Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowब्लाक मुख्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जाखणीधार के 10 हजार से ज्यादा...

ब्लाक मुख्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जाखणीधार के 10 हजार से ज्यादा घरों में फहरेगा तिरंगा

टिहरी, देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव को लेकर जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया | इह अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगा वितरित किया गया, साथ ही तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय में तिरंगा भी फहराया |

बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित गोष्ठी का टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने शुभारंभ करते हुए देश की स्वतंत्रता और टिहरी रियासत से आजादी दिलाने के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया और कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेते हुए करीब 15 हजार लोगों ने अपना बलिदान दिया है, जिसके बाद देश आजाद हो पाया है |
कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों में देश भक्ति की भावना जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है. ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि विकासखंड में करीब 10 हजार तिरंगा फहराये जाएंगे |

उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं | इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जयपाल सिंह पयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, सीताराम भट्ट, रंजित भंडारी, गजेंद्र सेनवाल, नरेश कुमाईं, वीर सिंह पंवार, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे |

 

तिरंगा फहरा कर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

देहरादून, त्योहारों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है वो खास तब बन जाते हैं जब इन त्योहारों को देशभक्ति से जोड़ा जाता हैं। तीस सालों से पर्यावरण की अलख जगाये वृक्षमित्र के नाम से मशहूर डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने रक्षाबंधन का त्योहार कुछ इस कदर मनाया कि रक्षाबंधन नही बल्कि आजादी के जश्न मना रहे हो। सबसे पहले उन्होंने नवादा मोखमपुरा में अपनी बहिन कुंती देवी के यहां पहुचकर हर घर तिरंगा की रैली निकाली और रक्षाबंधन के बदले बहिन को दक्षिणा में पुलम, कागजी नीबू तथा तिरंगा झंडा उपहार में दिया जिसे घर के छत पर बादा गया।
पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा आज हम जो स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं वो आजादी के उन वीर योद्धाओं के वजन जिन्होंने देश आजादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था हमें अपने बार त्योहारों पर उन्हें भी याद करना चाहिए। जिस प्रकार बहिने अपने भाई के कलाई में रक्षासूत्र बादकर दीर्घायु की कामना करतें हैं उसी प्रकार भाई भी हर पल दुःख सुख में अपनी बहिन के हिफाजत का संकल्प लेता हैं हमारा फर्ज हैं अपने आनेवाली पीढ़ी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए एक एक पौधा जरूर लगाएं। कुंती देवी कहती हैं रक्षाबंधन भाई बहिन का वो अनमोल रिश्ता है जो त्याग समर्पण की शिक्षा देती हैं आज मेरे भाई डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने मुझे वो देश का स्वाभिमान तिरंगा झंडा रक्षाबंधन पर अनमोल उपहार दिया जिसे में जीवन भर भूल नही पाऊंगा। मैं एक फौजी की पत्नी हूं तिरंगा हमारे लिये क्या है इसे में भलीभांति जानती हूँ देश का स्वाभिमान ही हमारा स्वाभिमान हैं कार्यक्रम में किशन सिंह ठाकुर, तन्नू, दिनेश, पूरन आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments