Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowमॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौत...

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा

रामनगर। रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को रामनगर हल्द्वानी मोटर मार्ग पर बेलगढ़ गेट के निकट एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की जद में आया महिला को चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
जानकारी के अनुसार रामनगर की नंदा लाइन निवासी नरेंद्र लटवाल की पत्नी सीमा लटवाल (उम्र 40 वर्ष) रोज की तरह रविवार की सुबह भी रामनगर हल्द्वानी मोटर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है की जब बेलगढ़ गेट के पास पर थीं तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह जख्मी हुई सीमा को तत्काल  गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार नगर के विश्राम घाट पर कर दिया गया। सीमा लटवाल की मौत की खबर से रामनगर में शोक की लहर है। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments