(चन्दन सिंह बिष्ट)
हल्द्वानी, राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। गोपाल राय राज्य भर में घूम-घूम कर आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करने पहुचे हैं… इसी क्रम में आज हल्द्वानी विधानसभा पहुंचकर गोपाल राय ने लोगों से पार्टी प्रत्याशी समित टिक्कू के पक्ष में वोट करने की अपील की। गोपाल राय ने कहा कि उत्तराखंड में जबरदस्त आम आदमी पार्टी की लहर है और आम आदमी पार्टी 40 से 45 सीटों पर कड़ी टक्कर दे रही है और उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने जमकर लूटा है… राज्य की जवानी और पानी राज्य के ही काम नहीं आ रही है… लिहाजा आम आदमी पार्टी इन दोनों दलों को पछाड़कर प्रदेश की जनता के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प है… यहां के हल्द्वानी विधानसभा सीट पर हल्द्वानी स्थित एक निजी बैंकट हॉल में जनसभा कर उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार आम आदमी पार्टी को जिताएं ।




