Friday, June 13, 2025
Home Blog Page 1141

कोरोना ब्रैकिंग : राज्य में आज मिले 3727 संक्रमित, पांच कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम

0

देहरादून, राज्य में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा, लगातार बढ़ते मामलों ने हड़कंप मचा रखा है | प्रदेश में कोरोना के पिछले 24 घंटों में आज 3727 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि अलग अलग चिकित्सालयों में पांच कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा।

आज 1270 लोगों ने कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को रवानगी की है। अब प्रदेश में 31310 एक्टिव मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

आज सबसे ज्यादा केस प्रदेश की राजधानी देहरादून में ही सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दून में 1264,हरिद्वार में 826, रूद्रप्रयाग में 259, उधमसिंह नगर में 252, पौड़ी में 220, नैनीताल में 200, चमोली में 159,पिथौरागढ़ में 157, बागेश्वर में 101, टिहरी में 99, चंपावत में 87, उत्तरकाशी में 78 और अल्मोड़ा में 25 नए मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एम्स ऋषिकेश में 2, दून मेडिकल कालेज व मैक्स चिकित्सालय देहरादून में 1—1 मरीज की मौत हुई, जबकि एमएच पिथौरागढ़ में एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा। इस तरह से देहरादून में कोरोना से दम तोड़ने वाले लोगों की संख्या 3564 और पिथौरागढ में 184 हो गई है।

लाल टिब्बा धनोल्टी बुरांसखंडा में लगातार हो रही बर्फबारी से मुश्कििलें बढ़ी

0

मसूरी। पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात भर से बारिश के साथ कभी ओला तो कभी बर्फ गिरने से कड़ाके की सर्दी हो गई है जिसके कारण स्थानीय लोगांे को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में बर्फ देखने आने वालों के कारण लंढौर मलिंगार सुवाखोली, बुरांसखंडा सहित मालरोड पर जाम लग रहा है। जबकि बर्फ मसूरी के उंचाई वाले स्थानों लाल टिब्बा में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है हालांकि शहर में भी दिन भर बारिश व बर्फबारी होती रही लेकिन टिक नहीं पायी।

भारी बर्फ बारी के कारण धनोल्टी मार्ग बंद हो गया है जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। टिहरी की ओर से मसूरी आने वालों व मसूरी से टिहरी जाने वालों को वाया देहरादून ऋषिकेश होकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है।

पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बर्फबारी व बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया। हालांकि शहर में भी बर्फबारी दिन भर होती रही लेकिन साथ ही बारिश के कारण बर्फ जम नहीं पायी जबकि लाल टिब्बा, हाथीपांव में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लाल टिब्बा मे ंबर्फ का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। लखनउ से आये मसंूर हुसैन के कहा कि वह केवल बर्फबारी देखने ही मसूरी आये थे लेकिन सुबह से बर्फ न पड़ने के कारण एक बार निराश हो गये थे लेकिन जैसे ही बर्फ पड़ने लगी तो सपना साकार हो गया। उन्होंने कहा कि कुदरत के इस तोहफे का वह पूरा आनंद ले रहे हैं। वहीं लखनउ से आई इकरा ने कहा कि उन्होंने पहली बार बर्फ पड़ते हुए देखी है और वह पूरा इसका आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मसूरी आने का निर्णय सही साबित हुआ।

बर्फ देखने आने वाले पर्यटकों के कारण लग रहा जाम

मसूरी। बड़ी संख्या मंे बर्फ देखने आने वालों के कारण मसूरी के विभिन्न सड़कों पर जाम से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मंलिंगार की चढ़ाई पर हो रही है जहां दिन भर पर्यटक व स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे।
बर्फ देखने आने वालों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों को जाम से फंसने को मजबूर होना पड़ रहा है। जाम के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंलिगार से गुरूद्वारे तक तो स्थिति बहुत खराब है वहीं चार दुकान में भी जाम से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि माल रोड पर बर्फ पड़ रही है लेकिन जम नहीं रही लेकिन मालरोड पर भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से जाम लग रहा हैै। May be an image of 5 people, street and roadविशेष कर रियाल्टो चौक, व कुलड़ी की चढ़ाई आदि में जाम लग रहा है लेकिन कहीं भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहे। जिसके कारण जाम खुलवाने मंे खुद लोगों को लगना पड़ रहा है। जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है। मालरोड पर जाम लगने का प्रमुख कारण रोड के किनारे जहां तहां वाहन खड़े करना है। जबकि मालरोड पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं है। नगर पालिका वाहन जाने की अनुमति केवल वाहनों को आने जाने के लिए करती है ताकि पर्यटक अपने गंतव्य पर पहुंच जांय लेकिन लोग मालरोड पर जहां भी स्थान मिलता है वाहन खडे कर देते है यहां तक कि रोड के दोनों ओर वाहन खड़े होने से आने जाने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गोदावरी थापली को टिकट मिलने पर शहर कांग्रेस ने स्वागत किया

मसूरी। मसूरी विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मिलने पर गोदावरी थापली का मसूरी शहर कांग्रेस ने जोरदार स्वागत किया वहीं इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस बार पूरी कांग्रेस एक जुट होकर जनता के बीच जायेगी व प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी को हराने के साथ ही गोदावरी थापली को भारी बहुमत से विजयी बनायेगी।
कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कांग्रेस की मसूरी विधानसभा प्रत्याशी गोदावरी थापली ने सुभाष चं्रद बोस जयंती पर उन्हें श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के टिकट देकर जो विश्वास किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने टिकट देकर भरोसा करने के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरी बार उन्होंने प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में प्रदेश स्तर का एजेंडा के साथ ही मसूरी विधानसभा के भौगोलिक स्थित के आधार पर एजंेडा बना कर जनता के सामने रखा जायेगा वहीं दो बार के विधायक गणेश जोशी के दस साल में जो नाकामी रही है उसे भी जनता के बीच ले जाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए कार्य किया है अपने लिए कभी कार्य नहीं किया और आगे भी करती रहंगी।May be an image of 3 people and people standing उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताया जाय क्यों कि गणेश जोशी ने दस साल में समूरी के युवाओं, रोजगार, आवासीय समस्या आदि के लिए कोई कार्य नहीं किया बल्कि जो कांग्रेस की योजनाएं थी उनका आधा अधूरा लोकार्पण कर जनता को भ्रमित करने का कार्य किया जबकि पानी की योजना, पार्किग व टाउनहाल की योजना पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समय ही हैं। इस बार पूरी कांगेेस एकजुट होकर कार्य कर रही है व मसूरी की सीट को वापस कांग्रेस की झोली में डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। स्वागत समारोह को केदार चौहान, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, जसबीर कौर, नंदलाल सोनकर, महेश चंद, मेघ सिंह कंडारी, मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान, सुशील अग्रवाल, सहित मसूरी विधानसभ प्रभारी सोमेश गुप्ता व जिला प्रभाराी हरिकृष्ण जिंदल ने भी संबोधित किया व कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और मसूरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोदारवी थापली को भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा में भेजें। वक्ताओं ने यह भी कहा कि इस बार छाते व जग बांटने वाले विधायक से जनता त्रस्त हो चुकी है और कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। कार्य क्रम का संचालन अमित गुप्ता ने किया इस मौके पर उपेंद्र थापली, महिमा नंद, नागेद्र उनियाल, पकज क्षेत्री, अमित कैंतुरा, राय सिंह असवाल, सलीम अहमद, सोबन रावत, आशा, अजीम, जगपाल गुसांई, गुलजार अहमद, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

भाजपा संगठन ने दिया भरोसा, विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ पार्टी न्याय करेगी

0

देहरादून, भाजपा में विधान सभा टिकट बटवारे को लेकर लगातार विरोध के स्वर अभी भी सुनाई पड़ रहे हैं, इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा के लोग भाजपा संगठन से मिले और रितु खंडूड़ी का पक्ष रखा, भाजपा संगठन ने प्रदेश महिला मोर्चा को विश्वास दिलाया है कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ पार्टी न्याय करेगी। विधायक खंडूड़ी का टिकट काटे जाने से नाराज मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इस विषय पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 59 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें ऋतु खंडूड़ी का नाम नहीं है। यमकेश्वर सीट पर पार्टी ने रेणु बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस निर्णय से महिला मोर्चा में नाराजगी है। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर के अनुसार शनिवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय के समक्ष अपनी बात प्रमुखता से रखी।

मोर्चा पदाधिकारियों का कहना था कि खंडूड़ी का टिकट काटे जाने से मोर्चा बेहद आहत है। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुई महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को तो पार्टी ने टिकट दे दिया, लेकिन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काट दिया गया। यह अन्याय क्यों। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर के अनुसार प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि ऋतु खंडूड़ी का टिकट कटने का कष्ट उन्हें भी है |

इसके साथ ही विश्वास दिलाया है कि खंडूड़ी के साथ संगठन न्याय करेगा। प्रदेश महामंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, अनुराधा वालिया, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, प्रदेश मंत्री बबीता सहोत्रा व भावना शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदिनी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थीं।

भाजपा भय मुक्त समाज देने को कृतसंकल्पित : आदेश चौहान

0

हरिद्वार 23 जनवरी (कुलभूषण) महाराज अग्रसेन समाज,शिवालिकनगर व सिडकुल ने भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक प्रत्याशी आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग में समान रूप से कार्य करती है। वैश्य समाज सभी वर्गों में पालन पोषण करने वाले समाज मे आता है। कभी इसी समाज को भय फैलाकर जो। हालात पैदा किये जाते थे अब 2012 से वो बदल चुके हैं। हमने भयमुक्त समाज देने का काम किया है। हमने समाज को सुरक्षित माहौल देने का काम किया है। हम धर्म व व्यापार दोनों के संरक्षण व संवर्धन करने पर जोर देते हैं। किन लोगों के कारण समाज मे भय व्याप्त था, कौन लोग वैश्य समाज को कमाई पर अपनी गलत दृष्टि गड़ाए रखता था ये समझने की आवश्यकता है।
अग्रसेन समाज के संरक्षक संजीव गुप्ता व अध्यक्ष रविकांत गुप्ता ने कहा कि अग्रसेन समाज के लोग व्यपार के साथ साथ धर्म परायण भी हैं। भाजपा एक मात्र पार्टी है जिसने व्यपारियों की भी चिंता की और अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की शुरुआत कराकर धर्म परायण जनता का दिल भी जीता है। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर हो या सिडकुल या हो शिवालिक गंगा विहार यहां जिस प्रकार एक राजनीतिक दल के संरक्षण में गैर सामाजिक लोगो का आतंक फैला हो उसे समाज कभी भुला नही सकता है। हमारा समाज आदेश चौहान जी के साथ साथ धामी व मोदी जी के प्रति भी विश्वास की भावना रखते हुए साथ निभयेगा।
नगर पालिका शिवालिक नगर पालिका चेयरमेन राजीव शर्मा व हरिद्वार नगर निगम के प्रथम महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से सड़क मार्गो सरलीकरण व देश मे सुरक्षा का माहौल व मजबूत व्यापार नीति पर काम किया है उससे देश मे हर वर्ग में विश्वास की भावना जागृत हुई है। वही उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पांच माह के कार्यकाल में विधानसभा रानीपुर में 50 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण किया है। नगर पालिका शिवालिक नगर को स्वच्छता में राष्ट्रपति सम्मान तक मिला है। वही इस विधानसभा में मेडिकल कालेज व स्पोर्ट्स स्टेडियम तक मिला है।
इस अवसर पर संचलान आलोक गर्ग जी ने किया तथा दीपक गुप्ता,जय किशोर सिंघल,विकास गर्ग,विजय गुप्ता,संजीव गोयल,एससी अग्रवाल,सतीश चंद्र अग्रवाल,चरणदास अग्रवाल,पवन गोयल,कमल अग्रवाल,डॉ० आलोक अग्रवाल,एनके गुप्ता,आशीष गुप्ता, नवीन अग्रवाल,पवन अग्रवाल,डीके मेहता,अविनाश गोयल आदि उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस परेड : इस बार 25 झांकियां, 16 सैन्य दल और 17 मिलिट्री बैंड होंगे शामिल

0

नयी दिल्ली, मोदी सरकार ने साल 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह को 23 जनवरी से मनाने का ऐलान किया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर समारोह की शुरूआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि हर भारतीय को देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। मोदी ने लोगों को ‘पराक्रम दिवस’ की भी शुभकामनाएं दीं। सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड की भी फुल ड्रेस‌ रिहर्सल आज से ही शुरू हो गयी है। गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 30 जनवरी को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में होगा। इस ‌साल सेना के तीनों अंगों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के कुल 16 मार्चिंग दस्ते राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों के सामने मार्च पास्ट करेंगे।
इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री बैंड तथा विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की 25 झांकियों को शामिल किया जाएगा। भारतीय थल सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। गणतंत्र दिवस परेड-2022 में सेना का प्रतिनिधित्व घुड़सवारों का एक दस्ता, 14 मशीनीकृत (मैकेनाइज्ड) दस्ते, मार्च करने वाले छह सैन्य दल और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के एक फ्लाईपास्ट द्वारा किया जाएगा। सेना के मशीनीकृत दस्ते में एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक ओटी-62 टोपस बख्तरबंद कर्मी वाहक, बीएमपी के दो पैदल सेना लड़ाकू वाहन नजर आएंगे। इसके अलावा, एक 75/24 पैक होवित्जर, दो धनुष होवित्जर, पुल-बिछाने वाली एक पीएमएस प्रणाली, पुल-बिछाने की दो सर्वत्र प्रणाली, एक एचटी -16 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, दो तरन शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, एक टाइगर कैट मिसाइल प्रणाली और दो आकाश मिसाइल प्रणाली भी मशीनीकृत टुकड़ी का हिस्सा होगी।

पीटी-76, सेंचुरियन टैंक, ओटी-62 और 75/24 पैक होवित्जर ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था। सेना के बयान के अनुसार इस बार की परेड में भारतीय सेना के छह मार्चिंग सैन्य दलों में राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी ऑर्डनेंस कोर रेजिमेंट और पैराशूट रेजिमेंट होंगे। बयान में कहा गया कि भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना का एक-एक मार्चिंग दल भी परेड में भाग लेगा। केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों में से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पांच टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी।

 

कुल मिलाकर सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 16 मार्चिंग दल परेड में हिस्सा लेंगे। परेड में 17 सैन्य बैंड, पाइप और ड्रम बैंड शामिल होंगे। दो परमवीर चक्र विजेता और एक अशोक चक्र पुरस्कार विजेता भी इस वर्ष की परेड में भाग लेंगे। बयान में कहा गया है कि परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने में देश का नेतृत्व करेंगे।

 

गणतंत्र दिवस पर परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे संपन्न होगी। दो टीमें – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक पुरुष टीम और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक महिला टीम – मोटरसाइकिल पर अपने करतब दिखाएगी। बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग दिल्ली एरिया, परेड कमांडर होंगे और मेजर जनरल आलोक काकर, चीफ ऑफ स्टाफ दिल्ली एरिया, परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे। परेड के दौरान विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक राजपथ पर मार्च किया जाएगा

जिपं सदस्य हरीश ऐठानी के फेसबुक वाल पर दाखिल किया नामांकन पत्र, सियासी हलचल हुई तेज

0

बागेश्वर, उत्तराखंड़ में विधान सभा चुनाव की दोनों बड़े दल सत्ता कब्जाने के लिये भरसक प्रयत्न में लगे हैं, लेकिन कई जगह विरोधियों के स्वर तेज हो गये, बागेश्वर की कपकोट सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त वार चल रहा है। बीते शुक्रवार को जहां भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी के फेसबुक वाल पर विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने की पोस्ट ने सियासी हलचल तेज कर दी है। कपकोट से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी ललित फर्सवाण की पोस्ट ने नींद उड़ा दी। वह बेटी को पहुंचाने हल्द्वानी गए थे। उन्हें रातोंरात वापस लौटना पड़ा।बाद में पता चला कि पूर्व जिपं अध्यक्ष का मोबाइल खो गया है। जिसे किसी ने हैक कर लिया है।कार्यकर्ताओं की बेचैनी रात भर बढ़ती रही और अचानक जिला पंचायत अध्यक्ष के फेसबुक वाल से आई पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया।

विधानसभा चुनाव में कपकोट सीट हाट बनी हुई है। विधायक बलवंत भौर्याल के टिकट कटने और पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को टिकट नहीं मिलने पर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। बीते शुक्रवार की शाम कांग्रेस के पूर्व जिपंअ और वर्तमान जिपंस हरीश ऐठानी और उनकी पत्नी बंदना ऐठानी की फोटो के साथ उनके फेसबुक वाल पर पोस्ट डाली गई। जिसमें लिखा गया कपकोट की सम्मानित जनता एवं साथियों को सादर नमस्कार। आगामी 26 जनवरी के दिन कपकोट विधानसभा से विधायक पद के लिये अपना नामांकन पत्र दाखिल करुंगा। आप सभी साथियों से निवेदन है कि कोविड नियमों का पालन करते हुए संयम बनाए रखें, पोस्ट के बाद बीती शुक्रवार की रातभर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भूचाल आ गया। पोस्ट को लगभग 235 लोगों ने लाइक किया। कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी। पूर्व विधायक और संभावित प्रत्याशी फस्वार्ण की बेचैनी बढ़ गई। हालांकि शनिवार की सुबह ऐठानी और फस्वार्ण दोनों फेसबुक पर लाइव हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बेचैनी को शांत किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके फेसबुक को हैक करने का कारनामा उनका हो सकता है। जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई है। कपकोट के ब्लाक अध्यक्ष दीपक गढ़िया के फेसबुक वाल से ऐठानी ने अफसोस जताया कि कहा कि मित्रों सभी भाई साथ है। मोबाइल खो गए थे। सभी कांग्रेस जन मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जनता का आशीर्वाद ललदा के साथ है। इधर, वरिष्ठ नेता राजेंद्र टंगड़िया, महेश सिंह डसीला आदि ने भी भूचाल को थामने की कोशिश की।

“ओ आसमानवाले” गाने में नजर आयेगी जुबिन नौटियाल और नेहा खान की जोड़ी

0

मुंबई, जुबिन नौटियाल और नेहा खान की जोड़ी टी सीरीज के गाने ‘ओ आसमानवाले’ में नजर आयेगी। भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज के गाने ‘ओ आसमानवाले’ में जुबिन नौटियाल और नेहा खान की जोड़ी नजर आयेगी। रोचक कोहली द्वारा रचित इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में जुबिन और नेहा खान की जोड़ी है।नवजीत बुट्टर निर्देशितगाना ‘ओ आसमानवाले’ की शूटिंग शिमला के खूबसूरत स्थानों पर की गयी है |

भूषण कुमार ने कहा, “जुबिन ने एक कलाकार के रूप में हमेशा से खुद को साबित किया है, जो किसी भी गाने को ऊपर उठा सकते हैं। जुबिन और नेहा ने इस गाने में बहुत ही शानदार काम किया है, साथ ही उनके कैरेक्टर को देखकर आप को उनसे प्यार हो जायेगा।” जुबिन नौटियाल ने कहा, “ओ आसमानवाले एक बहुत ही रूहानी और बहुत ही प्रबल ट्रैक है। बतौर कलाकार इस जॉनर के गाने बहुत ही चुनौतीपूर्ण लगते है, क्योंकि हम चाहते हैं कि इस गाने के लिरिक्स के पीछे जो भावनाए हैं वो लोगों तक पहुंचे। उम्मीद करता हूं कि श्रोता इस गाने को पसंद करेंगे।”

नेहा खान ने कहा, “मुझे जुबिन का संगीत बेहद पसंद है और मुझे ऐसा लगता है कि वे आज के समय में हमारे देश के सबसे बेहतरीन गायकों में से एक हैं, इसलिए उनके द्वारा गाए गए गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। भूषण सर संगीत की दुनिया के जानामाना नाम है इसलिए ‘ओ आसमानवाले’ कई कारणों से मेरे लिए एक अविश्वसनीय रूप से विशेष गाना है।

 

उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन 31 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल … देखें क्या खुला क्या बन्द

0

देहरादून :  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए शासन ने आगामी 31 जनवरी तक राज्य में पाबंदियां बढ़ा दी हैं। जिसको लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
शासन द्वारा जारी नई एसओपी के मुताबिक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूर्व में जारी पाबंदियां लागू रहेंगी। नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। कक्षा बारहवीं तक के स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र आगामी 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूलों में पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी। स्विमिंग पूल वाटर पार्क 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।

  • Night Curfew: राज्य में Night Curfew रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक प्रभावी
    रहेगा।
  • (Curfew अवधि में जिन सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, दुकानों कार्यालयों को COVID Appropriate Behaviour & COVID Safety Protocols के तहत कार्य करने की छूट संलग्नक-1 के अनुसार प्रदान की जायेगी।
  • Market Opening: समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही खुल सकेंगे।
  • राज्य के समस्त जिम, शॉपिंग मॉल सिनेमा हॉल, स्पॉ, सैलून, थियेटर, ऑडिटोरियम, सभा कक्ष (Meeting Hall) आदि व इनसे सम्बन्धित समस्त गतिविधियों कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।
  • राज्य में स्वीमिंग पूल / वाटर पार्क दिनांक 31 जनवरी, 2022 तक बन्द रहेंगे।Image

उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

0

नई दिल्ली -: उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर 53 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है लंबी जद्दोजहद और बैठकों के दौर के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सभी 53 सीटों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है

 

विधानसभा सीट- प्रत्याशी का नाम 
पुरोला-मालचंद
यमुनोत्री-दीपक बिजल्वाण
बदरीनाथ-राजेंद्र भंडारी
थराली-जीत राम
कर्णप्रयाग-मुकेश सिंह नेगी
केदारनाथ-मनोज रावत
रुद्रप्रयाग-प्रदीप थपलियाल
घनसाली-धन राम शाह
देवप्रयाग-मंत्री प्रसाद नैथानी
प्रतापनगर-विक्रम सिंह नेगी
धनोल्टी-जोत सिंह
विकासनगर-नवप्रभात
सहसपुर-अयेंद्र शर्मा
धर्मपुर-दिनेश अग्रवाल
रायपुर-हीरा सिंह बिष्ट
राजपुर-राजकुमार
हरिद्वार-सतपाल बह्मचारी
भेल रानीपुर-राजवीर सिंह चौहान
भगवानपुर-ममता राकेश
पिरान कलियर-फुरकान अहमद
मंगलौर-काजी निजामुदीन
यमकेश्वर-शैलेंद्र सिंह रावत
पौड़ी-नवल किशोर
गंगोत्री-विजयपाल सजवाण
कोटद्वार-सुरेंद्र सिंह नेगी
धारचूला-हरीश धामी
डीडीहाट-प्रदीप सिंह
पिथौरागढ़-मयूर मयख
गंगोलीहाट-खजान चंद्र
कपकोट-ललित मोहन सिंह
बागेश्वर-रणजीत दास
द्वाराहाट-मदन सिंह बिष्ट
रानीखेत-करण मेहरा
सोमेश्वर-राजेंद्र
अल्मोड़ा-मनोज तिवारी
जागेश्वर-गोविंद सिंह
लोहाघाट-कुशल सिंह
चंपावत-हेमेश खरकवाल
भीमताल-धन सिंह भंडारी
नैनीताल-संजीव आर्य
हल्द्वानी-सुमित हृदयेश
जसपुर-आदेश चौहान
काशीपुर-नरेंद्र चंद सिंह
बाजपुर-यशपाल आर्य
गदरपुर-प्रेमानंद महाजन
रुद्रपुर-मीना शर्मा
किच्छा-तिलक राज बेहड़
सितारगंज-नवतेज पाल सिंह
नानकमत्ता-गोपाल सिंह राणा

 

कोरोना वैक्सीन: केंद्र सरकार ने वैक्सीन के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए कोरोना से रिकवरी के कितने महीने बाद लगेगी डोज़

0

Corona Vaccination: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के टीकाकरण में तीन महीने की देरी होगी. इसमें ‘एहतियाती’ खुराक भी शामिल है. सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को भेजे गए पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने कहा, ”कृपया ध्यान दें- जिन व्यक्तियों की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है अब उन्हें ठीक होने के तीन महीने बाद खुराक दी जाएगी. इसमें ‘एहतियाती’ खुराक भी शामिल है.”शील ने कहा, ”मैं अनुरोध करता हूं कि संबंधित अधिकारी इसका संज्ञान लें.”

दरअसल कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के आने के बाद एक बार फिर देश में वैक्सीनेशन तेज कर दी गई है. वायरस (Virus) से बचाव के लिए सरकार की ओर से कई माध्यमों के जरिए जागरूकता फैलाई जा रही है. ऐसे में लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वैक्सीन (Vaccine) लगवाने या कोरोना संक्रमण (Corona Virus ) से ठीक होने के बाद कितने महीने तक इम्यूनिटी (Immunity) यानि एंटी बॉडी शरीर में बरकरार रहती है. लोगों के मन में उठ रहे सवाल को लेकर आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव (Balram Bhargava) ने जानकारी दी है.

9 महीने तक एंटी बॉडी मौजूद रहती है

बलराम भार्गव के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने या वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद करीब 9 महीने तक एंटी बॉडी मौजूद रहती है. आईसीएमआर के डीजी के मुताबिक वैक्सीन से मिली इम्यूनिटी को लेकर भारत में भी स्टडी हुआ और ग्लोबल स्तर पर भी रिसर्च किया गया. इन स्टडी से साफ हो गया है कि एंटी बॉडी करीब 9 माह तक शरीर में जीवित रहती है.