Sunday, July 26, 2026
HomeTrending Now"आपकी पूँजी, आपका अधिकार" अभियान के तहत उपभोक्ताओं के लिए आउटरीच एवं...

“आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत उपभोक्ताओं के लिए आउटरीच एवं क्लेम फैसिलिटेशन कैंप का आयोजन

रुद्रप्रयाग – भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” के अंतर्गत लीड बैंक द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के उपभोक्ताओं के लिए आउटरीच एवं क्लेम फैसिलिटेशन कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वित्तीय छैत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एसबीआई की अहम भूमिका रही है।

बता दें कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान तथा SLBC देहरादून के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आज रुद्रप्रयाग जनपद के रुद्राक्ष होटल गुलबराय में आउटरीच एवं क्लेम फ़ैसिलिटेशन कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कैंप में जिले की सभी बैंक शाखाओं, बीमा कंपनियों, डाक विभाग, सूक्ष्म वित्त संस्थानों और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस अवसर पर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, आमजन तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचाने तथा उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टॉल भी स्थापित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा उपभोक्ताओं को अन क्लेम्ड खातों, लंबित वित्तीय दावों, बैंकिंग प्रक्रियाओं और उनसे संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लाभार्थियों को उनके दावों का त्वरित निस्तारण करने हेतु ऑन-द-स्पॉट सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही पात्र उपभोक्ताओं को उनके स्वीकृत दावों के अंतर्गत चेक भी वितरण किये गये। स्थानीय नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं ने इस कैंप में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का आयोजन एसएलबीसी देहरादून के निर्देशों के क्रम में किया जा रहा है। इस अवसर पर डीजीएम विनोद

कुमार ने बताया कि ऐसे खातेदार सम्बन्धित बैंक से संपर्क कर अपना धन ले सकते हैं। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक एसबीआई दीपक ममगाईं , छैत्रीय महा प्रबंधक रवि शंकर सिन्हा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments