Wednesday, April 30, 2025
Home Blog Page 113

उत्तराखंड के नए 13वें पुलिस महानिदेशक बने दीपम सेठ, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

0

देहरादून : उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा रिट याचिका संख्या 310/1996 प्रकाश सिंह एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया में पारित निर्णय 22.09.2006 के अनुक्रम में उत्तराखण्ड राज्य में पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति हेतु नामों का पैनल तैयार किये जाने के सम्बन्ध में संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा 30.09.2024 को सम्पन्न Empanelment Committee Meeting में पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति हेतु नामों का पैनल उपलब्ध कराया गया है।

ऋषिकेश में बड़ा हादसा.-ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

0

ऋषिकेश में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल बताया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए। घटनास्थल के पास घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए।घटनास्थल पर अफरा-तरफी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

सीएम धामी ने किया नई दिल्ली में आयोजित 43वाँ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग

0

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 43वाँ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2024) ‘उत्तराखण्ड दिवस समारोह’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश विदेश, कही भी चले जाएं, वो अपनी संस्कृति लोक परंपरा खानपान अपनत्व की भावना को हमेशा जीवित रखते हैं। उनके घरों पर ऐपण और गंगा दशहरा हमेशा देखने को मिलता है। उन्होंने कहा यह अंतर्राष्ट्रीय मेला हमें अपनी संस्कृति हस्तशिल्प और समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर लाने और प्रस्तुत करने का मौका देती है। मेले में लगे विभिन्न स्टालों में राज्य के बेहतरीन उत्पादों को लाया गया है। उत्तराखंड प्रवासी, राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकें इसके लिए उत्तराखंड प्रवासी परिषद के गठन का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासियों से उत्तराखंड के विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, जिसपर हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच से देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बीते 10 वर्षों में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी अनेकों योजनाओं ने भारत को स्टार्टअप के हब के रूप में स्थापित किया है, जिससे देश में रोजगार स्वरोजगार पैदा हो रहे हैं। आज भारत दुनिया की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण कर चुका है। अब राज्य रजत जयंती में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। राज्य सरकार प्रधानमंत्री जी के उन शब्दों को धरातल में उतार रही है। हमारा राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण से पहाड़ों में रेल पहुंचने का सपना पूरा हो रहा है। उड़ान योजना के तहत राज्य के अनेक स्थलों पर हेली सेवा प्रारंभ की जा रही है। हमारा राज्य सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के साथ 20 मॉडल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उधम सिंह नगर में एम्स का सैटरलाइट सेंटर भी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ स्थानीय उद्योगों को भी सशक्त बनाया जा रहा है। कृषि, बागवानी, हस्त शिल्प जैसे अनेकों क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने में राज्य की महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। प्रदेश की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगो को भी रोज़गार दे रही हैं। प्रदेश की तरक्की में महिला महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश में 1 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। राज्य में कई नीतियों के माध्यम से रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य निर्माण हुआ है, उस उद्देश्य को पूरा करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड राज्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में अपना योगदान दे रहा है। उत्तराखंड के प्रोडक्ट आज देश विदेश तक जा रहें हैं। हमारा राज्य नया डेस्टीनेशन के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जी ने योग दिवस के अवसर पर आदि कैलाश में योग करके पूरी दुनिया के अंदर आदि कैलाश को पहुंचाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में यह भव्य मेला आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के विजन अनुसार यहां लोकल उत्पादों को बढावा दिया गया है। आज देश विदेश में उत्तराखंड के उत्पादों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

सचिव उद्योग  विनय शंकर पांडे ने बताया कि भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के बीते 7 दिनों में 1 करोड़ 16 लाख के उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री हुई है। इसके साथ 2 करोड़ के ऑर्डर भी हस्त शिल्पकारों को मिले हैं। देश में राज्य के उत्पादों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य को पर्यटन, कृषि , उद्योग, ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर महानिदेशक उद्योग  प्रतीक जैन, स्थानिय आयुक्त अजय मिश्रा, निदेशक संस्कृति विभाग बिना भट्ट, एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

मकान मालिकों पर उत्तराखंड पुलिस का ऐक्शन, 68 का काटा चालान

0

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड पुलिस ने  टिहरी गढ़वाल जिले में किरायेदारों का वेरीफिकेशन न कराने वाले 68 मकान मालिकों का रविवार को  पुलिस अधिनियम के अंतर्गत, चालान कर दिया। जिनसे कुल 6 लाख लाख रुपए का अर्थदंड भी वसूल किया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मकान मालिकों ने किराएदारों का सत्यापन नहीं करवाया था, इसलिए इन पर यह ऐक्शन लिया गया है।
टिहरी के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश निर्गत किए गए थे।, ताकि कोई भी अपराधिक व्यक्ति जनपद में शरण न पा सके। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी, नरेन्द्र नगर के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक, मुनि की रेती ने तपोवन क्षेत्र में घर, घर जाकर किरायेदारों की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि बालक नाथ रोड, एसबीआई गली, होटल पीपल ट्री रोड, लक्ष्मण झूला रोड तथा अपर तपोवन में प्रातः 06:30 बजे से यह सत्यापन अभियान चलाया गया।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार, इस अभियान के लिए थाना स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया था। जिसमें बाहरी व्यक्तियों और किरायदारों सहित लगभग 400- 450 लोगों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि सत्यापन न कराने वाले 68 मकान मालिकों पर ऐक्शन लिया गया। इस दौरान मकान मालिकों द्वारा किराएदारों का सत्यापन ना करवाने के कारण प्रत्येक मकान मालिक का 10 हजार रुपए का चालान काटा। इस दौरान पुलिस ने कुल 6,80,000 रुपए के चालान किये गये। जो कोर्ट में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार सभी जनमानस को किरायदारों का सत्यापन कराने के लिए कहा जा चुका है। इसके बावजूद, मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराने पर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।

विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग में नौ वर्षीय बच्चे की मौत

0

हरिद्वार, जनपद के रड़की में विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलने से एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात रुड़की में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष फयरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नौ वर्ष के बच्चे को जा लगी। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली नौ वर्ष के रियान पुत्र वसीम को लग गई। तुरंत ही उसे एक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है।

खेल मंत्री ने किया पिथौरागढ़ के लेलू में बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का किया निरीक्षण

0

-अधिकारियों को दिया 25 दिसंबर तक कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश

पिथौरागढ़, प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने जनपद के लेलू में स्थित श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने हॉल से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का उच्चतम स्तर कायम रखने को कहा।
इस बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में अभी लाइटिंग, हॉल तक पक्की सड़क और कुर्सियों को लगाने का कार्य शेष है जिसे मंत्री रेखा आर्या ने 25 दिसंबर 2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दे दिए हैं।
मंत्री रेखा आर्या बोलीं कि 3444.68 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा ये बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल प्रदेश के स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस हमल के बन जाने से ना केवल स्थानीय खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा बल्कि आने वाले दिनों खेलों के बड़े आयोजन भी किया जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार खेल सुविधाओं सुविधाओं के विस्तार पर बल दे रहे हैं और राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखण्ड में खेल और खिलाड़ियों को एक नए स्तर पर ले जाएगा।
इसके अतिरिक्त लेलू ग्रामवासियों की मांग पर मंत्री रेखा आर्या ने, स्पोर्ट्स कॉलेज की बाउंड्री वॉल से लगती भूमि पर 12 फ़ीट चौड़ी रोड हेतु, अनापत्ति प्रमाण पत्र देने और ज़िला प्रशासन के जरिए इसका प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए भी स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया।
इस निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्या के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहरा, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक इं0 हरीश प्रकाश सहित स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशिक्षक, अध्यापक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

महेश्वरी कनेरी के कविता संग्रह ‘अंतर्मन’ का लोकार्पण

-वक्ताओं ने कहा महेश्वरी कनेरी ने जीवन के गहरे अनुभवों को दिया है काव्य रूप

-दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण में हुई कवि गोष्ठी में कवियों ने बांधा समांसाहित्य Archives - Shabd Kranti Live

देहरादून, वरिष्ठ कवयित्री महेश्वरी कनेरी के काव्य संग्रह ‘अंतर्मन’ का शनिवार को यहां सुभाष रोड स्थित एक होटल में लोकार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस काव्य संग्रह में कवयित्री महेश्वरी कनेरी ने जीवन के गहरे अनुभवों को काव्य रूप में मोती की तरह पिरोया है। यह कविता संग्रह निश्चित रूप से काव्य प्रेमियों को पसंद आएगा। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने गीत-ग़ज़लों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शायर शादाब मशहदी और दर्द गढ़वाली ने किया।
कविता संग्रह का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षाविद् कमला पंत ने कहा कि महेश्वरी कनेरी ने ‘अंतर्मन’ में सबके मन की बात कह दी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विद्या सिंह, डॉली डबराल और डीएन भटकोटी ने कहा कि महेश्वरी कनेरी की कविताएं सरल और सहज हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार असीम शुक्ल ने कहा कि महेश्वरी कनेरी की कविताएं हर दृष्टि से उत्कृष्ट हैं। इससे पहले कवयित्री महेश्वरी कनेरी ने अपनी काव्य यात्रा पर विस्तार से चर्चा की।
इसके बाद कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ कवि साहित्यकार प्रो. रामविनय सिंह, अंबर खरबंदा, श्रीकांत श्री, महिमा श्री, जसवीर सिंह हलधर, शिवचरण शर्मा मुज़्तर, मोनिका मंतशा, योगेश्वर गौड़ वीरेंद्र डंगवाल, केडी शर्मा, बसंती मठपाल, उषा झा, निशा अतुल्य, यामा शर्मा, संगीता शाह, कविता बिष्ट आदि रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।
इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत शोभा पराशर ने सरस्वती वंदना से की, जबकि क्षमा कौशिक ने दीप ज्योति मंत्र पढ़ा। इस मौके पर सुनील त्रिवेदी, रजनीश त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र कुमार, एनएस कनेरी, अक्षत कनेरी, पूजा कनेरी, स्वाति श्रीनिवास, श्रुति बिष्ट कमला बिष्ट, नीलम रावत आदि मौजूद थे।

 

मधुमेह जागरूकता अभियान का शुभारंभ

देहरादून, स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन (रजिo) ने मधुमेह जागरूकता अभियान का शुभारंभ रविवार को दीप प्रज्वलन के साथ किया। छह महीने तक चलने वाला अभियान समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की एक अनूठी पहल है। अभियान के पहले दिन निःशुल्क मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निःशुल्क ब्लड शुगर, HbA1c, बीपी, वजन और यूरिक एसिड की जांच की गई।
डॉ. मारूफ अली ने अपनी कुशल टीम के साथ 300 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में मधुमेह से बचने के उपायों के साथ-साथ मधुमेह रोगियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए “क्या करें और क्या न करें” पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निर्वहन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस मौके पर संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता ने कहा,
इस अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए जागरूक करना है। अगले छह महीनों तक यह अभियान देहरादून महानगर के हर क्षेत्र में संचालित होगा। हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
वरिष्ठ समाजसेवी टी.एस. रावत ने कहा कि यह अभियान न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि एक जागरूक और स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। इससे मधुमेह से पीड़ित लोगों को एक नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान सागर चौधरी, अंकुर, विनोद पंवार, कैप्टन डी एस नेगी, एम पी एस राठौर, प्रदीप जैन, सचिन गुप्ता, फ़ुलक सिंह भंडारी, कैप्टन डी एस राणा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन का यह अभियान समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणा है और मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

मोहित डिमरी 26 नवम्बर से करेंगे भूख हड़ताल

0

-भूमि कानूनों में हुए संशोधनों को रद्द करने की मांग

-निवेश के नाम पर दी गई जमीनों का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग

देहरादून (एल मोहन लखेड़ा), मूल निवास, भू कानून समन्वय संघर्ष समिति संविधान दिवस 26 नवंबर से शहीद स्मारक देहरादून में भूख हड़ताल शुरू करने जा रही है। संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
स्थानीय प्रेस क्लब में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए मू, निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मजबूत भू-कानून को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। सरकार बजट सत्र में भू-कानून लाने की बात कर रही है, लेकिन किस तरह का भू-कानून सरकार लाएगी, स्थिति स्पष्ट नहीं है। कहीं ऐसा तो नहीं हर बार की तरह भू-माफिया के पक्ष में सरकार कानून लाए आए।
उन्होंने कहा कि 2018 के बाद भूमि कानूनों में हुए सभी संशोधनो को अध्यादेश के जरिये रद्द किया जाय। भूमि कानून की धारा-2 को हटाया जाए। इस धारा की वजह से नगरीय क्षेत्रों में गांवों के शामिल होने से कृषि भूमि खत्म हो रही है। 400 से अधिक गांव नगरीय क्षेत्र में शामिल हुए हैं और 50 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि को खुर्द-बुर्द करने का रास्ता खोल दिया गया। साथ ही भूमि कानून के बिल को विधानसभा में पारित करने से पूर्व इसके ड्राफ्ट को जनसमीक्षा के लिए सार्वजनिक किया जाए। निवेश के नाम पर दी गई जमीनों का ब्यौरा और इससे मिले रोजगार को सार्वजनिक किया जाय। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 250 वर्ग मीटर से अधिक जमीन खरीदी है, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाय।
उन्होंने यह भी कहा कि मूल निवासियों का चिन्हीकरण होना चाहिए और इस आधार पर 90% नौकरियों और सरकारी योजनाओं में मूल निवासियों की भागेदारी होनी चाहिए।
समिति के महासचिव प्रांजल नौडियाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार भू कानून और मूल निवास पर अपनी मंशा साफ करे। मूल निवास की परिभाषा और भू कानून में हुए बदलावों पर सरकार तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करे अन्यथा जनता इन मुद्दों पर समिति के नेतृत्व में सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को कमर कस चुकी है।
महिला मंच की उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिष्ट ने कहा की राज्य आंदोलन में महिलाओं ने सर्वोच्च बलिदान देकर इस राज्य के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाई और अगर सरकार आंदोलनकारियों के अपेक्षाओं के अनुरूप भू कानून में हुए बदलावों को तुरंत प्रभाव से रद्द नहीं करती है तो महिलाएं समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के विरुद्ध संघर्ष में शामिल रहेगी।
वरिष्ठ राज्य आंंदोनकारी मोहन सिंह रावत ने कहा 42 शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देकर इस राज्य के निर्माण का सपना साकार किया, लेकिन आज राज्य की स्थिति बद से बदतर हो गई है। ज़मीन के कानून खुर्द बुर्द किये गए और मूल निवासियों के अधिकार छीने गए।
उन्होंने कहा कि सभी राज्य आंदोलनकारी समिति के साथ खड़े हैं और अगर जल्द ही सरकार ने भू कानून पर अपनी मंशा स्पष्ट नहीं की तो फिर इस भूख हड़ताल में राज्य निर्माण का एक-एक आंदोलनकारी शामिल रहेगा।

 

पूर्व मुख्यमंत्री के प्रभाव से संस्थान के नाम दर्ज हो गई 20 हैक्टेयर जमीन

देहरादून, मूल निवास, भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने एक संस्थान को अवैध रूप से दी गई जमीन के मामले को भी उठाया। उन्होंने कहा कि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री की संलिप्तता होने से कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

उन्होंने कहा कि हिमालयीय आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान को आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के लिए तहसील ऋषिकेश की ग्राम फतेहपुर की करोड़ों रुपए की करीब 20 हैक्टेयर भूमि निःशुल्क दी गई है। जबकि भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की धारा 132 में स्पष्ट प्रावधान है कि चारागाह, बंजर, नदी और सार्वजनिक उपयोग की भूमि को व्यावसायिक हित के लिए पट्टे या लीज पर नहीं दी जा सकती है। यह सीधे-सीधे भूमि कानून का उल्लंघन है। इस सम्बंध में सुप्रीम कोर्ट ने भी फैसला दिया है कि बंजर और नदी श्रेणी की भूमि को संरक्षित किया जाना जरूरी है। इसमें किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि अवैध है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के सगे-सम्बंधी इस संस्थान के ट्रस्टी हैं। अपने प्रभाव के कारण उन्होंने जमीन ली है। यह जमीन तब ली गई, जब तिवारी सरकार थी और भाजपा नेता ने अपने रसूख से जमीन संस्थान के नाम दर्ज करवाई। बाद में भी भूमि संस्थान के नाम दर्ज होती रही है।
इस तरह अन्य कई संस्थाओं, स्कूल, हॉस्पिटल, हॉस्टल सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की भी जांच होनी होनी चाहिए।

अवैध शराब पार्टी : 40 युवक व 17 युवतियां गिरफ्तार, ब्रांडेड व इंपोटेड शराब की बोतलों का मिला जखीरा

0

देहरादून, दून में रात के समय शराब पार्टी करने और उसके बाद सड़कों पर वाहन दौड़ाने की घटनाओं पर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। शनिवार देर रात पुलिस ने कैंट क्षेत्र स्थित गाजियावाला में एक रिहायशी मकान में छापामार कर अवैध रूप से संचालित की जा रही शराब पार्टी का खुलासा किया।
मौके से पुलिस ने चालीस युवक और 17 लड़कियों को बरामद किया। इस पार्टी में शामिल होने के लिए गुपचुप तरीके से व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर युवाओं को आमंत्रित किया गया था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में ब्रांडेड व इंपोटेड शराब की खाली व भरी हुई बेतलें बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने भवन स्वामिनी के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज किया ही है। पकड़े युवाओं के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को गुप्त सूचना मिली कि कैंट थाना क्षेत्र के गाजियावाला इलाके में एक आवासीय भवन में बड़ी शराब पार्टी की तैयारी की जा रही है। इस पार्टी के लिए युवाओं से संपर्क एक व्हाट्सअप ग्रुप बना कर किया जा रहा है। इस जानकारी को पुख्ता कराने के बाद अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया ताकि शराब पार्टी का विधिवत भंडाफोड़ किया जा सके।
देहरादून के कुछ थाना प्रभारियों, एसओजी व आबकारी विभाग को भी टीम में शामिल किया गया। आधीरात के समय बताए गए मकान पर पुलिस ने रेड मार दी, पुलिस अंदर घुसी तो मकान के भीतर पार्टी चल रही थी वहां 40 लड़के और 17 लड़कियां पार्टी करते हुए मिले। मौके से ब्रांडेड व इंपोटेड शराब की दर्जनोंं खाली व भरी बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
यह मकान गाजियावाला निवासी रजनी के नाम दर्ज है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े के युवक युवतियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हरिद्वार द्वारा वार्ड नं 44,45,46 की बैठक निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान

0

हरिद्वार  (कुलभूषण) जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा प्रभारी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने वार्ड नं 44,45,46 की बैठक कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा कर निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया,
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा के राज में व्यापारी भयभीत हैं चाहे हरिद्वार कारिडोर का मामला हो ,शहर में दिन-दिहाड़े हुई डकैती से व्यापारी भयभीत हैं, चैन स्नैचिंग की घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना हैं,
बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी और शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि निगम बोर्ड के कार्यकाल को खत्म हुए एक वर्ष होने जा रहा है,जिसके कारण आमजन को जन्म मृत्यु पंजीकरण की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है,पथ प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है,
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और निवर्तमान पार्षद सद्दीक गाड़ा ने कहा आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ हरिद्वार में निगम बोर्ड बनाएगी,
बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान पार्षद रियाज अंसारी,जफर अब्बासी,आकिब मंसूरी,जाफिर अंसारी,शौकत अली चीचू, एहसान अंसारी,नवाज अब्बासी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप

0

हरिद्वार  (कुलभूषण) रविवार को एक बैठक कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुई जिसमें कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिख कर निस्तारण हेतु अनुरोध किया जायेगा जिसमें सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए।
1, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासों में कई वर्षों से रंगाई पुताई मरम्मत का कार्य नहीं किया गया जिसके लिए पत्राचार किया जाएगा।
2, मेला चिकित्सालय परिसर में बंदरोंऔर कुत्तों का आतंक है कभी कोई हादसा हो सकता है जिसके लिए आवासीय परिसर से इनको पकड़ा जाए और जो आवारा कुत्तों के द्वारा गंदगी मेला परिसर में फैलाई जा रही है उनको नगर निगम, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख कर जल्द से जल्द कार्यवाही कराने का निर्णय लिया गया।
3, कर्मचारियों के आवासों की सीवर लाइन जो जिला क्षय रोग केंद्र के पीछे है वो क्षति ग्रस्त हो गई है जिससे कि कर्मचारियों के आवासों में सीवर का गंदा पानी बेक मारता है और घर में दुर्गंध फैलती है जिससे कर्मचारियों के परिवार में संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो गया है ।
4, कर्मचारियों ने यह भी निर्णय लिया कि मेला चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई हेतु एक कर्मचारी रखा जाए जिससे कर्मचारी परिवारों को बीमारी से मुक्त रखा जाए।
4, कर्मचारियों की वर्दी, ए सी पी नहीं लगी है जिसके लिए पत्र लिखा जा चुका है किंतु अभी तक मांग का निस्तारण नहीं हुआ है।
संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि जल्द ही पत्राचार किया जाएगा कार्य न होने की दशा में आंदोलन भी किया जा सकता है जिसका उत्तरदायित्व चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशासन का होगा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा संरक्षक सोम प्रकाश, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों का निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है किंतु इन छोटी छोटी समस्याओं को जानबूझकर अनदेखा करना चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को भारी पड़ सकता है इसलिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार एवं अन्य अधिकारियों से अनुरोध है कि कृपया संगठन को आंदोलन जैसी कार्यवाही के लिए बाध्य न किया जाए।
बैठक में दिनेश लखेड़ा, सोम प्रकाश, मूल चंद चौधरी, महेश कुमार,राकेश भंवर, शीशपाल, विक्रम राणा,सुरेश, वर्णिक चौधरी, कामेंद्र सिंह, रूपेश, रायसिंह, निशा, मुन्नी इत्यादि शामिल थे।