Sunday, May 19, 2024
HomeStatesUttarakhandमुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी संभालेगें केदारनाथ यात्रा की अहम...

मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी संभालेगें केदारनाथ यात्रा की अहम जिम्मेदारी

“आगामी केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिये मुख्य विकास अधिकारी सहित 43 नोडल व 25 सहायक नोडल अधिकारी बनाये गये है”।

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- 25 अप्रैल से प्रस्तावित केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा है।केदार घाटी में सुब्यवस्थित यात्रा संचालन एंव आपदा न्यूनीकरण एवं प्रतिक्रिया तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को केदारनाथ यात्रा हेतु ओवर आल नोडल अधिकारी नामित किया है जबकि जिला विकास अधिकारी मंनविंदर कौर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिये जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्परता से करने के लिए आदेश निर्गत किए हैं। इसी क्रम में समस्त यात्रा मार्ग पर कानून एवं व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत को, यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन हर्षवर्धनी सुमन तथा हैलीकाॅप्टर से संबंधित व्यवस्थाओं हेतु जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जनपद के अंतर्गत समस्त उप जिलाधिकारियों को तहसील नोडल, केदारनाथ मंदिर परिसर व पूजा व्यवस्था हेतु मुख्य कार्याधिकारी बदरी-केदार मंदिर समिति योगेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है जबकि घोड़ा-खच्चर स्वास्थ्य जांच, उपचार बीमा व्यवस्था के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रभारी मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह रावत को घोड़े-खच्चर मालिकों, श्रमिकों व हाॅकरों के पंजीकरण के लिए, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत को घोड़े-खच्चर हेतु गरम पेयजल व्यवस्था तथा उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी को फोटोमैट्रिक पंजीकरण हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा हेतु कुल 43 नोडल अधिकारियों सहित 25 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश निर्गत किए गए हैं। उन्होंने सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को उनसे संबंधित व्यवस्थाओं का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि यात्रा के दौरान तैनात अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments