भारी बारिश के चलते जनपद में कल सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में रहेगी छुट्टी, डीएम ने दिये आदेश

0
1881

देहरादून, राज्य में भारी बारिश के चलते कल जनपद में सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने अलर्ट को देखते हुए आदेश जारी कर दिए है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है की आदेशो का पालन हर हाल में कराया जाय, साथ ही स्कूल प्रबंधन व परिजनों को भी समय से सूचना पहुंचा दी जाए।जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा है की आदेशो का पालन हर हाल में कराया जाए अन्यथा सख्त कारवाई की जायेगी |
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा रविवार 09 जुलाई 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 जुलाई, 2023 से 10 जुलाई 2023 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों हेतु दिनांक 10 जुलाई 2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।