Wednesday, April 24, 2024
HomeStatesUttarakhandअतिक्रमण के विरूद्ध सख्त हुआ प्रशासन, नगर निगम ने वृद्ध स्तर पर...

अतिक्रमण के विरूद्ध सख्त हुआ प्रशासन, नगर निगम ने वृद्ध स्तर पर शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

हल्द्वानी, जनपद में पिछले काफी समय से अतिक्रमण की प्रशासन को शिकॎयतें मिल रही थी, जिस पर लगाम लगाने के लिये नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम व जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी ।
जिसमें आज नगर निगम ने वृद्ध स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाया की शुरुआत काठगोदाम क्षेत्र से की। यह निगम ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनिश्चित रूप से किए गए अतिक्रमण व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलों को हटाया तथा आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, चंदन सिंह सिजवाली, वसीम मियां, नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के संबंध में अत्यधिक शिकायतें आ रही हैं, जिसके चलते आम जनता को काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा था, जिसके चलते आज नगर निगम हल्द्वानी द्वारा वृद्ध स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। भारत पैट्रोलियम डिपो के सामने नगर निगम द्वारा फड़ हटाया गया हटा गए फड़ स्वामी नंदा बल्लभ जो कि एक हाथ से विकलांग है को मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा अपने पास से ₹2000 देकर आर्थिक मदद की गई, वही सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी व जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध एक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे की अतिक्रमण के कारण जनता को हो रही परेशानी से मुक्ति दिलाई जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments