नवनियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान से मिले निशंक, दी बधाई

0
611

देहरादून, नवनियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल चौहान से सांसद एवं उत्तराखण्ड़ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने उनके कार्यालय मुलाकात कर उन्हें देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री निशंक कहा कि यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने वीर भूमि उत्तराखंड़ की उच्च शौर्य परम्पराओं को आगे बढ़ाते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किये हैं।

उन्होंने इस अवसर पर उन्हें अपनी स्वरचित पुस्तक ‘एम्स में एक जंग लड़ते हुए’ व अन्य स्वरचित पुस्तकें सप्रेम भेंट की। माननीय अनिल चौहान जी से भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 की भूमिका, गुणवत्ता परक, नवाचार युक्त , मूल्यपरक शिक्षा नीति विकसित करने की प्रक्रिया में सबसे बड़े वैश्विक मुक्त नवाचार एवं विभिन्न महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर हुई।