Friday, June 5, 2026
HomeUncategorizedमानसून का कहर : स्कूल से लौट रहे दो मासूमों की मौत

मानसून का कहर : स्कूल से लौट रहे दो मासूमों की मौत

टिहरी, प्रदेश में मानसून का कहर पूरे चरम पर है। तेज बारिश और भूस्खलन जानलेवा बना हुआ है। टिहरी जिले के घनसाली विकासखंड में भारी बरसात के चलते पेड़ गिरने से चपेट में आए दो बच्चों की मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को घनसाली विकासखंड के पिलखी गांव निवासी स्कूली छात्र पढ़ाई के बाद घर लौट रहे थे इसी दौरान भारी बारिश और हवाओं के चलते एक चीड़ का पेड़ उनके ऊपर कहर बनकर गिर गया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं।

जानकारी के अनुसार नैल, पिलखी गांव निवासी आरव बिष्ट (16) पुत्र दरमियान सिंह और मानसी (14) पुत्री ईश्वर सिंह जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments