Tuesday, June 2, 2026
HomeStatesUttarakhandओएनजीसी ने नगर निगम को दिए तीन इलेक्ट्रॉनिक ई-लोडर

ओएनजीसी ने नगर निगम को दिए तीन इलेक्ट्रॉनिक ई-लोडर

देहरादून, प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओएनजीसी ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड से डेंगू से निपटने के लिए देहरादून नगर निगम को तीन इलेक्ट्रॉनिक ई-लोडर प्रदान किये। मंगलवार को ओएनजीसी तेलभवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त श्रीमति नमामि बंसल और वरिष्ठ नगर स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी अविनाश खन्ना ने शिरकत की। इस मौके पर ओएनजीसी के अधिकारियों ने एवं शिवालिक एजुकेशन सोशल वेल्फेयर के पदाधिकारियों ने महापौर से सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर वार्ता की।May be an image of 14 people and text
कार्यक्रम के दौरान मेयर और नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर तीन इलेक्ट्रिक वाहनों को रवाना किया। इस मौके पर महापौर ने ओएनजीसी के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि मानसून के चलते डेंगू का प्रकोप होने की आशंका रहती है। इन तीन लोडर में फागिंग की मशीन रखकर डेंगू मच्छर से निपटने के लिए काम किया जा सकेगा। महापौर ने बताया कि नगर निगम के द्वारा शहर में फोगिंग की जा रही है, जिससे डेंगू से पूरी तरह से निपटा जा सके।
कार्यकम में नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल, नीरज कुमार शर्मा प्रधान मानव संसाधन सेवायें (एचसीए) ओएनजीसी, इंचार्ज सीएसआर चंदन सुशील साजन, अवनीश कुमार यादव उप महा प्रबंधक सीएसआर, डीजीएम विशाल शर्मा, अरूण कुमार सिंह डी. डी. सिंह, जीएम पीके सैनी, जीएम रामाकृष्णा, बीडी भट्ट, राजेश कुमार, एल मोहन लखेड़ा, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त राजवीर चौहान, संस्था से जुड़े पदाधिकारियों में उत्तम रावत, आशीष मंमगाई, कुलदीप चौहान, ममता रावत के अलावा ओएनजीसी के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments