Tuesday, April 23, 2024
HomeStatesUttarakhandशिक्षक दिवस पर कालीमठ घाटी में मिनी मैराथन का आयोजन

शिक्षक दिवस पर कालीमठ घाटी में मिनी मैराथन का आयोजन

रुद्रप्रयाग- कालीमठ घाटी में शिक्षक दिवस के अवसर पर छैत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये गये। एक ओर शिक्षा के छैत्र में उत्तकृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया वहीं नव युवक मंगल दलों द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि कालीमठ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने प्रतिभागियों को पुरुष्कृत किया।

कालीमठ घाटी के जालमल्ला में नवयुवक मंगल दल व ग्राम पंचायत जालमल्ला के ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह रावत की ओर से मिनी-मैराथन दौड का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
इसके साथ ही शिक्षक दिवस के शुभ् अवसर पर रा0इ0का0 कोटमा के सम्मानित प्रधानाचार्या श्री संजीव गुप्ता सहित कालीमठ घाटी में शिक्षण सेवा दे रहे, विभिन्न विधालयों के सभी विद्वान गुरूजनों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलापंचायत सदस्य विनोद राणा ने छैत्र मे इस प्रकार के सफल आयोजन के लिए ग्राम सभा के प्रधान कालीमठ घाटी के सभी ऊर्जावान पंचायत प्रतिनिधिगणों मातृ -शक्ति, युवक मंगलदल व सभी युवा साथियों, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला मंगलदल,सम्मानित बुजुर्गगण व सभी के सहयोग के लिए हार्दिक तहदिल से धन्यवाद आभार ब्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छैत्र में ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक चेतना जागृत होती है व समस्त छैत्रवासियों के सामूहिक प्रयास ही छैत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments