Thursday, March 28, 2024
HomeStatesUttarakhandबुल्ली बाई एप से खलबली, मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से एक महिला...

बुल्ली बाई एप से खलबली, मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से एक महिला को किया गिरफ्तार

देहरादून, उत्तराखंड़ में इधर विधान सभा चुनाव की तैयारी चल रही है, इसी बीच बुल्ली बाई एप ने खलबली मचा दी और बुल्ली बाई एप मामले के तार उत्तराखंड से जुड़ गए हैं। मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से एक महिला को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस महिला को अपने साथ ले गई है। अभी महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस महिला ने एप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की थीं और उनकी बोली लगाई थी। उक्त महिला तीन अकाउंट से एप चला रही थी, सेंथिल अबुदई कुष्णराज एस प्रवक्ता उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि उक्त महिला को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

इससे पहले मुंबई साइबर सेल ने सोमवार को बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के छात्र को हिरासत में लिया था, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने पुलिस को बुल्ली बाई एप के डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उल्लेखनीय है कि बुल्ली बाई एप कुछ दिन से सुर्खियों में है। महिलाओं की अश्लील तस्वीरों को एक अज्ञात समूह इंटरनेट प्लेटफॉर्म गिटहब का उपयोग करके एक एप पर अपलोड कर रहा है और उन्हें एप पर बुल्ली डील ऑफ द डे के नाम से साझा किया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पिछले साल जुलाई माह में प्राथमिकी दर्ज की थी, परंतु आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्यों चर्चा में है बुल्ली बाई एप?
बुल्ली बाई एप को खोलने पर एक मुस्लिम महिला की तस्वीर बुल्ली बाई के तौर पर सामने आती है। ट्विटर पर अधिक फॉलोवर वाली मुस्लिम महिलाएं जिनमें पत्रकार भी शामिल है, इसमें उनकी तस्वीरें अपलोड की गई हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

महाराज ने किया उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन

देहरादून, प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित स्थानीय होटल में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से ‘ दिव्य हिमगिरि ‘ द्वारा प्रकाशित उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन किया।

प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड के पौराणिक धर्म स्थलों पर आधारित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से ‘दिव्य हिमगिरि’ द्वारा प्रकाशित शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पर आधारित पुस्तकों का विमोचन किया। इन पुस्तकों में प्रदेश के धार्मिक स्थलों के बारे में उनकी पौराणिक महत्ता के विषय में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटक एवं यात्री चारधाम यात्रा के पश्चात अन्य पौराणिक धार्मिक स्थलों के दर्शनों के साथ-साथ उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें, इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सर्केटों की स्थापना की गई है। प्रकाशित पुस्तकों में शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किटों को शामिल कर धर्म स्थलों की संपूर्ण जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट के अलावा विवेकानंद सर्किट,
नरसिंह सर्किट, गोल्ज्यू सर्किट, गुरुद्वारा सर्किट, नवग्रह सर्किट, नागराजा सर्किट, हनुमान सर्किट एवं महासू देवता सर्किट प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य सर्किटों को विकसित करने पर भी काम चल रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के कारण उत्तराखंड की पूरे दुनिया में पहचान बन चुकी है। हमारी सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए चारधाम को एक स्मार्ट आध्यात्मिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर पुस्तकों के सम्पादक कुँवर राज अस्थाना, डॉ राजेंद्र डोभाल, प्रेम कश्यप, डी.एस. मान, पी.एच. कोचर, राजकुमार पुरोहित, रफीक सिद्धकी, मोनिका जोशी, अकबर सिद्दीकी, राजीव वर्मा, डॉक्टर अश्वनी काम्बोज और विवेक चौहान आदि उपस्थित थे।

 

टेबलेट वितरण योजना से अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को वंचित रखने पर उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की निंदा

देहरादून, उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जनपद देहरादून की आवश्यक बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रांतीय कार्यालय गांधी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई, बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण योजना से वंचित रखे जाने पर निंदा प्रस्ताव एवं सरकार द्वारा भेदभाव पूर्ण नीति के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया साथ ही जनपद देहरादून के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के प्रस्तावित विदाई समारोह को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण महा मई 2022 तक स्थगित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया | शासन द्वारा जारी अटल आयुष्मान योजना के अनुसार अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारियों को अच्छादित किए जाने के लिए डाटा सेंटर से सॉफ्टवेयर निर्माण करवाने एवं अन्य विभागीय प्रक्रिया संपन्न करने के लिए शीघ्र कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया |

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष प्रकाश चंद विभाग द्वारा जनपदों में शत-प्रतिशत सदस्यता के लिए जनपदीय कार्यकारिणी को सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आग्रह किया गया साथ ही प्रांतीय महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक द्वारा आगामी बैठक में समस्त जनपद सदस्यों की पूर्ण उपस्थिति के लिए अनुरोध किया गया तथा महा फरवरी 2022 के प्रथम सप्ताह में जनपदीय और प्रांतीय पदाधिकारियों विद्यालयों के भ्रमण पश्चात शत प्रतिशत सदस्य पूर्ण करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया | बैठक में जिला अध्यक्ष ए. के. श्रीवास्तव, जिला मंत्री अवतार सिंह चावला, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट, दिनेश डोबरियाल, श्रीमती आशा गौड एवं अन्य प्रधानाचार्य उपस्थित थे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments