Sunday, February 23, 2025
HomeTrending Nowनिरंकारी मंडल ने प्रेमनगर व्यापार मंडल को दिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

निरंकारी मंडल ने प्रेमनगर व्यापार मंडल को दिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

देहरादून, संत निरंकारी मंडल ने प्रेमनगर के विंग नम्बर छह भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरबंस कपूर की मौजूदगी में संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने प्रेमनगर व्यापार मंडल को दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पुंज ने निरंकारी मंडल के डा. साजन आनंद से इन मशीनों के लिए आग्रह किया था। जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि निरंकारी मिशन कोरोना महामारी में आमजन की हर प्रकार से सहायता करने का प्रयास कर रहा है। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने भी एक सेनेटाइजेशन मशीन संत निरंकारी मंडल प्रेमनगर को दी। मौके पर विक्की खन्ना, फकीर चंद, विनोद कुमार, महेश शर्मा, अमित भाटिया, कुणाल ग्रोवर, विजय मरवाह, मोहित ग्रोवर, लाल चंद खेत्रपाल, रविंदर सिंह व अभिषेक भाटिया उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments