दिल्ली शराब घोटाला : सीबीआई ने पहली बार चार्जशीट में सिसोदिया को नामजद किया

0
1805

नई दिल्ली, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली शराब नीति मामले में मंगलवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल, हैदराबाद के सीए बुचीबाबू गोरंटला और अर्जुन पांडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

सीबीआई द्वारा इस मामले में मंगलवार को दायर दूसरे पूरक आरोपपत्र में इन चारों को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में पहली बार सिसोदिया का नाम लिया है, जो लगभग दो महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने इससे पहले इसी मामले में सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।