Wednesday, May 8, 2024
HomeStatesUttarakhandकेंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे भीमताल राम सिंह कैड़ा के...

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे भीमताल राम सिंह कैड़ा के पक्ष में मांगा वोट

भीमताल के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुए बीजेपी में शामिल, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई

 

भीमताल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाल मेहरा और पुष्कर मेहरा ने ली भाजपा की सदस्यता

(चन्दन सिंह बिष्ट)

भीमताल /ओखलकांडा, आगामी विधानसभा चुनाव की दौड़ तेज होती नजर आ रही है | सभी पार्टियां चुनाव के लिए अब पूरा दम खम भर रही है | वहीं भाजपा भी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई है | इसी कड़ी में नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा में आज भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा के प्रचार प्रसार के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुँचे | जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया | और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख धारी कृपाल सिंह मेहरा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह मेहरा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी का दामन थामा ।और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया | केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भीमताल विधानसभा में एक जन सभा को संबोधित किया | इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाएगी | साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दावा किया कि इस बार भाजपा भारी बहुमत से भीमताल विधानसभा सीट विजयी होगी |
साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड के लिए जो काम किये हैं, उसके लिए भाजपा को राज्य की जनता पसंद कर रही है | उन्होंने कहा भाजपा का नारा “अबकी बार 60 पार” उत्तरराखण्ड की जनता के आशीर्वाद से इस बार पूरा होने जा रहा है |कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भीमताल विधायक प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी दुग्ध फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश पूरा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल भीमताल मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट अनिल चुनौतियां आदि लोग मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments