एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों के घोषित किये नाम

0
14

देहरादून (दीपक पंवार), एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद के लिए संजना, महासचिव पद के लिए प्रीती, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सलोनी चुनाव मैदान में उतरेंगी।
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्राची शर्मा ने छात्रहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसे शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पानी की समस्या, खेल मैदान की बदहाल स्थिति, खराब बेंच और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। प्राची शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद पानी की टंकी को ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को भी दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने प्रवेश और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चिंता जताई। प्राची शर्मा के अनुसार कई विद्यार्थियों की उपस्थिति गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दो-तीन बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनके अनुसार कॉलेज में वर्तमान में करीब 13 शिक्षक हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या करीब 1600-1700 है और शिक्षकों के अधिक पदों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या बढ़ाने की मांग भी छात्रसंघ के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here