देहरादून, देहरादून रिखणीखाल समिति द्वारा आयोजित महोत्सव का शुभारंभ विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूडी भूषण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस अवसर पर कर्नल अजय कोटियाल विशिष्ठ अतिथि के रूप मौजूद रहे।
कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रीमती रितु खंडूडी भूषण द्वारा अपने जड़ों से जुड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना बहुत महत्वपूर्ण ही नहीं बल्कि अपनी परंपराओं रीति रिवाजों और संस्कृति से भावी पीढ़ियों को परिचित करवाने और उनको हस्तांतरित किए जाने के लिए भी आवश्यक है।
कर्नल कोटियाल द्वारा रिखणीखाल और वहां के जवानों द्वारा सेना में दिया जा रहा विशेष योगदान को याद करते हुए कहा कि रिखणीखाल क्षेत्र के जवानों द्वारा देश के लिए लड़ी गई सभी जंगो में वहां के सैनिकों का शौर्य और साहस काबिले तारीफ रहा है। समिति द्वारा आयोजित महोत्सव के संबंध में कहा कि इस प्रकार की क्षेत्रीय एकता उत्तराखंड को सशक्त बनाएगा और अंतिम रूप से पूरे देश को एक मजबूत धागे में पिरोकर 2047 का विकसित भारत बनाने में सफल होगा। इस अवसर पर देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेगी ,सचिव श्री जयपाल सिंह रावत कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गुसाई जी, लेफ्टिनेंट कर्नल श्री श्याम सिंह गुसाई जी, श्री प्रदीप रावत जी, सेवा मुक्त अपर निदेशक SCERT, उत्तराखंड द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में लोकगीत, नाटक व एकल गीत का बच्चों, महिलाओं एवं पुरुष सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में चैता की चैत्वाली, नंदा राजजात यात्रा , एवं रामी बौराणी आदि अनेक मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीता, कार्यक्रम में श्री प्रकाश रावत जी, मैनेजिंग डायरेक्टर के नेतृत्व में वेलमेड हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया।
देहरादून रिखणीखाल विकास समिति ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण के के कमलों द्वारा सम्मानित करवाया गया, उत्कृष्ट छात्रों में प्रत्यूष रावत, अरिजित रावत, अर्नब गुसाई, शिक्षा ध्यानी श्रेष्ठा नेगी एवं शशांक ध्यानी आदि को पुरस्कृत किया गया।
खेल प्रतियोगिताओ में जलेबी दौड़ हीट प्रथम में पहला स्थान अरनब रावत द्वितीय अवयुक्त और अन्वी नेगी तृतीय, इसी प्रतियोगिता के 11 आयु वर्ग से कम की प्रतियोगिता में यश नेगी प्रथम , अद्विक द्वितीय और विशाल तृतीय तथा द्वितीय हीट में आशिता प्रथम, आर्या द्वितीय और अद्विक तृतीय जबकि अंडर 11 आयु वर्ग में भूमि प्रथम, आरुषि द्वितीय और अंशिका तृतीय रही। नींबू चम्मच दौड़ में प्रथम सुमन रावत, सुमन गुसाई द्वितीय एवं तृतीय ज्योति रावत जबकि नींबू चम्मच दौड़ के सेकंड हीट में लक्ष्मी नेगी प्रथम रही।
सुई धागा दौड़ में अनुपा शाह प्रथम , ज्योति रावत द्वितीय और सरिता जुयाल तृतीय रही ।
कुर्सी दौड़/ म्यूजिकल चेयर रेस में ऐश्वर्या रावत प्रथम और ममता रावत द्वितीय रही। पुरुष और महिला वर्ग की रस्सा कसी प्रतियोगिता ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया, पुरुष वर्ग में बंजारावाला क्षेत्र और महिला वर्ग में ब्राह्मणवाला क्षेत्र वासी रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता रहे।
इससे पूर्व 20-21 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई, यह प्रतियोगिता रिखणीखाल क्षेत्र के गौरव श्री शैलेन्द्र नेगी, वर्तमान में अपर जिलाधिकारी जनपद नैनीताल के द्वारा इस सोच के साथ प्रारंभ किया कि वॉलीबॉल रिखणीखाल क्षेत्र का पारंपरिक खेल है, जिसे वहां का बच्चा बच्चा, खेत खलियान से ही खेलना शुरू कर देता है।
कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में कप्तान पन सिंह नेगी, श्री शिव दयाल सिंह नेगी, श्री नीरज पंत जिला पंचायत सदस्य अंदरौली, श्री वीर सिंह पंवार, श्री अमित नेगी पार्षद घमंडपुर कोटद्वार, श्री बनवारी लाल सुंद्रियाल, श्री हरिकृष्ण लखेड़ा आदि द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अलग अलग प्रतियोगिताओ के विजेताओं को कप्तान रुप सिंह रावत, श्री पूरण सिंह नेगी, मेजर (से0नि0) महावीर सिंह रावत, श्री कुलवंत सिंह रावत, श्री प्रभुपाल रावत मीडिया प्रभारी आदि सदस्यों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्री धर्मेंद्र सिंह नेगी, श्रीमती रश्मि नेगी और प्रद्युमन रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए, समिति के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेगी द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



Recent Comments