Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowनिर्मल गणपति संघ ने किया गणपति विसर्जन

निर्मल गणपति संघ ने किया गणपति विसर्जन

हरिद्वार अगस्त 27(कुल भूषण शर्मा) निर्मल गणपति संघ ने कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष 11वां गणपति महोत्सव को सादगी के साथ मनाया। पूर्व में विगत 10 वर्षों में भगवान गजानंद भव्य का पंडाल व प्रतिदिन भगवान की भजन संध्या और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्मल गणपति के संघ की तरफ से आयोजित किये जाते रहे है इस बार कोरोना महामारी के कारण शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार भगवान गणपति की स्थापना मनोकामना महाकाली मंदिर में की गयी थी।

निर्मल गणपति संघ के समस्त साथियों, निर्मला सराय गरीबदासी आश्रम एवं निरंजनी अखाड़ा के गणपति परिवारों ने बहुत ही सादगी से सूक्ष्म शोभायात्रा निकालते हुए भगवान गणपति की प्रतिमा को विसर्जित किया।

इस अवसर पर गणपति संघ के संयोजक रमेशचंद्र जोशी, नरेश शर्मा, टीटू, अनिल कुमार अरोड़ा एवं निर्मल गणपति संघ के अध्यक्ष राजू मनोचा, कार्यवाहक अध्यक्ष जॉनी अरोड़ा, महामंत्री सुनील मनोचा, नीरज जैन, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, हरीश खत्री, मोनू वर्मा तथा मीडिया प्रभारी मोहन सिंह, वरिष्ठ सलाहकार सोहन सिंह, मातृशक्ति में शशि शर्मा, पूजा मनोचा, गुड़िया, भावना, उपासना, तानिया, इशिका रितिका, मूवी आदि समेत छोटे-छोटे बच्चों ने शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान वैदिक विद्वत ब्राह्मण सुधीर शर्मा ने भगवान श्रीगणेश की पूर्ण विधि-विधान से पूजा पाठ सम्पन्न कराया। ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments