Monday, May 20, 2024
HomeTrending Nowस्वतंत्रता दिवस पर वन विभाग के 27 अधिकारी व कर्मचारियों को उत्कृष्ट...

स्वतंत्रता दिवस पर वन विभाग के 27 अधिकारी व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिये किया जायेगा सम्मानित

देहरादून, उत्तराखण्ड़ वन विभाग के 27 कर्मचारी को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाएंगा। यह वह अधिकारी और कर्मचारी हैं जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान वन्य जीव सुरक्षा एवं उत्कृष्ट साहसिक कार्य कर वन विभाग के लिए एक उपलब्धियों भरा काम किया है।
इन 27 कर्मचारियों को देहरादून में प्रमुख वन संरक्षक होफ सम्मानित करेगे। जिसके आदेश जारी किए जा चुके है। इस तरह वन आरक्षी नवीन ध्यानी राजाजी टाइगर पार्क को वन्य जीव सुरक्षा एवं प्रबंधन, डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी पर्यावरणविद वृक्ष मित्र ग्राम पूर्णा पोस्ट देवाल थराली को वन एवं पर्यावरण संरक्षण, सुश्री रितु कांडपाल संख्याकी अधिकारी प्रमुख वन संरक्षक भूमि हस्तांतरण.ज्योति प्रकाश जोशी कनिष्ठ अनुसंधान सहायक वन वर्धनिक नैनीताल, कुमारी अंजू भंडारी कनिष्ठ अनुसंधान सहायक वन वर्धनी उत्तराखंड नैनीताल, कुमारी अक्सा रहमान कनिष्ठ अनुसंधान सहायक वन वर्धनिक साल क्षेत्र हल्द्वानी अनुसंधान कार्य पर डॉ उदय नंद गौड़ क्षेत्राधिकारी देहरादून वन प्रभाग, श्रीमती अमृता डोभाल वन आरक्षी देहरादून वन प्रभाग वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए तथा प्रताप सिंह पवार वन क्षेत्राधिकारी गंगोत्री, राष्ट्रीय पार्क उत्तरकाशी, पारिस्थितिकी पर्यटन विकास, सोहनलाल वन दरोगा गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क उत्तरकाशी, वन्य जीव सुरक्षा एवं संरक्षण के अलावा तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर से कुमाऊं क्षेत्र में एकमात्र वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम को वन्य जीव जंतु संरक्षण के लिए तथा कैलाश चंद तिवारी वन दरोगा तराई केंद्रीय प्रभाग रुद्रपुर को वन एवं वन्य जीव सुरक्षा, दीपक नेगी वन आरक्षी तराई केंद्रीय वन प्रभाग को वन्य जीव जंतु सुरक्षा, गणेश चंद्र जोशी सरपंच ,सेवानिवृत्त उप प्रभागीय वनधिकारी व सरपंच वन पंचायत मयोली सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा अग्नि सुरक्षा के तहत तथा सुरेंद्र सिंह छेत्री अर्दली प्रमुख वन उत्तराखंड, सौरभ रावत वरिष्ठ सहायक प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड, श्रीमती मुन्नी बिष्ट सरपंच क्वेदल प्रभागीय वन अधिकारी सामुदायिक वानिकी क्षेत्र में इसके अलावा प्रकाश चंद जोशी सरपंच जोशीखोली,हुकुम सिंह नेगी वन पंचायत सरपंच, पीके कौशिक सांख्यिकी अधिकारी प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत उत्तराखंड, श्रीमती ममता भंडारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्रीमती मोनिका लटवाल प्रधान सहायक मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन उत्तराखंड के अलावा मोहन चंद्र लेखा परीक्षक श्रीमती प्रिया सिंह वन आरक्षी, सूचना प्रौद्योगिकी में श्रीमती तेजिंदर कौर जी आई एस एन एन लिस्ट मूल्यांकन अनुश्रवण आधुनिकरण उत्तराखंड में नवनीत उंडियाल कंप्यूटर ऑपरेटर अनुश्रवण मूल्यांकन उत्तराखंड तथा इनाम अली चालक प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय को उत्कृष्ट कार्य करने पर 15 अगस्त को प्रशस्ति पत्र वन मुख्यालय के प्रांगण में प्रमुख वन संरक्षक होप द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

No photo description available.

No photo description available.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments