ओएनजीसी की निदेशक(अन्वेषण) सुषमा रावत को मिला ‘उत्तराखंड रत्न श्री सम्मान’

0
894

देहरादून, ओएनजीसी की निदेशक ( अन्वेषण) सुषमा रावत को उत्तराखंड के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए वर्ष 2022-2023 के लिए उत्तराखंड रत्न श्री सम्मान प्रदान किया गया है । यह सम्मान इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा अपने तीसरे क्षेत्रीय सम्मेलन में शनिवार को प्रदान किया गया है । सुषमा रावत जी के प्रतिनिधि के रूप में श्री गोपाल जोशी, द्रोणी प्रबंधक, फ्रंटियर बेसिन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया ।
कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़ी रही। कार्यक्रम में पूर्व रक्षा सचिव , भारत सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ आर के विशनोई, सीएमडी-टीएचडीसी वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति रहे । इस अवसर पर उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिंहल, उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री आर एस मीणा(आईपीएस), पद्मश्री माधुरी बर्थवाल, यूपीईएस के चान्सलर प्रो. सुनील राय, डीआईटी के वाइस चान्सलर प्रो. जी रघुराम, प्रख्यात ब्यूरो सर्जन डॉ महेश कुड़ियाल, टीएचडीसी के कार्यकारी निदेशक श्री एसआर मिश्रा, श्रीमती ईशा सबरवाल प्रबंध निदेशक, पिलग्रिमेज एविएशन लि के अतिरिक्त गुडविल सोसाइटी के पदाधिकारी श्री कुमार राज अस्थाना, प्रो अजय सक्सेना एवं श्री राकेश ओबेराय उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल आयोजन फेयरफील्ड मेरियट, देहरादून में संपन्न हुआ ।