लापता युवक का शव भूसे के कमरे में सड़ी हालत में मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

0
578

हरिद्वार, जनपद के रुड़की स्थित जौरासी गांव में पांच दिन से लापता युवक का शव मिलने की खबर है, लापता इस युवक का शव घर के पास ही भूसे के कमरे में फंदे से लटका मिला, जो बुरी तरह से सड़-गल गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि दस नवंबर को शाहरुख लापता हो गया था। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी, जिसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार सुबह स्वजन भूसे के कमरे में गए तो उसका शव फंदे से लटका मिला। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है।