देहरादून, सहसपुर ब्लॉक में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोलागढ़ में संपन्न हुआ, प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में संपन्न हुई ।
जिसमें सहसपुर ब्लॉक के 10 विद्यालयों ने प्रतिभा किया कनिष्ठ वर्ग संस्कृत समूह गान में श्रीमद दयानंद आदर्श ज्योतिर्मय पौधा ने प्रथम, केंट कन्या इंटर कॉलेज में द्वितीय हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं वरिष्ठ वर्ग में समूह गान में श्रीमद दयानंद प्रथम हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कालेज द्वितीय स्थान केंट कन्या इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे ।
संस्कृत का समूह नृत्य कनिष्ठ वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज गाजियावाला प्रथम स्थान तथा वरिष्ठ वर्ग में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम पुरस्कार की विजेता रहे संस्कृत नाटक वरिष्ठ वर्ग में हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रथम तथा कनिष्ठ वर्ग में केंट कन्या प्रथम रहे श्लोक उच्चारण आशु भाषण तथा वाद विवाद में गुरुकुल पौधा ने अपना दबदबा बनाए रखा, इस अवसर पर विधायक कैंट सविता कपूर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. गीता राम नौटियाल, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अर्चना डिमरी, मुख्य अतिथि श्रीमती देव की नौटियाल उपस्थित रहे ।
मंच संचालन विजयलक्ष्मी नेथानी द्वारा किया गया समस्त प्रतियोगिताएं विद्यालय की प्रधानाचार्य तथा खंड संयोजक शिवानी पेटवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई ।




