Sunday, May 19, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखण्ड़ : राज्य की 70 विधानसभा सीटों के लिए अब 632 प्रत्याशी,...

उत्तराखण्ड़ : राज्य की 70 विधानसभा सीटों के लिए अब 632 प्रत्याशी, हर सीट पर मतदाताओं के बीच चर्चा का दौर जारी

देहरादून, उत्तराखंड के चुनावी समर की 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशियों के बीच अब प्रचार के लिये सभी राजनैतिक दलों ने कमर कस ली । अब देखनॎ यह होगा कि जनता सत्ता भाजपा को सौंपेगी या कांग्रेस को, विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर सरकार बदलेगी सवालों के बीच हर सीट को लेकर मतदाताओं के बीच आपसी वार्तालाप और चर्चा का दौर जारी हैं। हर किसी की जुबान पर सवाल है कि क्या खटीमा के समर में सीएम पुष्कर सिंह धामी मिथक तोड़ेंगे, क्या कोटद्वार और हरिद्वार ग्रामीण विस सीट पर हार चुके दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की बेटियां पिता के हार का हिसाब बराबर कर पाएंगी? ऐसे ही सवालों वालीं करीब 17 विधानसभा सीटें बेहद हॉट हो चुकी हैं। इन सीटों पर किसकी जीत और किसकी हार होगी, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें लगी हैं।

खटीमा में मिथक टूटेगा या रहेगा बरकार
राज्य गठन के बाद हुए चार विधानसभा चुनाव में यह मिथक रहा है कि मुख्यमंत्री चुनाव नहीं जीते। खटीमा में यह मिथक टूटेगा या बरकरार रहेगा, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने कांग्रेस के भुवन कापड़ी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर चुनाव में तीसरा कोण बना रहे हैं।

बेटियों के पास हार का हिसाब बराबर करने का मौकाप्रदेश की कोटद्वार और हरिद्वार ग्रामीण सीटों पर भी सबकी निगाहें हैं। कोटद्वार विस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी उम्मीदवार हैं। वह यमकेश्वर सीट से विधायक थीं, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट कर उन्हें कोटद्वार में उतार दिया। इस सीट पर जनरल खंडूड़ी 2012 में चुनाव हार गए थे। ऋतु का मुकाबला उनके पिता को हरा चुके कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी से है।

मुकाबले में भाजपा के बागी धीरेंद्र सिंह चौहान मैदान से नहीं हटे हैं। इस चुनौती के बीच क्या ऋतु पिता की हार का हिसाब बराबर करने का अवसर का लाभ उठा पाएंगी या नहीं। उधर, हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को उतारा है। इस सीट पर 2017 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत चुनाव हार गए थे। अब बेटी का मुकाबला हरीश को हराने वाले स्वामी यतीश्वरानंद से है।

प्रदेश की इन सीटों पर जबरदस्त मुकाबला :
लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान के अध्यक्ष हरीश रावत के चुनाव मैदान में होने से लालकुआं सीट चर्चाओं में है। कांग्रेस ने हरीश रावत को रामनगर सीट से बदलकर लालकुआं में उतारा है। इस सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दी गई संध्या डालाकोटी निर्दलीय मैदान में डटी है। भाजपा ने इस सीट पर मोहन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है।

लैंसडौन: यह सीट भाजपा से निकाले गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं की उम्मीदवारी की वजह से चर्चाओं में है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें लैंसडौन से उम्मीदवार बनाया। मिस इंडिया रह चुकी अनुकृति का मुकाबला भाजपा के दो बार के विधायक दिलीप सिंह रावत से है, जिनका उनके ससुर हरक से छत्तीस का आंकड़ा रहा है।

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर गढ़वाल के समर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आमने-सामने हैं। दोनों दिग्गजों के बीच मुकाबला कांटे का माना जा रहा है, बेशक चुनाव में सात प्रत्याशी हैं।

टिहरी: इस सीट पर भाजपा ने अपने विधायक धनसिंह नेगी का टिकट काटकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। धनसिंह भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस के उम्मीदवार बन गए है। उम्मीदवारों की इस अदला-बदली ने टिहरी के समर को रोमांचक बना दिया है।

गंगोत्री: गंगोत्री सीट पर यह मिथक है कि यहां जिस पार्टी का विधायक विजय होता है, उस पार्टी की सरकार बनती है। पिछले चार विधानसभा चुनाव से यह मिथक चला आ रहा है। इस सीट पर आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सुरेश चौहान और कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण से हैं।नैनीताल: नैनीताल विधानसभा सीट पर भाजपा ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को तोड़कर प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक संजीव आर्य से है। इस सीट पर भाजपा के टिकट की उम्मीद टूटने के बाद हेम आर्य आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बन गए हैं। इस लिहाज से इस सीट पर चुनाव खासा कड़ा और बड़ा हो गया है।

हल्द्वानी: इस सीट पर दिग्गज राजनीतिज्ञ स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित आर्य का मुकाबला भाजपा के जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला से है। रौतेला ने सुमित को नगर निगम के मेयर पद पर चुनाव हराया था। सुमित के पास अब अपनी हार का हिसाब बराबर करने का भी मौका है।

हरिद्वार: तीर्थनगरी हरिद्वार सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मैदान में हैं। उनके चुनाव पर भी सबकी निगाहें लगी हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी से है।

गदरपुर: इस सीट पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के खिलाफ कांग्रेस प्रेमानंद महाजन को उतारा है। पिछले चार चुनाव से शिक्षा मंत्रियों के हारने का मिथक चला आ रहा है। सबकी निगाहें अरविंद पांडेय पर लगी हैं कि क्या वह इस मिथक तोड़ पाएंगे?

चकराता: चकाराता सीट पर लगातार चुनाव जीतते आ रहे कांग्रेस के प्रीतम सिंह की टक्कर में भाजपा ने गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को उतारा है।

इन सीटों पर लगी है सबकी निगाहें
नरेंद्रनगर: इस सीट पर भाजपा के बागी ओम गोपाल रावत को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। सीट पर भाजपा के सुबोध उनियाल और रावत के बीच सीधी टक्कर होने की उम्मीद है।

बाजपुर: इस सीट पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य चुनाव लड़ रहे हैं। उनके आने से कांग्रेस में नाराजगी है।

डोईवाला: सीट पर तीन पर विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस को इस सीट पर प्रत्याशी चुनने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। पहली बार इस सीट पर स्थानीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, चौबट्टाखाल में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ कांग्रेस ने केसर सिंह नेगी पर दांव लगाया है। मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सीधा मुकाबला कांग्रेस की गोदावरी थापली से होने के आसार हैं।

कालाढुंगी में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की टक्कर कांग्रेस के महेश शर्मा से होगी, जिन्हें पूर्व में घोषित प्रत्याशी की जगह टिकट दिया गया। डीडीहाट में बिशन सिंह चुफाल के खिलाफ कांग्रेस के प्रदीप पाल और सोमेश्वर में रेखा आर्य को कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी टक्कर देते नजर आएंगे।

भाजपा छह बागियों को मनाने में हुई कामयाब

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी के आखिरी दिन भाजपा केवल छह बागियों को ही मनाने में कामयाब रही। प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उसे अब भी बगावत का खतरा बना हुआ है। इन सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ उतरे बागी चुनाव मैदान से हटने को तैयार नहीं हुए।
भाजपा को चार विधानसभा सीटों पर राहत मिली। डोईवाला सीट पर पार्टी बगावत कर निर्दलीय पर्चा भरने वाले सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट, राहुल पंवार और वीरेंद्र रावत को मनाने में कामयाब रही। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक की बागियों को मनाने में अहम भूमिका मानी जा रही है। घनसाली सीट पर भाजपा ने बागी सोहन लाल खंडेलवाल को मना लिया। पिरानकलियर सीट पर बागी जय भगवान ने भी पर्चा वापस ले लिया। कालाढूंगी में बगावत पर उतरे भाजपा के गजराज बिष्ट को भी मना लिया |

इन 12 विधानसभा सीटों पर बगावत झेलेगी भाजपा
भाजपा अब भी एक दर्जन विधानसभा सीटों पर बगावत का सामना करेगी। इन सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरे बागियों ने नामांकन वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। उनके मना करने से पार्टी की पेशानी पर बल हैं।

भाजपा के इन बागियों ने पर्चा वापस नहीं लिया
विधानसभा सीट – बागी
डोईवाला – जितेंद्र नेगी
धनोल्टी – महावीर सिंह रांगड़
देहरादून कैंट – दिनेश रावत
धर्मपुर – वीर सिंह पंवार
कर्णप्रयाग – टीका प्रसाद मैखुरी
कोटद्वार – धीरेंद्र सिंह चौहान
भीमताल – मनोज शाह
घनसाली – दर्शन लाल आर्य
यमुनोत्री – मनोज कोली
रुद्रपुर – राजकुमार ठुकराल
चकराता – कमलेश भट्ट
किच्छा – अजय तिवारी

नामांकन वापसी की तिथि खत्म होने के बावजूद पार्टी बागी उम्मीदवारों से बातचीत जारी रखेगी। पार्टी की पूरी कोशिश होगी वे सभी मान जाएं और अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करें। उन सभी ने पार्टी की लंबी सेवा की है, उनके खिलाफ कार्रवाई सबसे आखि
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरे कांग्रेस के दो बागियों ने नामांकन वापस ले लिया है। छह विधानसभा सीटों पर पार्टी की राह आसान नहीं हो पाई है। इन सीटों पर बागियों ने नामांकन वापस नहीं लिया। ऋषिकेश विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के मैदान से हटने के बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली।

सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस को दो सीटों पर राहत मिली है। ऋषिकेश से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने नाम वापस ले लिया है। जबकि सहसपुर से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है, लेकिन चार सीटों पर कांग्रेस के बागी अब भी उसकी मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं। ऋषिकेश विधान सभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। जिससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई थीं।

सोमवार को काफी प्रयास के बाद उन्हें मना लिया गया है। जिन्हें मनाने में पार्टी पर्यवेक्षक प्रकाश मोहन की अहम भूमिका रही। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा सहसपुर विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए अनीस अहमद, अकील अहमद व रमेश आजाद ने भी नामांकन वापस ले लिया है। जबकि यमुनोत्री में संजय डोभाल, लालकुंआ में संध्या डालाकोटी, रामनगर में संजय नेगी, रुद्रप्रयाग में मातवर सिंह कंडारी, बागेश्वर में भैरव सिंह, घनसाली में भीमलाल आर्य अब भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डटे हैं। जो पार्टी की मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं।

इधर कांग्रेस ने ऋषिकेश विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के मैदान से हटने के बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली। पार्टी ने तत्काल उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। साथ ही चुनाव अभियान समिति (गढ़वाल मंडल) का को-चेयरमैन की भी जिम्मेदारी दी है। पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने सजवाण को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी,
सपा का कहना है कि प्रदेश में 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बावजूद वह 14 सीटों पर नामांकन नहीं कर पाए। सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान ने नामांकन प्रक्रिया में भेदभाव का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सचान का कहना है कि उनके 70 विधानसभा सीटों में से 14 पर प्रत्याशी नामांकन नहीं कर पाए। कुछ पर्वतीय जिलों में विषम भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम के कारण उनके प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंच पाए और कुछ जगह पर पार्टी का सिंबल प्रत्याशी तक नहीं पहुंच पाया।

वहीं, नरेंद्र नगर विधानसभा सीट को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि रिटर्निंग अफसर ने सपा प्रत्याशी के नामांकन में लापरवाही बरती। जिस वजह से प्रत्याशी का नामांकन नहीं हो पाया है। सचान ने बताया कि नरेंद्र नगर में उनके प्रत्याशी के साथ हुए भेदभाव को लेकर शिकायत की गई है। जल्द ही पार्टी इस मामले को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि कई सीटों पर सपा छोटे दलों को समर्थन देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments