के पत्र ने बवाल मचा दिया और बागेश्वर के पुलिस कप्तान को संबोधित पत्र ने मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट पर गाज गिरा दी। सोशल मीडिया में पत्र के वायरल होने और विपक्ष के सदन में सवाल उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिष्ट की पीआरओ पद से छुट्टी कर दी गई। बिष्ट पर गाज गिराने के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात सभी पीआरओ, मुख्य कोऑर्डिनेटर और कोऑर्डिनेटर पर लेटर हेड के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गई। अब वे हस्ताक्षर से कोई सरकारी पत्र या निर्देश जारी नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) आनंद बर्द्धन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट के लेटर हेड पर लिखा पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। इस पत्र में मुख्यमंत्री के मौखिक आदेश के हवाले से बागेश्वर के पुलिस कप्तान को निर्देश दिए गए कि यातायात पुलिस ने तीन वाहनों का जो चालान किया है, उन्हें निरस्त कर दिया जाए। इस पत्र को लेकर विपक्ष ने सदन में खूब हंगामा काटा।

मीडिया में मामला जब सुर्खियों आया तो शनिवार सुबह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख दिखाते हुए पीआरओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उनके निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी पीआरओ, कोऑर्डिनेटरों और मुख्य कोऑर्डिनेटर को ताकीद किया कि वे लेटर हेड का प्रयोग नहीं करेंगे और अपने हस्ताक्षर से कोई सरकारी पत्र जारी नहीं करेंगे। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।
चालान करने वाले इंस्पेक्टर को हटाए जाने पर सवाल
कांग्रेस ने चालान करने वाले इंसपेक्टर शिवराज सिंह को हटाए जाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि शिवराज सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया।

पत्र को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि पत्र की विश्वसनीयता की जांच होगी। यदि कोई सच्चाई पाई गई तो कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वरयअमित श्रीवास्तव का कहना है कि सोशल मीडिया से यह मामला संज्ञान में आया। हमें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। कोई चालान निरस्त नहीं किया गया। चालान पर कार्रवाई कर उसे आगे भेज दिया गया। चालान पर धनराशि का भुगतान की भी सूचना है। चालान करने वाले ट्रैफिक इंसपेक्टर(टीआई) को तीन दिसंबर को पुलिस लाइन में रिजर्व इंसपेक्टर (आरआई) बनाया गया। उन्होंने पारिवारिक कारणों से ट्रांसफर के लिए भी आवेदन कर रखा है।

दूसरी तरफ कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता नेता करन माहरा का कहना है कि 29 नवंबर को तीन खड़िया लदे वाहनों का चालान किया। तीन में से दो वाहन ऐसे निकले, जिनके स्कूल का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने 27 नवंबर को किया था। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के बड़े नेता हैं। मेरी जानकारी में आया कि जिस ट्रैफिक इंसपेक्टर ने चालान किया था, उसे लाइन हाजिर किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विपक्ष जो आरोप लगा रहा है, सरकार उसकी पुष्टि करने का काम कर रही है। पीआरओ को हटा दिया गया। लेकिन पीआरओ ने अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें मौखिक आदेश दिया है। मुख्यमंत्री मौखिक आदेश दे रहे हैं तो पीआरओ तो उसका पालन करेगा ही। सरकार में जरा सी भी नैतिकता है तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। उस इंसपेक्टर को भी हटा दिया गया, जिसने कानून का पालन किया है।

वहीं मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि पत्र किसी ने उनके कार्यालय से जारी किया है। लेटर हेड उनका ही है। पत्र में उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। नीचे नाम लिखा गया है। कहना है कि उनका (नंदन सिंह का) न्यूरो का इलाज चल रहा है। पत्र गलत लिखा गया है, वह इसकी जांच करवा रहे हैं।

पीआरओ ने मुख्यमंत्री के मौखिक आदेश का हवाला देकर लिखा पत्र, खनन सामग्री से ओवर लोडेड ट्रकों को छोड़ दिया जाय

0

देहरादून, उत्तराखंड में एसएसपी बागेश्वर लिखा एक पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है, पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ (जन संपर्क अधिकारी) नंदन सिंह बिष्ट ने बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक को अपने लेटर हेड पर एक पत्र लिखा है, पत्र में मुख्यमंत्री के मौखिक आदेशों का हवाला देते हुए पुलिस द्वारा किये गए एक वाहन का चालान निरस्त करने को कहा गया है. गंभीर बात यह है कि ये तीनों वाहन बड़े ट्रक हैं और तीनों को खड़िया की खनन सामग्री से ओवरलोडेड होने के चलते पकड़ा गया. सीएम ऑफिस से इनका चालान निरस्त करवाने के लिए भेजी गयी चिट्ठी कांग्रेस को एक नया मुद्दा दे सकती है, क्योंकि प्रदेश में अवैध खनन को लेकर कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले से ही मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं |

देखा जाय कि किसी वाहन का चालान करना एक ऑपरेशनल क़ानूनी प्रक्रिया है, इस प्रक्रिया में किसी राजनेता, मुख्यमंत्री मंत्री या किसी बड़े अफसर का लिखित में किसी के पक्ष में कार्यवाही किये जाने को कहना गैरकानूनी होने के साथ ही अपने पद और अधिकारों का बेजा इस्तेमाल करना माना जाता है और नैतिक तौर भी इसे सही नहीं माना जाता | ऐसा ही एक वाकया मुख्यमंत्री कार्यालय में हुआ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ (जन संपर्क अधिकारी) नंदन सिंह बिष्ट ने बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक को अपने लेटर हेड पर एक पत्र लिखा है, पत्र में बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मौखिक निर्देशानुसार मुझे यह कहने का आदेश हुआ है कि 29.11.2021 को बागेश्वर यातायात पुलिस द्वारा वाहन संख्या यूके 02-सीए 0238, यूके 02-सीए 1238 और यूके 04-सीए 5907 का किया गया चालान निरस्त करने का कष्ट करें |

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ का यह लैटर सामान्य नहीं है, और इसमें मुख्यमंत्री क्या चाहते हैं और क्या निर्देश दिए हैं यह भी सामान्य नहीं है, यह लैटर इस बात का गवाह है कि प्रशासनिक और क़ानूनी कार्रवाई में किस तरह से हस्तक्षेप किया जा सकता है, यदि इस लैटर में जांच कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाते तो भी ठीक था, लेकिन इसमें तो सीधे यह बताया गया है कि मुख्यमंत्री जी के आदेश हैं इसलिए इन वाहनों के चालान को निरस्त कर कर दें |

ओवरलोडेड थे तीनों वाहन

जिन वाहनों का चालान निरस्त करवाने की सिफारिश मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट ने बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक से की है वो तीनों वाहन खड़िया से भरे थे और ओवरलोडेड थे | सभी जानते हैं कि बागेश्वर अल्मोड़ा में खड़िया का व्यापक पैमाने पर खनन होता है | पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र में जिन तीन वाहनों का उल्लेख है उन्हें पुलिस ने खड़िया से ओवरलोडेड होने के कारण पकड़ा था, तीनों को एआरटीओ को भेज दिया है अब यह मामला एआरटीओ ऑफिस या न्यायलय से ही निस्तारित होगा |

CM धामी ने 90 करोड़ की लागत के 15 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण 02 योजनाओं का

0

पौड़ी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पौड़ी के अंतर्गत लैंसडाउन क्षेत्र के महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए क्षेत्र वासियों को विभिन्न विकास परक योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करीब 90 करोड़ की लागत के 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण एवं कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने विधान सभा लैंसडाउन के अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय रिखणीखाल लागत राशि 40.06 लाख, विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय नैनीडांडा लागत 21.10 लाख की योजना का लोकार्पण तथा केंद्रीय सड़क अवसरंचना के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड रिखणीखाल में
स्व. जगमोहन सिंह मोटर मार्ग(एनएच 9) का सुधारीकरण का कार्य लागत 2019.57 लाख, केंद्रीय अवसंरचना के अंतर्गत मरचोला सुरईखेत बैंजरों पोखड़ा सतपुली पौड़ी राजमार्ग 32 के सुधारीकरण कार्य लागत 1194.30 लाख, विकासखंड नैनीडांडा हल्दुखाल मोटर मार्ग के स्थान काली नदी (कांडी) से राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय चमाडा तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य ( द्वितीय चरण स्टेज-1) लागत रुपए 64.03 लाख, विकास खंड नैनीडाडा के अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग संख्या 121 स्थित ढाकरीखाल तोक से कसोना विचला होते हुए

चौकीखाल तक सड़क का निर्माण कार्य द्वितीय चरण स्टेज 1 लागत रुपए 34.56 लाख, केंद्रीय अवसंरचना निधि के अंतर्गत घुमाकोट पिपली मोटर मार्ग में डिफेक्ट केटिंग, रिटेनिंग वाल, स्कपर, सुधारीकरण कार्य लागत 197.89 लाख, रिखणीखाल में रेवा रिखणीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत रुपए 2791.98 लाख, चेवाड़ा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत 910.50 लाख, नैनीडांडा की आदलीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत रुपए 814.26 लाख, रिखणीखाल क कोटरीसैंण पेयजल योजना लागत रुपए 132.21 लाख, जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सिद्धपुर का प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 91.66 लाख, जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इन्टर कालेज सिद्धपुर का 03 कक्ष-कक्षा निर्माण 42.18 लाख, रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सिद्धखाल का भवन निर्माण लागत 180.38 लाख, विकासखण्ड रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बड़खेत का 04 कक्ष-कक्षा निर्माण लागत 77.94 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट में सभागार का निर्माण कार्य लागत रुपए 196.86 लाख एवं विकास खंड रिखणीखाल मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य लागत रूपए 97.31 लाख का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोटा पिंजोली मोटर मार्ग का डामरीकरण, पाणीसैण मोटर मार्ग व डामरीकरण, जडाऊखांद से मजेडा बैंड मोटर मार्ग का डामरीकरण, खाल्यूंडांडा से अपोला सड़क का डामरीकरण, नैनीडांडा मिनी स्टेडीएम का विस्तारीकरण, पर्यटन आवास गृह नैनीडांडा, महेली से थवाडा सड़क निर्माण, द्वारीभोंन सड़क का डामरीकरण, डोलियाखाल स्यालखम्भ-चमाड़ा मोटर मार्ग विस्तारीकरण, हल्दुखाल कमन्दा मोटर मार्ग का डामरीकरण, 03 एनएम सेन्टर सारी जयहरीखाल ब्लॉक, बिरखेत चैवाड़ा नैनीडांडा ब्लॉक, तोलियों डांडा रिखणीखाल ब्लॉक आदि की घोषणा की। जबकि कारगिल बीर सैनिक के नाम बसडा बूंगा के नाम कारगिल शहीद बीर सैनिक भरत सिंह नेगी के नाम पर रखने की घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 5 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरण एवं 10 स्वयं सहायता समूह को चेक वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय स्थित मंदिर परिसर में माथा टेका।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ताड़केश्वर महादेव की इस पावन भूमि को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा लोग देवताओं की कृपा हम सभी पर हमेशा बनी रहे। उन्होंने कहा यह अमर शहीद जनरल बिपिन रावत की भूमि है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन ,देश के साथ ही उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है उन्होंने कहा हमने एक जरनल से ज्यादा एक अभिभावक को खोया है जो उत्तराखंड के विकास हेतु हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने कहा उत्तराखंड का विकास जनरल बिपिन रावत के सपनों के अनुसार हो इस पर हम कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा मेरे मुख्य सेवक की भूमिका में आने के बाद हमारी सरकार ने बीते 5 महीने 500 से अधिक फैसले लिए हैं उन्होंने कहा आज हुए विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हर विकास कार्यों को संपन्न करेंगे।
पौड़ी गढ़वाल के प्रत्येक गांव में मूल भूत सुविधाएं पहुंचे इस पर सरकार लगातार कार्य कर रही है। ग्रामोउदय से उत्तराखंड उदय की ओर बढ़ रहें हैं। उन्होंने कहा समाज की अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास हो, उस तक हर योजनाओं का लाभ पहुँचे इस पर हमारी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मातृशक्ति और युवाओं का प्रदेश है, इनके सहयोग से ही राज्य का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि विकल्प रहित संकल्प की अवधारणा के मूल मंत्र पर राज्य में विकास को गति दे रहे है।

उन्होने कहा हमारी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पी.आर.डी जवानों उपनल कर्मियों , ग्राम प्रधानों , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों , भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है।उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं हेतु प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राधनमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा राज्य जब 25वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, जो पर्यटन स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नंबर वन बनेगा। उन्होंने कहा बोधिसत्व विचार श्रृंखला के माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार हर समय जनता की सेवा में समर्पित है।उन्होंने कहा हमारा का प्रण है कि जितना भी समय हमारे पास है उसका प्रत्येक पल और क्षण हम उत्तराखण्ड की जनता की सेवा में समर्पित करें।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सरकार की विकास कार्यो की बारे में जानकारी देते मुख्यमंत्री श्री धामी के कार्य शैली की प्रसंशा की।
विधायक महंत दिलीप रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यहां आने से क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण होगा उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा इस क्षेत्र में 90 करोड़ की योजनाओ के शुभारंभ से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगाई है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नैनीडांडा प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी, सी डी ओ प्रशांत आर्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

जिला सूचना कार्यालय पौड़ी से जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर।

मामा पर भड़के तेज, कहा- अगर अपनी माँ का दुध पिया है तो मैंदान में आके कर ले दो दो हाथ

0

पटना, बिहार में नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी को लेकर हाल में ही उनके मामा साधु यादव ने कुछ सवाल उठाए थे। सवालों के जरिए उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधा था। इसी को लेकर अब तेज प्रताप यादव ने साधु यादव पर पलटवार किया है। तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारी माँ-बहनों की इज़्ज़त को सरेआम बेइज़्ज़त करने वाले उस “कंस” को मेरा खुला निमंत्रण है कि अगर अपनी माँ का दुध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ। या अगर औकात है तो सामने में सीधा खड़ा होकर हीं दिखा दें !
इसी के साथ तेज प्रताप ने लिखा कि हत्यारे साधु यादव का पुतला दहन छात्र जनशक्ति परिषद द्वारा किया गया। इससे पहले तेज प्रताप यादव ने एक भोजपुरी में ट्वीट किया जिसका मतलब है बिहार आते हैं आपका हम गर्दा उड़ा देंगे। तेज प्रताप यादव ने लिखा- रुकऽअ हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार..! बुढ़-बुजुर्ग बाड़ऽअ, तनिक औक़ात में रहल सिखऽ। पाजामा से बाहर आऽवल के कौनो ज़रूरत नईखे..! दूसरी ओर तेजस्वी और तेजप्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने भी मामा पर तंज कसा है। रोहिणी आचार्य ने मामा साधु यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें कंस बताया है।

 

रोहिणी आचार्य ने लिखा कि रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो। अपने ट्वीट में रोहिणी आचार्य ने लिखा कि कंस आज भी समाज में मौजूद है। इन्होंने साबित कर दिया है।

रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो, दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो। आपको बता दें कि तेजस्वी की शादी को लेकर साधु यादव ने कहा था कि वह कई वर्षों से लगातार उस लड़की के साथ रह रहे थे। अब बिहार की जनता उनसे सवाल पूछेगी। उन्होंने कहा कि लालू यादव का अब समय समाप्त हो रहा है। उन्होंने बिहार में कलंक लगा दिया। वह तो ना राजा है रंक है वह तो अब कलंक है। साधु ने कहा कि तेजस्वी को लालू यादव ने ऐसा संस्कार दिया कि वह अपने कुल खानदान को मिटा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आप बदनाम दूसरों को करेंगे और खुद नाजायज काम कर रहे हैं(साभार प्रभासाक्षी)।

विधान सभा सत्र : सरकार ने उपलब्धियों का बखान कर विपक्ष पर हावी होने का किया प्रयास

0

देहरादून, राज्य का विधान सभा का शीतकालीन सत्र सम्पन्न हो गया, चौथी विधानसभा के तीन दिवसीय अंतिम सत्र पर दो दिन तक चुनाव की छाया साफ दृष्टिगोचर हुई। सत्र को चुनावी दृष्टि से भुनाने में सत्ता पक्ष ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। उसने देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम निरसन विधेयक को जनभावनाओं का सम्मान करार दिया। साथ ही नौ अन्य विधेयक पारित कराए और सरकार की तमाम उपलब्धियों का बखान कर विपक्ष पर हावी होने का प्रयास भी किया।

विधान सभा सत्र का पहला दिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित रहा और सदन ने उत्तराखंड के इस लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को सत्र में आगामी चुनाव की छाया साफ झलकी। सत्ता पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो उसने सत्र का भरपूर फायदा उठाया। दोनों ही दिन में सदन के भीतर और बाहर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार व उसके विधायक विभिन्न विषयों पर सरकार का बखान करते नजर आए। सदन में जब भी विपक्ष ने हावी होने का प्रयास किया, तब सत्तापक्ष के विधायकों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया।

प्रदेशभर में पिछले दो साल से चर्चा के केंद्र में रहे देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम और इसके तहत गठित देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड से संबंधित विषय का पटाक्षेप भी सरकार ने इस सत्र में किया। यह अधिनियम निरस्त कर पूर्व व्यवस्था की बहाली से संबंधित विधेयक पारित कराकर सत्तापक्ष की ओर से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि उसके लिए जनभावनाएं सर्वोपरि हैं। इसी तरह का संदेश सरकार ने उत्तराखंड कृषि उपज और पशुधन विपणन (प्रोत्साहन एवं सुविधा) अधिनियम-2020 को निरसित कर उत्तराखंड कृषि उत्पाद मंडी (विकास एवं विनियिमन अधिनियम, 2011) को पुनर्जीवित करने का विधेयक पारित कराकर दिया। इससे मंडियों में पुरानी व्यवस्था बहाल हो जाएगी।
पंचायती राज एक्ट में संशोधन समेत अन्य विधेयक भी सरकार ने पारित कराए। साथ ही यह जताने का प्रयास किया कि जनता का हित भाजपा सरकार के लिए सर्वोपरि है। यही नहीं, सत्ता पक्ष ने अपनी पांच साल की उपलब्धियों को उकेरने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। फिर चाहे वह प्रश्नकाल के दौरान उठे प्रश्न रहे हों अथवा शून्यकाल में कार्यस्थगन से संबंधित विषय, सभी में मंत्रियों ने सरकार की उपलब्धियों का बखूबी उल्लेख किया |

सत्र में ये विधेयक हुए पारित

-उत्तराखंड नजूल भूमि प्रबंधन व्यवस्थापन एवं निस्तारण विधेयक
-उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन (निरसन) विधेयक
-उत्तराखंड कृषि उत्पाद मंडी (विकास एवं विनियमन) पुनर्जीवित विधेयक
-उत्तराखंड (उप्र) लोक सेवा (अधिकरण) (संशोधन) विधेयक
-उत्तराखंड सिविल विधि (संशोधन)
-उत्तराखंड विनियोग (2021-22 का द्वितीय अनुपूरक) विधेयक
-उत्तराखंड पंचायतीराज (द्वितीय संशोधन) विधेयक
-आम्रपाली विश्वविद्यालय विधेयक
-सोसायटी रजिस्ट्रीकरण (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक
-उत्तराखंड किरायेदारी विधेयक

इसबार 15 घंटे 42 मिनट चला विधान सभा का शीतकालीन सत्र :

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। तीन दिवसीय यह सत्र कुल 15 घंटे 42 मिनट तक चला। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान विधानसभा को 250 प्रश्न प्राप्त हुए थे। इनमें 14 अल्पसूचित प्रश्न, 64 तारांकित प्रश्न और 143 आतारांकित प्रश्न स्वीकार किए गए।

कुल 24 प्रश्न अस्वीकार एवं पांच विचाराधीन रखे गए। विधानसभा को पांच याचिकाएं प्राप्त हुई थीं, जो सभी स्वीकार की गई। नियम 300 में प्राप्त 43 सूचनाओं में से 21 सूचनाएं स्वीकृत और 22 ध्यानाकर्षण के लिए रखी गई। नियम 32 की सूचनाओं में दो स्वीकृत एवं 13 ध्यानाकर्षण के लिए रखी गई। नियम 58 में प्राप्त 11 सूचनाओं में से 10 को चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। नियम 299 और 112 में एक-एक सूचना स्वीकार की गई।

CDS बिपिन रावत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, 1 घंटे बाद डिलीट कर दी थी पोस्ट

0

टोंक. देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है. पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तुरंत टीमों का गठन कर कार्रवाई की. शहर के कोतवाली थाना इलाके के राज टाकीज रोड के रहने वाले जावाद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवक ने सोशल मिडिया पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत पर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ही युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया..
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार टीमें गठित कर युवक को दबोच लिया. गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ की जा रही है. एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि टोंक के राज टॉकीज के पास रहने वाले जावाद (21) पुत्र अब्दुल नक्की खान को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि युवक ने सीडीएस बिपिन रावत के खिलाफ बुधवार को अभद्र टिप्पणी की थी. हालांकि उसने पोस्ट को एक घंटे बाद डिलीट कर दिया था. वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार टीमें गठित कर दी थी. साइबर सेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर चारों टीमें तलाश में जुट गईं और युवक को दबोच लिया.

हादसे में जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कुन्नूर (Coonoor Helicopter Crash) के पास कल बुधवार को भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कुछ अन्य सैन्य अधिकारी सवार थे. बाद में भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की कि जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की इस हादसे में मौत हो गई.

बुधवार को हुए हेलिकाप्‍टर क्रैश (Coonoor Helicopter Crash) में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ( cds bipin rawat), मधुलिका रावत (जनरल रावत की पत्नी), ब्रिगेडियर एल. एस. लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पी. एस. चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के. सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए., हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साइ तेजा का निधन हुआ था.Jawad khan, Jawad khan tonk, Jawad khan tonk news, bipin rawat cds bipin rawat, Coonoor Helicopter Crash, rajasthan police, objectionable comment on cds bipin rawat, rajasthan news, rajasthan, जावद खान टोंक, राजस्थान पुलिस, बिपिन रावत, तमिलनाडु, कुन्नूर, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

जांच हुई शुरू

सदन में आज कार्यवाही शुरू होते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेलीकॉप्टर हादसे के संबंध में बयान दिया और बताया कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के दल ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

(साभार -NEWS18)