Sunday, August 16, 2026
HomeTrending Nowआपदाग्रस्त क्षेत्रों में दूसरे दिन भी राहत एवं बचाव कार्य जारी, हेलीकॉप्टर...

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में दूसरे दिन भी राहत एवं बचाव कार्य जारी, हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गयी खाद्य एवं रसद सामग्री, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे प्रभावितों के बीच।

“जनपद के आपदाग्रस्त छैत्रों में आज दूसरे दिन राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा, प्रभावितों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है। भारी वर्षा से प्रभावित ग्राम पंचायत उच्छोला में हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई गयी।

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – जनपद में बीते बृहस्पति वार रात्रि हुते जल प्रलय से आपदाग्रस्त ग्राम पंचायत उच्छोला, छैना गाड़, डुंगर सेमला, बढैथ, आदि प्रभावित गांवों में दूसरे दिन भी राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रभावित गांवों में जाकर प्रभावितों से मुलाकात की व राहत बचाव कार्य का जायजा लिया। आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रतिपूर्ति के लिये अधिकारियों की तैनाती की गई है।May be an image of 16 people and tree
उन्होंने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित कर निम्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।
1. श्री रजत सुमन, उप वन संरक्षक, वन प्रभाग रूद्रप्रयाग – नोडल अधिकारी।
2. सुश्री याक्षी अरोड़ा, उप जिलाधिकारी, रूद्रप्रयाग – सहायक नोडल अधिकारी।
3. श्री राहुल चौबे, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, रूद्रप्रयाग – सहायक नोडल अधिकारी।
उक्त अधिकारी विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत क्षेत्र में विद्युत, पेयजल एवं सड़क मार्ग की व्यवस्थाओं को तत्परता से सुचारू करेंगे तथा ग्राम पंचायत उच्छोला में राशन एवं अन्य राहत सामग्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुँचाने हेतु अभियान के तहत कार्य करेंगे इसके अतिरिक्त अपने विभाग/तहसील अंतर्गत अधीनस्थ कर्मचारियों को सहयोग हेतु इस अभियान में आवश्यकतानुसार नियुक्त करेंगे तथा समय-समय पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की अद्यतन जानकारी जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को उपलब्ध कराते रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना जा रहा है तथा उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।May be an image of 8 people and tree

 

May be an image of 1 person, helicopter, ambulance, van and text that says 'EXIT 43 AMAZE TALL TUBULAR ALLTUBULARDATTE BATTE Banare asi ป 09 미방복 ". የብባጋ 3ONWRISNG ง reshAlta 28'

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments