Friday, May 17, 2024
HomeTrending Nowअस्पताल के शौचालय में नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी...

अस्पताल के शौचालय में नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी पर दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

रामनगर (सलीम मलिक )। एक नाबालिग किशोरी ने रामनगर के एक अस्पताल के शौचालय में एक मृत बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना के बाद किशोरी के परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में विवरण देते हुए कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह शनिवार को पेट में दर्द की शिकायत पर अपनी नाबालिग पुत्री को एक अस्पताल में भर्ती कराने गई थी। जहां पर उसकी पुत्री द्वारा अस्पताल के शौचालय में एक मृत बच्चे को जन्म दिया गया। महिला ने बताया उसकी पुत्री 6 माह पूर्व अर्जुन सिंह नाम के युवक के साथ चली गई थी और 3 दिन बाद लौट कर आई थी। आरोपी की वजह से उसकी पुत्री गर्भवती हुई। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि महिला की तहरीर पर अर्जुन सिंह के खिलाफ धारा 376 व 5 (जे) (II) पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments