उत्तरकाशी (डॉ उनियाल ) आजकल जंगलों में बरसात के चलते जंगली मशरूम जगह पर उगी हुई है है इनमें कौन विषैली है कौन साधारण यह पता लगाना सब के बस का नहीं है, इसी क्रम में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के जोगतमल्ला मे अलग-अलग परिवार की दो महिलाओं की जंगली मशरूम खाने से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, दूसरी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में रेफर कर दिया गया है l
मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने गई थी, दोनों ने जंगली मशरूम घर में लाकर उन्होंने बना कर खाई तो दोनों की तबीयत बिगड़ गई,जिनमे वृंदा देवी जिसकी उम्र 60 वर्ष पत्नी वेद प्रकाश घर में अकेली रहती थी, तथा दूसरी ममता देवी 40 पत्नी स्व कन्हैया लाल के साथ उसका एक बेटा रहता था, गनीमत यह रही की बेटे ने मशरूम नहीं खाई l जब उन दोनों महिलाओं की तबीयत बिगड़ी तो पड़ोसियों ने दोनों को सी एच सी चिन्यालीसौड़ मैं पहुंच कर इलाज प्रारंभ किया इलाज के दौरान विंदा देवी की मौत हो गई, ममता देवी की तबीयत की गंभीरता को देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है l




