Monday, May 6, 2024
HomeStatesUttarakhandशहीद स्थल पर जाकर राज्य आंदोलनकारियों को सीएम ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

शहीद स्थल पर जाकर राज्य आंदोलनकारियों को सीएम ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।May be an image of 3 people, people standing, tree and outdoors

May be an image of 3 people, people standing and outdoors

May be an image of 2 people, people standing and outdoors

 

विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम को दी बधाईMay be an image of 2 people, people standing and flower

देहरादून, उत्तराखंड विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष व ऋषिकेश विधानसभा से चौथी बार के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी|
श्री अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि लोकप्रिय जननेता पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।युवा एवं ऊर्जावान धामी जी के परिश्रम से प्रदेश विकास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ेगा, श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में धामी जी पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से देवभूमि उत्तराखंड की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा व गति प्रदान करेंगे|

 

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में मंडल और शक्ति केंद्र तक कार्यकर्ताओं को निमंत्रण

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि समारोह मे प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसमें मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र के कर्यकर्ताओं को आमंत्रण भेजा गया है। जिलाध्यक्षों को आने वाले कार्यकर्ताओं की सूची देने को कहा गया है। शपथ ग्रहण में आने से पहले कार्यकर्ता शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता मंदिरों मे लोककल्याण के लिए पूजन के भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रमुख समाज सेवी, साहित्यकार, लेखक, प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरों के साधु शपथ ग्रहण में शरीक हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ता को शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने की सूचना प्रदेश स्तर से दी जाएगी। जिलों में शपथ ग्रहण से सम्बन्धित सूचना जिलाध्यक्षों से ली जा सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments