Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowभाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं जो दिनभर कांग्रेस...

भाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं जो दिनभर कांग्रेस दफ्तर में बैठते हैं : करन माहरा

देहरादून, कांग्रेस के उत्तराखंड़ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में दिखते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन करा रखी है। माहरा यहीं नहीं थमे, उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं। जो दिनभर कांग्रेस दफ्तर में बैठते हैं, लेकिन शाम को भाजपा नेताओं से उनके घर पर मिलते हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यह बयान देकर सभी को चौंका दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों को एजेंट बनाकर भेजा हुआ है। बीजेपी के कई ऐसे लोग कांग्रेस में घुस आए हैं, इन्हें पहचानने और इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोची समझी साजिश के तहत यह लोग आपना चरित्र हरण भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने विधायकों की बैठक ली। इस बैठक में सत्ता पाने और कांग्रेस को कमजोर करने के तरीकों पर विचार किया गया, बैठक में उन्होंने साफ कहा कि मूर्ति भंजन करो। मतलब चरित्र पर किचड़ उछालो और व्यक्तिगत छवि खराब करो। कांग्रेस में मिले हुए भाजपा के लोग यही काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments