देहरादून, स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति के सदस्यों ने गुरुवार की सुबह भारी बरसात और आंधी-तूफान के बीच गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करवाने की मांग को लेकर पदयात्रा जारी रखी । पदयात्रा के पांचवें दिन गुल्लर से कोडियाला के लिए रवाना हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों सहित सभी सदस्य अपनी मांगों को लेकर दृढ़ हैं और नारे लगाते आगे बढ़ते हुए और सरकार की नाकामी लोगों को बताते हुए नारे लगाते चल रहे हैं, देहरादून मंजूर नहीं गैरसैंण अब दूर नहीं, जय बद्री जय केदार गैरसैण बैठो सरकार।। सरकार द्वारा अनसुना किए जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दे चुके हैं।
समिति सदस्य ने कहा है कि हम अपनी मांग को मनवाने के लिए डटे रहेंगे और जब तक सरकार हमारी बात नहीं सुनेगी तब तक हम आंदोलन जारी रखेंगे ।




