गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

0
491

मसूरी। झड़ीपानी चूना खाला रोड पर एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने के बाद बेहोश होने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया गया कि वह गाय को रोटी देने गाड़ी से उतरा था व गाय की टक्कर लगने से गहरी खाई में जा गिरा। मसूरी से सपरिवार अपने निजी वाहन से देहरादून जाते समय झडीपानी चूनाखाला मार्ग पर गाय को देखकर जितेंद्र रोहिला कार से उतरे व गाय को रोटी देने लगे जिस पर गाय तेजी से आई व उसकी टक्कर लगने से वह गहरी खाई में जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर सर्विस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व बेहेाश हो चुके जितेंद्र रोहिला को खाई से निकालने टीम स्थानीय नागरिकों के साथ खाई में गये। इस बीच एसडीएम मसूरी डा. दीपक सैनी भी मसूरी आ रहे थे व उनके सैट पर सूचना आयी तो वह भी मौके पर पहुच गये व खुद गहरी खाई में गिरे व्यक्ति के पास पहुंच गये क्योंकि वह स्वयं चिकित्सक भी है उस समय उनकी सांसे चल रही थी। खाई से करीब एक घंटे से अधिक समय में रेस्कयू कर उन्हे निकाला गया व तत्काल 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई व उन्हें मसूरी मार्चरी ले जाया गया व पोस्ट मार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम डा. दीपक सैनी ने बताया कि उनके सैट पर संदेश आया कि एक व्यक्ति चूनाखाला मार्ग पर गहरी खाई में गिर गया जिसपर सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, पुलिस व फायर मौके पर पहुची व वे स्वयं मौके पर पहुंचे व खाई में गये क्यों कि वे चिकित्सक है देखा कि उस समय उनकी सांसे चल रही थी। उन्होंने बताया कि जितेंद्र सिंह गाय को खाना देने गाड़ी से उतरे थे जिस पर गाय ने उन्हंे सींग मारा व वे गहरी खाई में गिर गये। सभी ने अथक प्रयास कर उन्हें एंबंुलेंस से देहरादून अस्पताल ले गये। लेकिन उनकी रास्ते में ले जाते समय मृत्यु हो गई। मौके पर मौजूद पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि जितेंद्र रोहिला पुत्र हरीश चंद रोहिला उम्र 58वर्ष निवासी रामानंद काटेज इंदिरा भवन मसूरी अपने परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे व गाय को रोटी देने गाड़ी से उतरे जिस पर गाय के धक्का लगने से गहरी खाई में गिर गये। वह इंदिरा भवन अकादमी रोड पर रहते हैं। मालूम हो कि जितेंद्र रोहिला सपरिवार देहरादून जा रहे थे। मौके पर एसडीएम डा. दीपक सैनी, एसएसआई गुमान सिंह नेगी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।