Monday, May 6, 2024
HomeStatesUttarakhandकांग्रेस ने गिनाई सरकार के एक साल की नाकामी, महिला व युवा...

कांग्रेस ने गिनाई सरकार के एक साल की नाकामी, महिला व युवा विरोधी करार दिया

रुद्रप्रयाग -कांग्रेस ने धामी सरकार के एक साल को अत्यन्त ही निराशाजनक बताते हुये सरकार को जन विरोधी करार दिया। सरकार के “एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि धामी सरकार की विफलताओं के कारण इस एक वर्ष में उत्तराखण्ड को क ई बार शर्मशार होना पड़ा। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिये झूठी उपलब्धियों की नौटंकी कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी व जिला अध्यक्ष कुंवर सजवाण ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर प्रदेश की भाजपा नीति सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुये कहा कि सरकार का एक साल विफलताओं में गुजरा।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्या कांड हो चाहे सरकारी नौकरियों के भ्रष्टाचार का मामला उत्तराखंड को शर्मशार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है व अधिकारी जनता के काम न कर वसूली में जुटे हुये हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकार को चाहिए कि वह सस्ती शराब को लेकर आभार रैली निकाले ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवआण ने कहा कि भाजपा का एक साल नई मिसाल, केवल पाखण्ड है , उन्होंने कहा कि एक साल में भाजपा सरकार ने कई नईं मिसाल स्थापित की । महिलाओं का शोषण हो या प्रदेश की विगड़ती कानून ब्यवस्था , वेरोजगारों पर लाठी चार्ज का मामला हो या फिर पेपर लीक कर सरकारी नौकरियां बेचने का मामला प्रदेश सरकार का एक वर्ष इन्हीं उपलब्धियों का रहा।
प्रमुख छैत्र पंचायत अगस्त्यमुनी विजया देवी ने सरकार को महिला विरोधी बताते हुये कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण के नाम पर सिर्फ ढोंग करती है। अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिये भाजपा महिलाओं का अपमान करने से नहीं चूकती। उन्होंने कहा कि आज गैस सिलेंडर के दाम आसमान पर है व सरकार शराब के दाम सस्ता कर युवाओं को नशा परोशना चाहती है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनन्द सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र विष्ट, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, विजयपाल जगवाण, दीपक भंडारी ,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस संतोष रावत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments