मोदी सरकार किसानों को दे सकती है बजट में बड़ा तोहफा

0
667

नईदिल्ली, । किसानों के लिए मोदी सरकार कुछ ना कुछ करती ही रहती है। मोदी सरकार की और से किसानों के लिए एक योजना चलाई जा रही है और उसका नाम पीएम किसान सम्मान निधि है। इस योजना में सरकार की और से किसानों को साल में 6 हजार रुपए दिए जाते है। लेकिन अबकी बार बजट में किसानों को नई सौगात मिल सकती है।
जानकारी सामने आई है की सरकार अपने आखिरी पूर्ण बजट में किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। खबरों की माने तो पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये सालाना किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो किसानों के लिए फायदे का सौदा होगा।
कृषि मंत्रालय की ओर से इस बार बजट में बेहतर बनाने की सिफारिश की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस योजना के पक्ष में है। ऐसे में अब तक सरकार की और से किसानों को 12 किस्ते मिल चुकी है और अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है।