Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowविश्व पर्वतीय दिवस के उपल्क्ष पर जोड़ी गांव के जंगल पर चलाया...

विश्व पर्वतीय दिवस के उपल्क्ष पर जोड़ी गांव के जंगल पर चलाया गया सफाई अभियान

देहरादून, विश्व पर्वतीय दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर निगम देहरादून, आसरा ट्रस्ट, यूएनडीपी, एचडीएफसी बैंक (परिवर्तन), वेस्ट वॉरियर्स संस्था एवं अपने स्वयं सेवकों के साथ जाखन, जोड़ी गांव के जंगल में संयुक्त सफाई अभियान चलाया गया |
नगर निगम की और से मिताली रावत द्वारा पहले सभी को आज विश्व पर्वतीय दिवस के बारे में जानकारी दी गई और फिर सफाई अभियान शुरू किया गया, यह अभियान हिमालयन गार्डन से शुरू किया गया, आसरा ट्रस्ट के बच्चों द्वारा सूखे कचरे को अलग अलग भाग यानी प्लास्टिक, कांच, पेपर, टेट्रा पैक आदि में एकत्रित किया गया. प्लास्टिक कचरे से होने वाले दुष्परिणाम एवं इसकी हानि से सभी बच्चों एवं स्वयंसेवकों को अवगत कराया गया, आज के इस कार्यक्रम में देवाशीष, आदित्य, युवराज,अंकित आदि ने भाग लिया |

 

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री को विधायक
विक्रम सिंह नेगी ने दी बधाईMay be an image of 5 people and people standing

देहरादून, प्रताप नगर टिहरी से विधायक विक्रम सिंह नेगी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में हिमाचल में च हुमुखी विकास के आयाम छुएगा और कांग्रेस ने हिमाचल की जनता से जो वादे किए वो पूरे होंगे खुशहाली और संपनता आयेगी ।
उन्होंने समस्त हिमाचल प्रदेशवासियों को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने भी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जी को हिमाचल में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments