हरिद्वार, यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक परिवार सहित हरिद्वार दौरे पर पहुंचे | भाजपा नेता बृजेश पाठक द्वारा कई गणमान्य लोगों से मुलाकात की गई कल सुबह मां गंगा का आशीर्वाद लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हो गए , बृजेश पाठक ने कानपुर की घटना को निंदनीय बताया और कहा इस मामले में जांच की जाएगी किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा समाजवादी पार्टी पर वार करते हुए बृजेश पाठक ने कहा जनता ने उन्हें चार चुनाव में नकार दिया है उनके कई गठबंधन बनाने के प्रयास भी असफल हुए हैं 2024 चुनाव को लेकर बृजेश पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयार है और प्रचंड जीत दर्ज करेगी
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि कानपुर की घटना की जानकारी मुझे मीडिया के माध्यम से मिली है, मेरे द्वारा इसमें जांच के आदेश दिए गए हैं जो भी आरोपी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए बृजेश पाठक ने कहा समाजवादी पार्टी को चार चुनाव में जनता ने नकार दिया है उनके कई गठबंधन के प्रयास भी असफल साबित हुए हैं बाहुबली नेता अतीक अहमद की पत्नी और बेटों के फरार होने के मामले पर बृजेश पाठक का कहना है कि यह पुलिस की जांच का विषय है हर रोज हमारे पास फाइल नहीं आती हमारी सरकार अपराध पर जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं किसी भी अपराधी को हम नहीं छोड़ेंगे, 2024 और निगम चुनाव को लेकर बृजेश पाठक का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है प्रचंड बहुमत के साथ देश में एक बार फिर हम अपनी सरकार बनायेंगे |




