Tuesday, June 2, 2026
HomeTrending Nowभागीरथी फिल्म एंटरटेनमेंट और मैठाणी म्यूजिक क्लास ने आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

भागीरथी फिल्म एंटरटेनमेंट और मैठाणी म्यूजिक क्लास ने आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

देहरादून, देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025 का आयोजन मंगलवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भागीरथी फिल्म एंटरटेनमेंट और मैठाणी म्यूजिक क्लास के तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम देहरादून श्री सौरभ थापलियाल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गणरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, आचार्य डॉ. आशीष सेमवाल, विनोद खंडूरी, रघुवीर बिष्ट, श्रीमती मीना राणा, श्रीमती नेहा जोशी और श्रीमती संगीता डोंडियाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज पंत ने की। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और म्यूजिक क्लास की प्रस्तुतियां दी गईं। उत्तराखंड की 20 प्रतिभाओं को संगीत, पर्यावरण, समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
लोक गायक सौरभ मैठाणी ने बताया कि यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित किया जाएगा और इसमें उत्तराखंड के उत्थान और कीर्ति के लिए कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पहाड़ी मिलेट्स और पहाड़ी भोजन को बढ़ावा देने के लिए भड्डू की दाल और भांग के महत्व को भी बताया।
संस्थापक भागीरथी फिल्म्स एंटरटेनमेंट के शोभन सिंह रावत ने कहा कि उनका यूट्यूब चैनल पूरी तरह से अपनी संस्कृति को समर्पित है। उनका उद्देश्य अपनी संस्कृति का संरक्षण करना, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और इस संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी कोशिश है कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जाए और नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। वह अपनी संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments