Friday, May 3, 2024
HomeUncategorizedचुक्खूवाला गुरुद्वारे में गुरबाणी की अमृत वर्षा से संगत हुई निहाल

चुक्खूवाला गुरुद्वारे में गुरबाणी की अमृत वर्षा से संगत हुई निहाल

देहरादून। गुरद्वारा बाबा फ़तेह सिंह चुक्खुवाला में दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिब जादौ बाबा जोरवार सिंह, बाबा फ़तेह सिंह, माता गुजर कौर को समर्पित गुरमत कीर्तन दिवस उनकी शहीदी दिवस को समर्पित किया गया।
सर्वप्रथम श्री सुखमनी सहिब के पाठ स्त्री सत्संग सभा चुक्खुवाला द्वारा किया गया। इसके उपरान्त नानक ऐसी मरनी जो मरे बहोड ना मरना होय..,पहिला मरण कबूल कर जीवन की छड़ आस..,गगन दा मामा बाज परिओ निशाने घाओ.., वता लंबीइया ते रास्ता पहाड़ दा जांदे गुरुआ दे.., लाल जी सरसा नदी ते विछोरा पे ग्या उस वेले दा सुन लो हाल जिओ..,हो छतरी को पूत हो बाबाहन को नाहये.. का गायन कर भाई कुंवर पाल सिंह ने संगत पर गुरबाणी की अमृत वर्षा की। इसके उपरान्त भाई गुरदेव सिंह ने सतनाम वाहेगुरु का पावन जाप करवाया। सतगुरु आगे सिस भेंट दियो का गायन भाई सहिब भाई निर्भय सिंह दरबार सहिब ने किया। इस अवसर पर मनमोहन सिंह जस्सल, जसविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जसकिरत सिंह, सतीश कपूर, सचिन सोंधी, कुलदीप सिंह ललकार, किशन लाल आहूजा, मंजीत कौर, सौरव डोभाल, सतेंद्र भंडारी समूह संगत उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments